
गगरेट (ऊना)। भाजपा मंडल की ओर से गगरेट में आयोजित एक कार्यक्रम में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने पूर्व सैनिकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसमें गगरेट विधानसभा क्षेत्र की 39 पंचायतों एवं दो नगर पंचायतों से आए सैकड़ाे पूर्व सैनिकों को सम्मान मिला। इस अवसर पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने पूर्व सैनिकों के साथ मात्र वोट बैंक की राजनीति ही की है। सेना में कार्यरत नागरिकों एवं पूर्व सैनिकों की भलाई के लिए कोई भी कार्य धरातल पर नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार ने देश को कंगाली की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। यूपीए के मंत्रियों ने देश को आकाश से लेकर पाताल तक लूटा है। लाखों करोड़ाे रुपये के घोटाले किए हैं, लेकिन अब देश भाजपा एवं नरेंद्र मोदी की ओर आशा भरी नजरों से देख रहा है। उन्हाेने कहा कि प्रदेश में रेलवे का विस्तार भी उनके प्रयासों से हुआ। अनुराग ठाकुर ने कहा कि 2014 में केंद्र में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनते ही ऊना तलवाड़ा रेल लाइन का काम भी पूरा कर लिया जाएगा, जिससे पठानकोट से रेल लाइन के जुड़ने से प्रदेश वासियों को लाभ होगा।
इस अवसर पर प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता प्रवीन शर्मा, पूर्व विधायक वलवीर सिंह, सुशील कालिया, मंडल अध्यक्ष राममूर्ति, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुदेश ठाकुर, कर्नल रमेश, पूर्व सैनिक भाजपा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सूबेदार करनैल सिंह, संयोजक साधु सिंह, भाजपा नेता डा. शाम शर्मा, विकास विक्की, प्राणनाथ शर्मा, विजय चौधरी, बृजबाला सूद, नरेंद्र ठाकुर, गुलाम मोहम्मद, नरेश जसवाल, एडवोकेट नरेश ठाकुर, प्रोमिला ठाकुर, अतुल शर्मा, प्रिंस, पवन लंबरदार, अजय ठाकुर, नरेश डिंपल, संदेश डोगरा रघुवंत ठाकुर, संजीव चड्ढ़ा, दिनेश ठाकुर, जसवंत राणा सहित अन्य गण्यमान्य लोग भी भारी संख्या में उपस्थित थे।
