इस्राइली सेना के मुताबिक, कुछ समय पहले ईरान से इस्राइल की ओर मिसाइलें दागी गई थीं। इस्राइली नागरिकों को सतर्क रहने और होम फ्रंट कमांड के निर्देशों का ठीक से पालन करने का निर्देश दिया गया है लाइव अपडेट 01:04 PM, 02-OCT-2024 ईरानी हमले पर इस्राइली सेना ने जारी किया बयान आईडीएफ ने एक्स पर लिखा कि, कल इस्राइल के खिलाफ ईरान द्वारा किए गए हमले के बाद चीफ ऑफ द जनरल स्टाफ हर्जी हलेवी ने अमेरिकी सेंट्रल कमांड के कमांडर जनरल माइकल एरिक से मौजूदा स्थिति के बारे में बात…
Read MoreYear: 2024
सीएम योगी ने राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाए, चरखा चलाकर किया याद, स्वच्छता अभियान में लिया हिस्सा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गांधी जयंती के अवसर पर लखनऊ के हजरतगंज स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और स्वच्छता अभियान में भी भाग लिया। मुख्यमंत्री योगी गांधी आश्रम भी गए और चरखा चलाया। इस मौके पर उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और अन्य पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वच्छता अभियान के तहत साफ-सफाई कर स्वच्छता का भी संदेश दिया। हजरतगंज में गांधी प्रतिमा के पास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उनके कैबिनेट सहयोगी। मुख्यमंत्री योगी…
Read Moreहिमाचल प्रदेश को केंद्र से अग्रिम राहत के तौर पर 189.20 करोड़ रुपये मिलने की मंजूरी मिली
भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष से केंद्रीय हिस्से के रूप में और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष से अग्रिम राशि के रूप में 14 बाढ़ प्रभावित राज्यों को 5,858.60 करोड़ रुपये जारी किए हैं। केंद्र सरकार ने इस हिस्से से हिमाचल प्रदेश को अग्रिम के रूप में 189.20 करोड़ रुपये दिए जाने को मंजूरी दी है। पत्र सूचना कार्यालय ने जानकारी दी है कि वित्तीय सहायता के अलावा केंद्र सरकार ने सभी बाढ़ प्रभावित राज्यों को अपेक्षित एनडीआरएफ व थल सेना की टीमों की तैनाती और…
Read Moreशिक्षकों को विदेश भेजने के नियमो में संशोधन, पूर्व में लग चुके है सिफारिश के आरोप
शैक्षणिक भ्रमण पर विदेश जाने वाले शिक्षकों का अब नए नियमों से चयन होगा। अनुभव, वार्षिक परीक्षा परिणाम, एसीआर, पुरस्कार और नियुक्ति चयन का आधार होगा। सरकार के निर्देशों पर शिक्षा विभाग ने नियम संशोधित किए हैं। इस संदर्भ में जिला उपनिदेशकों को पत्र जारी किए गए हैं। इस वर्ष दो चरणों में विभिन्न श्रेणियों के 100-100 शिक्षक सिंगापुर भेजे थे। चयन पर खूब सवाल उठे। ऐसे में अगले वर्ष किस आधार पर शिक्षकों का चयन किया जाना है, इसको लेकर नए नियम तैयार किए गए हैं। अब विदेश जाने के…
Read Moreशिमला में जाम से निजात पाने के लिए इस स्थान पर होगा डबल टनल का निर्माण
राजधानी शिमला में सर्कुलर रोड पर 295 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली नवबहार-आईजीएमसी टनल के प्रोजेक्ट में बदलाव करने का फैसला लिया है। अब इस डबललेन टनल का निर्माण नवबहार की जगह टॉलैंड चौक से आईजीएमसी क्षेत्र के लिए किया जाएगा। पूरे सर्कुलर रोड से यातायात जाम खत्म करने के लिए सरकार ने इस प्रोजेक्ट में बदलाव करने के निर्देश दिए हैं। सरकार के निर्देशों के बाद इस प्रोजेक्ट का जिम्मा संभाल रहे एचपी रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कार्पोरेशन ने नई डीपीआर बनाने की तैयारी कर ली है। टॉलैंड…
Read Moreजम्मू कश्मीर में भाजपा के इन दिग्गज नेताओ ने किया प्रचार, जानिए किसने क्या कहा ?
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव अभियान को धार देने के लिए रविवार को भाजपा ने ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां की। नौशेरा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तो पुंछ में केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और बरनई में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा घगवाल, सांबा विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी सुरजीत सिंह सलाथिया के समर्थन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जनसभा की। नौशेरा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आतंक को पाताल में दफन करेंगे। कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर का अधिकार को छीना है। अगर गोली चली तो…
Read Moreनाराज़ कुमारी शैलजा मान गई, कहा कांग्रेस की हूँ सच्ची सिपाही जल्द दिखेगी चुनावी प्रचार में
टिकट वितरण के समय से कुमारी सैलजा प्रचार से दूर हैं। उन्होंने हरियाणा में चुनावी प्रचार में अब तक एक भी जनसभा को भी संबोधित नहीं किया। किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया है। जिसके बाद से भाजपा, जजपा , इनेलो सहित अन्य राजनीतिक दलों के नेता उनको लेकर कई तरह से सवाल उठा रहे हैं। अपनी पार्टी में शामिल होने का ऑफर भी दे रहे थे। हरियाणा विधानसभा में चुनाव प्रचार से पिछले कुछ दिन से दूर रही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा ने आखिरकार अपनी चुप्पी…
Read Moreएसटीएफ ने इनामी बदमाश को एनकाउंटर में किया ढेर
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में एक ज्वेलर्स की दुकान में डकैती डालने वाले एक और बदमाश को एसटीएफ की टीम ने मुठभेड़ में मार गिराया है। लखनऊ एसटीएफ की टीम की एक लाख के इनामी बदमाश अनुज प्रताप सिंह को ढेर कर दिया। अनुज का साथी फरार होने में कामयाब हो गया। यह मुठभेड़ यूपी के उन्नाव जिले में हुई है। जानकारी के अनुसार, सुल्तानपुर डकैती के आरोपी अनुज प्रताप सिंह और उसके साथी के साथ लखनऊ की एसटीएफ की टीम की मुठभेड़ उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र में…
Read Moreआश्चर्यजनक : महिला के पेट में बच्चा, बच्चे के अंदर भी बच्चा , जानिए क्या कहती है मेडिकल साइंस ?
मध्य प्रदेश में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां, एक महिला के पेट में पल रहे बच्चे के अंदर भी एक बच्चा पल रहा था। अल्ट्रासाउंट कराने पर डॉक्टरों को इसकी जानकारी लगी थी। अब महिला ने बच्चे को जन्म दिया दे दिया। इस कंडीशन को मेडिकल भाषा में फीटस इन फीटू कहा जाता है। डॉक्टरों के अनुसार लाखों महिलाओं में किसी एक के साथ ऐसा होता है। जन्म के बाद से नवजात जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती हैं, उसे बचाने के लिए डॉक्टर…
Read Moreगंगा में रिवर राफ्टिंग के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग शुरू
पर्यटक 23 सितंबर से गंगा में रिवर राफ्टिंग का आनंद ले सकेंगे। पर्यटक ब्रह्मपुरी और मरीन ड्राइव से राफ्टिंग करेंगे। बरसात के कारण 30 जून को गंगा नदी में रिवर राफ्टिंग का संचालन बंद हो गया था। साहसिक खेल विभाग ने संयुक्त निरीक्षण टीम की रिपोर्ट पर गंगा में रिवर राफ्टिंग की अनुमति दी है। रिवर राफ्टिंग का संचालन शुरू होने पर राफ्टिंग व्यवसायी अपने राफ्ट और अन्य उपकरणों को व्यवस्थित करने में जुट गए हैं। दिल्ली, हरियाणा, मुंबई, राजस्थान, कलकत्ता समेत कई प्रांतों के पर्यटक मुनि की रेती, शिवपुरी,…
Read More