350 लाख बच्चों को खसरे से बचाएगा नाइजीरिया

350 लाख बच्चों को खसरे से बचाएगा नाइजीरिया

अबुजा: नाइजीरिया इस माह करीब 350 लाख बच्चों को खसरे से छुटकारा दिलाने के लिए तैयार है। यह जानकारी गुरुवार को यहां एक अधिकारी ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने नाइजीरिया के नेशनल प्राइमरी हेल्थकेयर डेवलेपमेंट एजेंसी के कार्यकारी निदेशक अदो मुहम्मद के हवाले से कहा, ‘‘खसरे से प्रतिरक्षण की कार्रवाई दो चरणों में चलेगी। कार्यक्रम का लाभ नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को मिलेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पहले चरण का प्रारंभ राजधानी अबुजा और 19 उत्तरी राज्यों में होगा। यह पांच से नौ अक्तूबर तक चलेगा।’’ मुहम्मद ने कहा, ‘‘दूसरा चरण दो से छह नवंबर को सभी दक्षिणी राज्यों में चलेगा।’’ खसरा, एक अत्यधिक संक्रामक विषाणु जनित रोग है। इस दौरान अंधापन भी हो सकता है। यही नहीं इससे बच्चे की मौत भी हो सकती है।

नाइजीरिया में पिछले वर्ष खसरे के 53,842 मामले दर्ज किए गए थे। जिसमें 330 मौतें हुई थीं। इससे एक वर्ष पहले इसके 8,243 मामले सामने आए थे और इनमें से 104 की मौत हुई थी।

Related posts