
ऊना। जिला स्वर्णकार संघ की कार्यकारिणी सदस्यों एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक का आयोजन मंगलवार को ऊना में किया गया। अध्यक्षता स्वर्णकार संघ के प्रधान सोमनाथ सर्राफ ने की। अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ ऊना के महासचिव विजय कुमार कोहली ने बताया कि पिछले सालों की तरह इस वर्ष भी कार्यकारिणी की बैठक में स्वर्णकारों को गर्मियों की छुट्टियां करने के लिए गहनता से विचार-विमर्श किया गया। प्रधान सोमनाथ की अध्यक्षता में यह निर्णय लिया गया कि जिला ऊना के सभी स्वर्णकार, बंगाली कारीगर एवं गलाई करने वाले कारीगरों को 27, 28, 29 जून तक अपनी दुकानें बंद करने के दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। जो स्वर्णकार और इनसे संबंधित दुकानदार इस अवधि में दुकान खोलेंगे, उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस प्रस्ताव और सुझाव को सभी मंडलाध्यक्षों ने स्वीकृति प्रदान की है। कोहली ने बताया कि इसकी सूचना सभी मंडलाध्यक्षों एवं ज्वेलर्स को जल्द जारी की जाएगी। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशोरी लाल सोनी, उपाध्यक्ष सतदेव, टेक चंद सोनी, सचिव विजय कुमार हांडा, संयुक्त सचिव अशोक कुमार सुदेड़ा, संजीव वर्मा, पवन कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष मदन लाल सोनी, पीआरओ श्याम लाल हांडा, प्रेस सचिव गणेश कौशल, मुख्य सलाहकार मूल राज, प्रिंस राजपूत, शुभकर्ण, गणेश सहित अन्य स्वर्णकार मौजूद रहे।
