
चंबा। जिला चंबा में हैडमास्टरों के 38 पद भरेंगे। शिक्षा विभाग ने लेक्चरर को पदोन्नत कर हैडमास्टर नियुक्त कर दिया है। इनकी सूची भी जारी कर दी गई है। इसके अलावा 15 दिन में अपने-अपने स्टेशन ज्वाइन करने के निर्देश जारी किए गए हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परछोड़ में तैनात लेक्चरर मोहिंद्र पाल को प्रमोट कर आयल स्कूल में बतौर हैडमास्टर तैनात किया गया है। इसके अलावा डाइट चंबा में तैनात लेक्चरर हितेंद्र कुमार को राजनगर, डाइट के सुरेंद्र कुमार को सिंगी, गलमा में तैनात रामसरन को बाट, बलेरा में सेवारत संजीव कुमार को देवीकोठी में बतौर हैडमास्टर तैनाती दी गई है। इसी तरह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में तैनात नरेश कुमार को चूहन, जिला मंडी के कोठी गहरी स्कूल में तैनात विनोद कुमार को शिक्षा खंड सलूणी के हाई स्कूल संघणी, कांगड़ा के लाहरू स्कूल के अभिनेष चंद्र को लिग्गा, कांगड़ा के पूरवा में तैनात सुरेंद्र कुमार को बड़ग्रां, बगढार स्कूल की लेक्चरर नीशा चौहान को निगाली, हटली स्कूल के राकेश कुमार को भुनाड़, जिला मंडी के बनगोटू स्कूल में तैनात लेक्चर अरुण सिंह को पदोन्नत कर जिला चंबा के सरा स्कूल में बतौर हैडमास्टर नियुक्त किया गया है। इसी तरह स्थानीय ब्वायज स्कूल में तैनात नीना कुमारी को बनेरा, जिला कांगड़ा के सुन्नी में तैनात प्रताप चंद को बघेईगढ़, लुड्डू स्कूल की आशा कुमारी को प्लयूर, जिला कांगड़ा के नंदरोल स्कूल के लेक्चरर चंकी सिंह को चिल्ली, जिला मंडी के पद्धर स्कूल के रमेश कुमार को गनेड, जिला बिलासपुर के नकराना स्कूल में तैनात रमेश कुमार को चरड़ा, उदयपुर स्कूल में तैनात अक्षय कुमार को धुलाड़ा, ककीरा स्कूल के अनिल कुमार को घटासनी, जिला ऊना के बडेरा स्कूल में तैनात लेक्चरर नरेश कुमार को पदोन्नत कर कूंर स्कूल में बतौर हैडमास्टर नियुक्त किया गया है। जिला बिलासपुर के समोह स्कूल में सेवारत लेक्चरर राज कुमार को कूहल, हमीरपुर के गलोट में तैनात किशोरी लाल को भरेई, डाइट में तैनात मनोज विद को साच स्कूल, हमीरपुर के ददवेट स्कूल में तैनात होशियार सिंह को सिंयुर, बिलासपुर के हरवाट के रमेश कुमार को थल्ली, समोह के कृष्ण लाल को थनेई, ऊना के अंब स्कू ल में तैनात जोगिंद्र पाल को उल्लांसा स्कूल, ऊना के गोंदपुर स्कूल के मलकीत सिंह को बजोत्रा, कांगडा़ जिला के मकौल में तैनात लेक्चर जगदीश को सिहुंता, हमीरपुर के जादरों के सुरेंद्र मोहन को माई का बाग स्कूल में नियुक्ति दी गई है। इसके अलावा कियाणी स्कूल में तैनात लेक्चरर नरेश कुमार को गागला, मंडी के कुठवान के ब्रिज लाल को परिहार, भरमौर के प्रकाश चंद को गर्ल्स स्कूल भरमौर, डाइट के राजेश कुमार को तराला, सिहुंता के पवन कुमार को गरनोटा, किलाड़ के लक्ष्मीनाथ को जुम्महार और जिला कांगड़ा के हरर स्कूल में तैनात लेक्चरर को प्रमोट कर जिला चंबा के कुठेड़ स्कूल में बतौर हैडमास्टर नियुक्त किया गया है। उच्च शिक्षा उप निदेशक विजय सिंह ठाकुर ने बताया कि लेक्चरर को वरिष्ठता के आधार पर हैडमास्टर के तौर पर नियुक्ति दी गई है। उन्होंने कहा कि पदोन्नत हैडमास्टर को 15 दिन में पदभार ज्वाइन करना अनिवार्य है।
