भाजपा में लंबे समय से बड़े बदलाव की अटकलें लगाई जा रही हैं। इसी बीच 28 जून को देर रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के संगठन महासचिव बीएल संतोष के साथ बैठक की। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री आवास पर हुई इस बैठक में सरकार और संगठन में बड़े फेरबदल पर बात हुई। इसमें चुनावी राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में बड़ा बदलाव हो सकता है। इन राज्यों से कुछ लोगों को सरकार में लाया जा…
Read MoreYear: 2023
सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई के लिए जारी किया नया सर्कुलर
सुप्रीम कोर्ट में मामलों को तत्काल सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने की नई प्रक्रिया लागू होने जा रही है। सुप्रीम कोर्ट गर्मियों की छुट्टियों के बाद आगामी तीन जुलाई को खुलने जा रही है, कोर्ट खुलने के साथ ही नई व्यवस्था लागू हो जाएगी। सर्वोच्च अदालत ने इस संबंध में 28 जून को नया सर्कुलर जारी कर दिया है। न्यायिक प्रशासन के रजिस्ट्रार द्वारा जारी किए गए इस सर्कुलर में कहा गया है कि नए मामले जो शनिवार, सोमवार और मंगलवार को सत्यापित किए जाएंगे, वह स्वतः ही अगले सोमवार…
Read Moreमणिपुर के हिंसाग्रस्त क्षेत्र में बंदूकधारियों ने की गोलीबारी, सुरक्षा बलों ने की जवाबी कार्रवाई
हिंसाग्रस्त मणिपुर के कंगपोकपी जिले के हरओठेल गांव में गुरुवार सुबह कुछ बंदूकधारियों ने गोलीबारी कर दी। बताया जा रहा है कि गोलीबारी बिना किसी मकसद या उकसावे की वजह से की गई है। सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बलों की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई। फिलहाल इलाके में गोलीबारी जैसी घटनाएं नहीं हो रही है। सुरक्षा बलों से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि हरओठेल गांव में सुबह करीब पौने छह बजे बंदूकधारियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। असम राइफल्स के जवानों ने जवाबी कार्रवाई की और हलात…
Read Moreमुख्यमंत्री ने स्टेट अलाइड एंड हेल्थकेयर काउंसिल के ऑनलाइन पंजीकरण एवं नवीनीकरण पोर्टल का शुभारम्भ किया
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज इन्दिरा गांधी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय (आईजीएमसी) शिमला में आयोजित अलाइड हेल्थ साइंस स्टूडेंट्स के वार्षिक समारोह ‘इन्फ्यूजन-2023’ के अवसर पर स्टेट अलाइड एंड हेल्थकेयर कॉउन्सिल के नवनिर्मित ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं नवीनीकरण पोर्टल का शुभारम्भ किया। इस कॉउन्सिल का गठन हिमाचल प्रदेश पैरामेडिकल कॉउन्सिल का पुनर्गठन करके किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण पर कांसेप्ट पेपर तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में आउटसोर्स आधार पर कार्यरत ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट का मानदेय…
Read Moreऊर्जा क्षेत्र में सुधारों के लिए विश्व बैंक हिमाचल को प्रदान करेगा 200 मिलियन डॉलर की वित्तीय सहायता
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां बताया कि हिमाचल प्रदेश ऊर्जा क्षेत्र विकास कार्यक्रम के लिए विश्व बैंक लगभग 1600 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाएगा, जिससे प्रदेश में नवीकरणीय ऊर्जा को एकीकृत करने सहित ऊर्जा क्षेत्र के समग्र सुधार में मदद मिलेगी। प्रदेश की हिस्सेदारी के साथ इस कार्यक्रम की कुल लागत लगभग 2000 करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम की अवधि 2023 से 2028 तक पांच वर्षों की है और विश्व बैंक से इस कार्यक्रम के लिए अगस्त, 2023 तक वित्तीय मदद मिलने…
Read Moreराज्यपाल ने फोरलेन राजमार्ग के टकोली खंड का निरीक्षण किया
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज मण्डी जिला के अन्तर्गत निर्माणाधीन कीरतपुर-मनाली फोरलेन सड़क मार्ग के पंडोह से टकोली खंड के कार्य की प्रगति की समीक्षा की। फोरलेन का यह कार्य भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा संचालित किया जा रहा है। उन्होंने जाउगी में स्थापित भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के नियंत्रण कक्ष का दौरा किया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों ने राज्यपाल को विभिन्न सुविधाओं और अन्य नियंत्रण प्रणाली से अवगत करवाया। राज्यपाल ने निर्माण कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि अटल टनल का निर्माण राज्य के…
Read Moreबल्क ड्रग पार्क में सतत् जल उपलब्धता पर व्यय किए जाएंगे 11.75 करोड़ रुपये: उद्योग मंत्री
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि राज्य के ऊना जिले में प्रस्तावित बल्क ड्रग पार्क को मूर्त रूप प्रदान करने के लिए सभी संबंधित विभाग कड़ी मेहनत करें। हर्षवर्धन चौहान आज इस कार्य के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति की दूसरी बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को बल्क ड्रग पार्क के कार्यों को प्राथमिकता प्रदान करते हुए इन्हें समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पानी, बिजली, आंतरिक सड़क आधारभूत ढांचे जैसी बुनियादी आवश्यकताओं का तुरंत विकास किया जाना चाहिए। उन्होंने पार्क…
Read Moreएनआईए की छापेमारी, भाजपा कार्यकर्ता नेत्तारू की हत्या मामले में आरोपियों के घरों से दस्तावेज जब्त
पिछले साल कर्नाटक में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से जुड़े लोगों ने भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य प्रवीण नेत्तारू की हत्या कर दी थी। इसके बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी इसकी जांच सौंपी थी। मंगलवार को एनआईए ने तीन फरार संदिग्धों के घरों पर तलाशी ली। रिपोर्ट के मुताबिक, फरार आरोपियों की तलाश के लिए एनआईए ने कर्नाटक के दो जिलों में तीन स्थानों की तलाशी ली। एजेंसी ने कर्नाटक के कोडागु जिले में आरोपी अब्दुल नासिर और अब्दुल रहमान और दक्षिण कन्नड़ जिले में नौशाद के घरों पर तलाशी…
Read Moreईडी ने सुपरटेक के प्रमोटर आरके अरोड़ा को किया गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग अधिनियम के तहत हुई कार्रवाई
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रियल एस्टेट कंपनी सुपरटेक के चेयरमैन आरके अरोड़ा को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। ईडी अरोड़ा से तीन दिन से पूछताछ कर रही थी। सूत्रों के मुताबिक, ईडी ने अरोड़ा को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार किया है। एजेंसी बुधवार को अरोड़ा को विशेष कोर्ट में पेश कर उनकी हिरासत मांग सकती है। सुपरटेक समूह के खिलाफ दिल्ली, हरियाणा व उत्तर प्रदेश में कई एफआईआर दर्ज हैं। इसी आधार पर ईडी ने सुपरटेक समूह, उसके निदेशकों व प्रमोटरों के…
Read Moreभारत-फ्रांस की रणनीतिक अंतरिक्ष वार्ता शुरू, 10 उपग्रह विकसित करने की योजना
भारत और फ्रांस ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में अपनी लगभग छह दशक पुरानी साझेदारी को और गहरना करने के लिए रणनीतिक अंतरिक्ष वार्ता शुरू की है। मंगलवार को विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत-फ्रांस रणनीतिक अंतरिक्ष वार्ता सोमवार को पेरिस में आयोजित की गई। भारतीय पक्ष का नेतृत्व विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने किया। फ्रांसीसी पक्ष का नेतृत्व वहां की यूरोप और विदेश मामलों के मंत्रालय में महासचिव ऐनी मैरी डेस्कोट्स ने किया। दोनों देशों के बीच छह दशक पुराना संबंध उपग्रह प्रक्षेपण तकनीक, अनुसंधान, परिचालन प्रयोगों, नवाचार और…
Read More