बाहरी राज्यों से रेत-बजरी लाने पर प्रदेश सरकार टैक्स वसूल करने जा रही है। उद्योग विभाग के खनन विंग इसके लिए नियम बना रहा है। विंग की ओर से इस मामले को आगामी कैबिनेट की बैठक में ले जाया जाएगा। हिमाचल की सीमाओं पर लगे बैरियर पर विंग के कर्मचारी तैनात होंगे। पिकअप से लेकर बड़े मालवाहक वाहनों से अलग-अलग राशि वसूल की जाएगी। टैक्स 1000 रुपये से ज्यादा हो सकता है। इससे हिमाचल में बाहरी राज्यों की रेत बजरी महंगी मिलेगी। हिमाचल के किसी भी कोने से रेत-बजरी लाने…
Read MoreYear: 2023
हिमाचल सरकार चुकाएगी निजी स्कूलों में पढ़ाई कर रहे 2,800 विद्यार्थियों की फीस
प्रदेश के निजी स्कूलों में पढ़ाई कर रहे करीब 2,800 विद्यार्थियों की फीस प्रदेश की सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार चुकाएगी। आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग के इन विद्यार्थियों की फीस के भुगतान के लिए प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने कमेटी गठित कर दी है। 31 जुलाई तक पहली किस्त और 31 जनवरी, 2024 तक दूसरी व अंतिम किस्त निजी स्कूलों को जारी होगी। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग के 25 फीसदी विद्यार्थियों को निजी स्कूलों में दाखिले देना अनिवार्य है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की ओर…
Read Moreगड़बड़झाला : मंजूरी ली बीएड-फार्मेसी संस्थान खोलने की, खोल दिए स्कूल
प्रदेश के कई निजी कॉलेजों ने बीएड और फार्मेसी के संस्थान खोलने की मंजूरी लेकर भवनों में स्कूल खोल दिए हैं। निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग के पास भवनों का गलत तरीके से इस्तेमाल करने की शिकायतें आई हैं। इसी कड़ी में आयोग ने सभी निजी कॉलेजों से मंजूर बिल्डिंग प्लान तलब कर लिए हैं। आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल सेवानिवृत्त अतुल कौशिक ने बताया कि विभिन्न तरह के कॉलेज और कोर्स शुरू करवाने के लिए संबंधित विभागों से बिल्डिंग प्लान मंजूर होते हैं। ऐसी शिकायतें मिली हैं कि कई…
Read Moreब्रिटेन के एनएसए टिम बैरो भारत दौरे पर, डोभाल से की मुलाकात
ब्रिटेन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सर टिम बैरो भारत दौरे पर आए हैं, यहां उन्होंने शुक्रवार को एनएसए अजीत डोभाल से मुलाकात की।दोनों देशों के एनएसए ने व्यापक द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक एजेंडे पर व्यापक रूप से चर्चा की। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अजीत डोभाल ने टिम बैरो से ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों को धमकी देने वाले चरमपंथी तत्वों के खिलाफ निर्वासन जैसी कड़ी सार्वजनिक कार्रवाई करने का आग्रह किया। दोनों एनएसए ने आमने-सामने बातचीत की जिसके बाद प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत हुई। बता दें कि खालिस्तान…
Read Moreनाबालिग युवती का पहले अपहरण फिर चलते ट्रक में किया दुष्कर्म
पुलिस थाना जुब्बल में एक नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ चलते ट्रक में दुष्कर्म के आरोपों का मामला सामने आया है। पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। नाबालिग मूल रूप से नेपाल की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस को दिए बयान में नाबालिग ने बताया कि 4 जुलाई को दोपहर करीब 3:00 बजे वह रोहड़ू से जुब्बल के एक गांव में अपने घर की ओर जा रही थी। इसी बीच जब वह शाडीनाला में पहुंची…
Read Moreसुप्रीम कोर्ट ने सिविल जज परीक्षा के लिए अस्वीकृत उम्मीदवारों को दी बड़ी राहत
हिमाचल प्रदेश सिविल जज परीक्षा (एचजेएस) के लिए अस्वीकृत उम्मीदवारों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सर्वोच्च अदालत ने अंतरिम राहत देते हुए आयोग को आदेश दिए कि वह याचिकाकर्ताओं को आवश्यक प्रवेश पत्र जारी करे और यह सुनिश्चित किया जाए कि उनमें परीक्षा के लिए केंद्र दर्शाया गया हो। अदालत ने अपने आदेशों में स्पष्ट किया कि यह अंतरिम राहत उनके पक्ष में समानता नहीं बनाएगी और यह याचिका के नतीजे के अधीन रहेगी। अदालत ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेशों को चुनौती देने वाली याचिकाओं…
Read Moreराहुल गांधी की याचिका पर थोड़ी देर में आएगा फैसला
गुजरात हाईकोर्ट राहुल गांधी की सजा पर रोक वाली याचिका पर थोड़ी देर में फैसला सुनाएगा। दरअसल, मोदी उपनाम वाली टिप्पणी को लेकर आपराधिक मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दोषी करार दिया गया था। उन्हें दो साल की सजा सुनाई गई थी, जिसके बाद उनकी संसद की सदस्यता भी चली गई थी। इससे पहले हाईकोर्ट की ओर से गुरुवार को जारी सूची के अनुसार न्यायमूर्ति हेमंत प्रच्छक की अदालत शुक्रवार सुबह 11 बजे फैसला सुनाएगी। अगर कोर्ट ने राहुल की दोषसिद्धि पर रोक लगर दी तो उनकी…
Read Moreशिक्षा निदेशालय से जारी हुए 12 प्राइमरी बीआरसीसी हटाने के निर्देश
सिरमौर के 14 शिक्षा खंडों में कार्य कर रहे प्राइमरी बीआरसीसी में से 12 बीआरसीसी को हटा दिया गया है। निदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने कार्यालय निर्देश जारी कर इन बीआरसीसी को ऐसे प्राथमिक स्कूलों में नियुक्ति दी है, जहां शिक्षकों के पद खाली चल रहे हैं। वर्तमान में सिरमौर जिले में 15 शिक्षा खंड हैं। इनमें से 14 शिक्षा खंडों में समग्र शिक्षा अभियान में बीआरसीसी प्राइमरी और बीआरसीसी अपर कार्य कर रहे थे। एक शिक्षा खंड खोड़ोवाला हाल ही में अस्तित्व में आया है। इस कारण इस शिक्षा…
Read Moreहिमाचल सरकार चीड़ की पत्तियों से ईंधन पैदा करने वाली ईंटों का उत्पादन करेगी
हिमाचल सरकार नवीकरणीय ऊर्जा बायोमास (जैव संहति) के वैकल्पिक स्रोत के रूप में चीड़ की पत्तियों को उपयोग में लाएगी। इन पत्तियों का विपरीत प्रभाव कम करने के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी के हिमालयी क्षेत्र के लिए नवोन्मेषी प्रौद्योगिकी केंद्र ने एक नवीन समाधान विकसित किया है। इसमें चीड़ की पत्तियों का उपयोग बायोमास ऊर्जा के विकल्प के रूप में किया जाएगा। इसको लेकर नई मशीन स्थापित की गई है। यह चीड़ की पत्तियों से ईंधन पैदा करने वाली ईंटों इत्यादि का उत्पादन करेगी। चीड़ की पत्तियों के…
Read Moreहिमाचल सरकार बद्दी में निकले पत्थरों को बेचकर करेगी कमाई
मेडिकल डिवाइस पार्क बद्दी के निर्माण के लिए जमीन को समतल करना शुरू कर दिया गया है। खोदाई के दौरान भूमि के एक कोने पर करोड़ों के पत्थर निकले हैं। जिसे गुपचुप तरीके से सीमावर्ती क्षेत्रों में भेजा जा रहा है। प्रदेश सरकार को इसकी शिकायत मिलने पर सप्लाई पर रोक लगा दी है। अब सरकार की अनुमति से यह पत्थर कहीं नहीं ले जाया जा सकेगा। सरकार निर्णय लिया है कि इस पत्थर को क्रशर मालिकों को बेचा जाएगा। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि पत्थर को बेचकर…
Read More