नितीश के करीबी विधायक ने टीचर पर तानी पिस्टल कहा घर खाली करो वार्ना होगा ऐसा परिणाम

नितीश के करीबी विधायक ने टीचर पर तानी पिस्टल कहा घर खाली करो वार्ना होगा ऐसा परिणाम

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार चर्चा की वजह उनका एक शिक्षक को धमकाना है। एक शिक्षक ने उनपर घर को जबरन खाली कराने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। अब गोपाल मंडल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। शिक्षक ने आरोप लगाते हुए कहा है कि जनता दल यूनाइटेड के गोपाल मंडल के विधायक गोपाल मंडल ने बरारी हाउसिंग कॉलोनी स्थित उसके घर में घुसकर उस शिक्षक के मुंह में…

Read More

भारत और ब्रिटेन के मध्य 17 एमओयू साइन, इस सांझेदारी से आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

भारत और ब्रिटेन के मध्य 17 एमओयू साइन, इस सांझेदारी से आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

भारत और ब्रिटेन के बीच जीवन बीमा समेत विभिन्न क्षेत्रों में 17 नए समझौते हुए हैं। ब्रिटेन ने कहा कि उसके व्यापार राज्यमंत्री जोनाथ रेनॉल्ड्स और निवेश मंत्री पॉपी गुस्ताफसन के भारत दौरे के दौरान इन समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। ये करार निर्यात और निवेश से जुड़े हैं। ब्रिटेन ने यह भी कहा कि भारत के हालिया आम बजट से ब्रिटिश बीमा कंपनियों को व्यापार के अधिक अवसर मिलेंगे। ब्रिटेन की तरफ से विज्ञप्ति में कहा गया है कि इन समझौतों से विशेष रूप से तकनीक और जीवन विज्ञान…

Read More

भारत में मेरे पास कोई भी सम्पति नहीं, झूठ परोस रही भाजपा : सैम पित्रोदा

भारत में मेरे पास कोई भी सम्पति नहीं, झूठ परोस रही भाजपा : सैम पित्रोदा

कांग्रेस के विदेश इकाई के प्रमुख सैम पित्रोदा अधिकतक अपने बयानों के चलते चर्चा में रहते है। इसी बीच इन दिनों भारत में उनकी संपत्ति को लेकर चल रही बातचीत के बीच पित्रोदा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बुधवार को कहा कि उनके पास भारत में कोई जमीन, घर या स्टॉक नहीं है। बता दें कि पित्रोदी का यह बयान भाजपा नेता एनआर रमेश द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि पित्रोदा ने भारत में 150 करोड़ रुपये की 12.35 एकड़ सरकारी जमीन अवैध रूप से…

Read More

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर समिति का गठन, अब प्रधान पतियों ने पंचायतो में किया प्रॉक्सी संचालन तो खैर नहीं

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर समिति का गठन, अब प्रधान पतियों ने पंचायतो में किया प्रॉक्सी संचालन तो खैर नहीं

देश की ग्राम पंचायतों में महिला प्रधान के पति और रिश्तेदारों की ओर से चलाया जा रहा शासन अब नहीं चलेगा। इसके लिए बनी समिति ने प्रधान पति, सरपंच पति और मुखिया पति के मामले में प्रॉक्सी संचालन साबित होने पर दंड लगाने की सिफारिश की है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पूर्व खान सचिव सुशील कुमार की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया था, जिसे इस प्रॉक्सी व्यवस्था पर लगाम लगाने के उपाय सुझाने थे। पंचायती राज मंत्रालय को सौंपी अपनी रिपोर्ट में समिति ने सभी के लिए…

Read More

दिल्ली विधानसभा में सीएजी रिपोर्ट पर गर्माएगा माहौल, आप पार्टी कर रही प्रदर्शन की तैयारी

दिल्ली विधानसभा में सीएजी रिपोर्ट पर गर्माएगा माहौल, आप पार्टी कर रही प्रदर्शन की तैयारी

सीएजी रिपोर्ट दिल्ली विधानसभा में रखने के बाद आज इस मुद्दे पर चर्चा होगी। सदन के सदस्य रिपोर्ट के हवाले से विपक्ष को घेरेंगे। वहीं, विपक्ष ने विधानसभा परिसर में विरोध-प्रदर्शन करने की रणनीति तैयार की है। इसी बीच मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट के नाम का प्रस्ताव रखेंगी। विधानसभा की कार्यसूची में कहा गया है कि दूसरा प्रस्ताव विधायक अनिल कुमार शर्मा प्रस्तावित करेंगे। भाजपा विधायक गजेंद्र सिंह यादव इसका समर्थन करेंगे। इसके बाद सदन के सदस्य बतौर उपाध्यक्ष…

Read More

पीएमओ में हुआ दिल्ली सेल का गठन, जानिए अब डबल इंजन सरकार की क्या है योजना ?

पीएमओ में हुआ दिल्ली सेल का गठन, जानिए अब डबल इंजन सरकार की क्या है योजना ?

राष्ट्रीय राजधानी में डबल इंजन की सरकार को रफ्तार देने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में दिल्ली सेल का गठन किया गया है। इस सेल में पीएमओ के वरिष्ठ अधिकारी शामिल किए गए हैं। यह सेल केंद्र और दिल्ली सरकार के सभी मंत्रालयों के बीच समन्वय का काम करेगा। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर गृह मंत्रालय के माध्यम से विकास कार्यों की दिन प्रति दिन प्रगति की निगरानी होगी। साथ ही यदि विकास से जुड़ी परियोजनाएं या अन्य योजनाओं में कोई अड़चन आती है तो उसे जल्द दूर किया जाएगा।…

Read More

पंजाब से राज्यसभा जाएगें केजरीवाल, विपक्षी दलों को लगी मिर्ची, आप पार्टी ने बताया अफवाह का बाजार

पंजाब से राज्यसभा जाएगें केजरीवाल, विपक्षी दलों को लगी मिर्ची, आप पार्टी ने बताया अफवाह का बाजार

लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने बुधवार को राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा का नाम घोषित किया। इसके साथ ही साफ हो गया है कि आप अरविंद केजरीवाल को राज्यसभा के जरिए संसद में भेजना चाहती है। वहीं संजीव अरोड़ा की उम्मीदवारी पर राजनीति भी शुरू हो गई है। कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा ने तंज भरा ट्वीट किया। खैरा बोले-पंजाब के लिए काला दिन खैरा ने लिखा-अगर राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को लुधियाना पश्चिम उपचुनाव से आप उम्मीदवार के तौर पर नामित किया गया है तो मुझे यकीन है…

Read More

आतंकियों ने सेना के वाहन पर किया हमला, सेना ने घेर डाला पूरा इलाका

आतंकियों ने सेना के वाहन पर किया हमला, सेना ने घेर डाला पूरा इलाका

भारतीय सेना की गाड़ी पर आज लगभग दोपहर 1:30 बजे आतंकियों  ने फायरिंग कर हमला किया। यह घटना सुंदरबनी से लगभग 6 किलोमीटर दूर पांडवों द्वारा निर्मित ऐतिहासिक गंदेह मंदिर के साथ वाले जंगल क्षेत्र में घटी। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस घटना में भारतीय सेना के किसी भी जवान के हताहत या घायल होने की कोई पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, भारतीय सेना और सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में कार्रवाई शुरू कर दी है, लेकिन घटना के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान या पुष्टि नहीं की…

Read More

सुक्खू सरकार और कर्मचारी आमने सामने, तैयार हो रही सूचि, रिकवरी लेने के साथ साथ डिमोट करने के आदेश जारी

सुक्खू सरकार और कर्मचारी आमने सामने, तैयार हो रही सूचि, रिकवरी लेने के साथ साथ डिमोट करने के आदेश जारी

हिमाचल में अनुबंध सेवाकाल का वरिष्ठता लाभ लेने वाले कर्मचारी डिमोट किए जाएंगे, इनसे वित्तीय रिकवरी भी होगी। 20 फरवरी से लागू हुए सरकारी कर्मचारी भर्ती एवं सेवा शर्तें संशोधन विधेयक 2024 में यह बड़ा फैसला हुआ है। कर्मचारी अपनी सेवाओं के नियमितीकरण की तिथि से ही सेवा लाभ के हकदार होंगे। नियमित सेवा के अलावा अन्य सेवा के लिए पहले से दिए गए सेवा लाभ इनसे वापस लिए जाएंगे। शिक्षा विभाग ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है। अन्य विभाग भी इस बाबत आदेश जारी करने की तैयारी…

Read More

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव हो रहा है गुटबाज़ी का शिकार, जानिए कौनसा गुट क्या कर रहा है ?

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव हो रहा है गुटबाज़ी का शिकार, जानिए कौनसा गुट क्या कर रहा है ?

हिमाचल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का फैसला तीन गुटों की खींचतान में फंस गया है। एक गुट सांसदों को कमान देने के पक्ष में है तो दूसरा डॉ. राजीव बिंदल की सरदारी को रिपीट करवाना चाह रहा है। पार्टी का तीसरा खेमा खामोश है और ऊंट किस करवट बैठता है, इसका इंतजार कर रहा है। यहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव दिसंबर में होना तय माना जा रहा था, मगर जनवरी के बाद अब फरवरी भी बीतने को है। अब यही माना जा रहा है कि मार्च में फैसला होगा।…

Read More