
चंडीगढ़: यू.टी. सब-आर्डीनेट सॢवसिज फैडरेशन, चंडीगढ़ का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को सांसद पवन कुमार बंसल से मिला और मांगों संबंधी ज्ञापन सौंपा। इसमें अहम मांग थी कंडक्टरों के लाइसैंस बनाने की शर्त में छूट देना। इसके अतिरिक्त नई बसों की खरीद और सफाई कर्मियों के खाली पदों के मुद्दे भी उठाए गए।
फैडरेशन द्वारा बंसल को कहा कि चंडीगढ़ में बेहतर ट्रांसपोर्टेशन के लिए जरूरी है कि ज्यादा बसें सी.टी.यू. के पास हों लेकिन पिछले काफी समय से नई बसें नहीं आई हैं। इस कारण लांग रूट से तो बसें हटाई हीं गई हैं साथ ही लोकल रूट भी प्रभावित हो रहे हैं। प्रशासन के पास 45 करोड़ रुपए पिछले साल से बसों की खरीद के लिए पड़े हैं जबकि 113 करोड़ इस वित्त वर्ष के लिए मिला है जिनका कोई प्रयोग नहीं हुआ।
बंसल ने फैडरेशन को आश्वासन दिया है कि वे उनकी मांग को प्रशासन के समक्ष उठाएंगे क्योंकि लोगों की सुविधा के लिए बसें जरूरी है। दूसरा कंडक्टर्स की पोस्टों के लिए जो लाइसैंस बनाने में दिक्कत पेश आ रही है। सफाई कॢमयों की खाली पोस्टों को भरने की मांग भी फैडरेशन ने की। फैडरेशन प्रैजीडैंट रंजीत ङ्क्षसह हंस ने कहा कि पवन बंसल ने कहा है कि वे प्रशासनिक अधिकारियों से इस बारे में बात करेंगे और मुद्दों को जल्द पूरा करवाने की कोशिश करेंगे।
