हिमाचल प्रदेश के देहरा, नालागढ़ और हमीरपुर में हो रहे विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। सरकार और संगठन के सभी नेता फील्ड में उतर गए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित सभी मंत्रियों ने तीनों विधानसभा क्षेत्रों में मोर्चा संभाल लिया है। आठ जुलाई तक इन तीनों चुनावी हलकों में अब डोर टू डोर और नुक्कड़ सभाओं का आयोजन होगा। देहरा से मुख्यमंत्री सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर, हमीरपुर से डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा और नालागढ़ से हरदीप…
Read MoreYear: 2024
हिमाचल प्रदेश पुलिस हज़ारो मुलजिमो को ढूंढने ने रही नाकाम, 46 वर्षो से कोर्ट में लग रही है तारिक पर तारिक
यूँ तो कहा जाता है कि कानून के हाथ लम्बे होते है पर इन अपराधियों के लिए कानून के हाथ बौने साबित हो रहे है आइए जानते है पूरा मामला हिमाचल प्रदेश में 46 साल से लंबित आपराधिक मामलों में अदालतें तारीख पर तारीख देते थक गईं। अब मामले की पत्रावलियां मुलजिमों का इंतजार करेंगी। इन वर्षों में तारीखें बहुत लगीं, पर पुलिस मुलजिम को पेश नहीं कर सकी। मजबूरन अदालत को कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। कोर्ट ने पत्रावलियों को दफ्तर में सुरक्षित रखने का आदेश दे दिया। अब इन…
Read Moreदेश में ख़ुशी की लहार, विश्व चैंपियन बनकर भारत लौटी टीम इंडिया, टीम का होगा भव्य स्वागत
टी20 विश्वकप जीतने के बाद भारतीय टीम आखिरकार भारत पहुंच गई है। विश्वविजेता टीम के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने स्पेशल फ्लाइट का इंतजाम किया था जिससे रोहित शर्मा की सेना और मीडियाकर्मी स्वदेश लौटें। एयर इंडिया की फ्लाइट AIC24WC (एयर इंडिया चैंपियंस 24 विश्व कप) आज सुबह भारत पहुंची। गौरतलब है कि रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम, उसके सहयोगी स्टाफ, कुछ बीसीसीआई अधिकारी और खिलाड़ियों का परिवार तूफान बेरिल के कारण बारबाडोस में फंसे हुए थे। टीम ने शनिवार को फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को सात…
Read Moreटेक्नोलॉजी के युग में युद्ध के तौर तरीको में भी हुआ बदलाव, देश की सेनाओ को रहना होगा तैयार : सीडीएस अनिल चौहान
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने सेना के अधिकारियों जूनियर कमीशंड अधिकारियों (जेसीओ) और 18 ग्रेनेडियर्स से आए सैनिकों की एक सभा को संबोधित किया। यह सभा 1999 में करगिल युद्ध के दौरान लड़ी गई तोलोलिंग और टाइगर हिल की लड़ाई के 25 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित की गई। इस सभा को संबोधित करते हुए जनरल अनिल चौहान ने कहा कि तकनीकी प्रगति के कारण युद्ध का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। देश की सशस्त्र सेनाओं को इस बदलाव को स्वीकार करना होगा।…
Read Moreभारत के इन 26 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी , जानिए पूरी रिपोर्ट
मौसम विभाग के अनुसार मानसून ने अपने तय समय से छह दिन पहले यानी दो जुलाई को पूरे देश को कवर कर लिया है। देश के अधिकांश राज्यों में तेज बरसात हो रही है। पूर्वोत्तर के हिस्से में हालात ज्यादा खराब हैं। मणिपुर और असम में बारिश से बाढ़ की स्थिति बन गई है। मणिपुर में स्कूल-कॉलेज बृहस्पतिवार तक बंद कर दिए गए हैं। वहीं, नगालैंड में बीते कुछ दिनों में बारिश संबंधी घटनाओं से करीब पांच लोगों की मौत हो चुकी है। इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी …
Read Moreहाथरस सत्संग कांड : जानिए 121 लोगो की मौत का जिम्मेदार कौन किसको ठहरा रहा है, क्या सही दिशा में हो रही है जांच ?
मंगलवार को हाथरस के सिंकदराराऊ क्षेत्र के गांव फुलरई मुगलगढ़ी में नारायण साकार हरि महाराज उर्फ भोले बाबा के सत्संग में मची भगदड़ में हुई 121 लोगों की मौत के लिए फिलहाल बाबा के सेवादार, निजी सुरक्षा कर्मी और आयोजकों को जिम्मेदार ठहराया गया है। चाहे आयोजन की अनुमति देने वाले एसडीएम की रिपोर्ट हो या फिर सिंकदराराऊ थाने में दर्ज मुकदमा। इन दोनों ही रिपोर्ट में भगदड़ के लिए इन्हें ही जिम्मेदार माना जा रहा है। वहीं, आयोजकों को इसके लिए दोषी माना गया है कि उन्होंने पूर्व के…
Read Moreशिक्षा सचिव ने नहीं माने शिक्षा मंत्री के आदेश, अब नियमानुसार होगी कार्रवाई
दिल्ली के शिक्षा सचिव का कारनामा आधी रात को पांच हज़ार शिक्षा कर्मियों का कर डाला तबादला सोमवार को शिक्षा मंत्री आतिशी ने शिक्षा सचिव को पत्र जारी कर इस फैसले को वापस लेने को कहा था। बावजूद इसके मंगलवार आधी रात के बाद शिक्षकों के ट्रांसफर ऑर्डर जारी कर दिए गए। इससे शिक्षकों में रोष है। इस मामले को लेकर शिक्षकों ने बुधवार को शिक्षा निदेशक से भी मुलाकात की। मामले में शिक्षक बृहस्पतिवार उप राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। दरअसल हाल ही में एक ही स्कूल में 10 साल…
Read Moreआपदा से निपटने के लिए तैयार किया प्लान, अब दिया जा रहा है युवाओ को प्रशिक्षण
आपदा के दौरान राहत कार्य में मदद करने के लिए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) ने 22,732 वालंटियर को प्रशिक्षण दिया है। 6 योजनाओं के अंतर्गत एसडीएमए ने युवाओं, मिस्त्रियों, रेडियो ऑपरेटरों और आपदा मित्रों को प्रशिक्षण दिया गया है। योजना के तहत हर पंचायत में 10 से 20 स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण देने की योजना है। इससे भूकंप, आग, भूस्खलन, हिमस्खलन, बाढ़ जैसी घटनाओं के दौरान स्वयंसेवक प्राथमिक उपचार और राहत कार्य कर सकेंगे। सभी 12 जिलों में 19,618 युवाओं को सेना, एसडीआरएफ, पुलिस, वन और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों…
Read Moreसेब मंडी में अब बाहरी राज्य के लदानी सीधा बागवानों से खरीद सकेंगे सेब,आढ़तियों की मनमानी पर लगेगी रोक
हिमाचल की फल मंडियों में बाहरी राज्यों के लदानी (खरीदार) भी सीधे बागवानों से सेब की खरीद कर सकेंगे। सरकार मंडियाें में आढ़तियों का एकाधिकार खत्म करने जा रही है। लदानियों को मंडियों में दुकानें उपलब्ध करवाने की तैयारी की जा रही है। बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी के निर्देशों पर कृषि उपज विपणन बोर्ड ने यह व्यवस्था बनाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी हफ्ते बागवानी सचिव के साथ इसे लेकर बैठक आयोजित होनी है । लदानियों को दुकानें मिलने पर आढ़तियों और लदानियों में प्रतिस्पर्धा से…
Read Moreअग्निवीर के पिता ने राजनाथ सिंह पर देश को झूठ बोलने का आरोप लगाया और कहा हमें कोई पैसा नहीं मिला
खन्ना के रामगढ़ सरदारा गांव के अग्निवीर अजय की मौत पर एक बार फिर चर्चा हो रही है। अजय की मौत का मुद्दा लोकसभा में गूंजा। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने यह मुद्दा उठाकर केंद्र सरकार को घेरा और आरोप लगाया कि केंद्र ने अग्निवीर के परिवार को एक पैसा नहीं दिया। जवाब में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अग्निवीर के परिवार को एक करोड़ रुपये दिए गए। इसके बाद अब अग्निवीर का परिवार भी सामने आया। अग्निवीर अजय छह बहनों का इकलौता भाई था।…
Read More