31 चालान कर वसूला 9400 जुर्माना

हमीरपुर। यातायात पुलिस हमीरपुर ने यातायात नियमों के अवहेलना करने वाले 30 वाहन चालकों के चालान किए हैं। सभी वाहनों के चालान मोटर व्हीकल एक्ट के तहत किए गए हैं। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने 30 वाहनों का चालान कर 26 चालानों को जुर्माना मौके पर वसूल कर लिया है। पुलिस ने मौके पर 9400 रुपये का जुर्माना बसूल किया है। शेष चालान आगामी कार्रवाई को न्यायालय भेज दिए गए हैं। वहीं विजय कुमार पुत्र ज्ञान चंद निवासी चौकी जंबाला का शराब पीकर वाहन चलाने का चालान किया गया है। पुलिस अधीक्षक जगत राम का कहना है कि पुलिस नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्ती से निपट रही है।

Related posts