26 लाख से बनेगी पार्किंग

गैहरा (चंबा)। विकास खंड मैहला के धरवाला में वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने उप तहसील का उद्घाटन किया। इस दौरान वन मंत्री ने उप तहसील का विधिवत उद्घाटन करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि धरवाला में जल्द 26 लाख की लागत से पार्किंग स्थल का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने धरवाला में उप तहसील खोलने की घोषणा की थी, जो मात्र घोषणा बनकर ही रह गई थी। कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आकर अपने वादों को पूरा किया है। भाजपा सरकार के नेताओं को लच्छेदार भाषण देने के सिवाए कुछ नहीं आता है। इस मौके पर बकाण वार्ड के जिप सदस्य अमित भरमौरी ने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए कार्य गिनवाए। उन्होंने कहा कि सरकार के सत्ता में आते ही प्रदेश में काफी विकास कार्य हुए हैं। राजीव गांधी पंचायती राज के जिलाध्यक्ष मानक चंद ने कहा कि सरकार ने सत्ता में आते ही जनता हितैषी निर्णय लिए हैं और जनता को राहत प्रदान की है। इस मौके पर कांग्रेसी नेता चमन शर्मा, एपीआरओ केहर सिंह, एसडीएम चंबा बचन सिंह, डीएफओ चंबा कृपाशंकर, लोथल के पूर्व प्रधान कुलदीप, बीडीसी गैहरा देवराज पुजारी, मानक चंद, सुनारा के प्रधान रमेश कुमार, तिलक राज, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ब्रह्मानंद, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय जरयाल, चतर सिंह, कालू राम, गैहरा की प्रधान सुमित्रा देवी, करतार सिंह, पियूहरा के प्रधान जोगिंद्र सिंह मौजूद रहे।

Related posts