23 को कामगारों मिले अवकाश

नालागढ़ (सोलन)। मंडी में लोकसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव को लेकर भाजपा ने 23 जून को उद्योगपतियों से अवकाश दिए जाने की मांग उठाई है। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बहादुर खान, एडवोकेट रविंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि संसदीय सीट पर 23 जून को मतदान होना है, इसलिए मंडी लोस क्षेत्र से संबंधित कामगारों को अवकाश मिलना चाहिए। जिससे वह अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में काफी संख्या में मंडी लोकसभा क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले कामगार यहां काम करते हैं। मंडी लोस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जयराम ठाकुर के पक्ष में नालागढ़ के विधायक केएल ठाकुर प्रचार कर रहे हैं और पार्टी नीतियों को जनजागरण तक पहुंचा रहे हैं। विधायक के साथ भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आशुतोष वैद्य, भाजपा मंडल अध्यक्ष टेकचंद चंदेल सहित नालागढ़ भाजपा मंडल के पदाधिकारी पूरे जोरशोर से पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं।

Related posts