कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने केरल राज्य के तिरूवंतपुरम में ‘कृषि में आय अर्जन के लिए मूल्यवर्धन’ (वैगा-2023) विषय पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मूल्यवर्धन विभिन्न गतिविधियों की एक श्रृंखला है जो एक उत्पाद को खेत से उपभोक्ता तक लाने में शामिल होती है। इसमें उत्पादन, प्रसंस्करण, विपणन और वितरण जैसी गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने कहा कि एक मूल्य श्रृंखला विकसित करके, हम यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि किसानों को उनके उत्पादों के उचित दाम मिलें और उपभोक्ताओं की उच्च गुणवत्ता वाले, स्थानीय रूप…
Read MoreYear: 2023
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस शासित राज्यों से हिमाचल की तर्ज पर इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने का आह्वान किया
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज छत्तीसगढ़ के रायपुर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 85वें महाधिवेशन को सम्बोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहन नीति को सफलतापूर्वक लागू कर रही है। इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग से डीजल और पेट्रोल वाहनों से निकलने वाले धुएं से हो रहे पर्यावरण प्रदूषण को नियंत्रित करने में मदद मिल रही है। उन्होंने कांग्रेस शासित सभी राज्यों से इलैक्ट्रिक वाहनों को अपनाने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग से…
Read Moreकांगड़ा की ऑर्गेनिक ऊन की पहुंच पश्चिमी बाजारों तक
हिमाचल प्रदेश में भेड़ पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था और आजीविका का अभिन्न अंग है। प्रदेश के छोटे और सीमांत किसानों ने कृषि के साथ-साथ भेड़ पालन को अपनाकर अपनी आमदनी में वृद्धि की है। राज्य के ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों के किसानों के लिए भेड़ पालन जीवनयापन का प्रमुख जरिया है। प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार द्वारा गाय और भैंस के दूध तथा गाय के गोबर इत्यादि की खरीद के लिए हाल ही में लिए गए किसान हितैषी निर्णयों में इसकी स्पष्ट झलक देखने को…
Read Moreराज्य सरकार पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन के लिए प्रतिबद्ध
सुशासन के लिए संवेदनशीलता और पारदर्शिता नितांत आवश्यक है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य के लोगों को कई बार आश्वस्त करते हुए ये शब्द दोहराए कि वर्तमान सरकार के लिए सुशासन महत्वपूर्ण है। राज्य सरकार ने प्रदेश में सुशासन सुनिश्चित करने के लिए सरकार के कामकाज में पारदर्शिता, निष्पक्षता रखने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। राज्य सरकार ने कर्मचारियों के स्थानांतरण को विनियमित करने के लिए मार्गदर्शक सिद्धांत-2013 को सख्ती से लागू करने का निर्णय लिया है। यह सिद्धांत सुनिश्चित करता है कि अधिकारियों की…
Read Moreराज्यपाल ने राजनाथ सिंह से भेंट की
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की। इस अवसर पर लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल भी उनके साथ उपस्थित थीं। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की पत्नी सावित्री सिंह को हिमाचली टोपी भेंट कर सम्मानित किया।
Read More‘भारत जोड़ो यात्रा मेरी राजनीतिक पारी का अंतिम पड़ाव हो सकती है’ : सोनिया
रायपुर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नवा रायपुर में कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय महाधिवेशन चल रहा है। जहां कांग्रेस के तमाम बड़े नेता पहुंचकर अपना वक्तव्य रख रहे हैं। इसी बीच सोनिया गांधी ने बड़ी बात कहीं, जिससे राजनीतिक गलियारे में हलचल मच गई है। छत्तीसगढ़ के रायपुर में कांग्रेस के अधिवेशन में कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने शनिवार को राजनीति से संन्यास लेने की ओर इशारा किया है। उन्होंने कहा है कि “मनमोहन सिंह के सक्षम नेतृत्व के साथ 2004 और 2009 में हमारी जीत ने मुझे व्यक्तिगत संतुष्टि दी…
Read Moreनीतीश विकासवादी से अवसरवादी बने, पीएम बनने की इच्छा ने उन्हें बदल दिया : शाह
पटना पश्चिम चंपारण में एक सार्वजनिक रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, नीतीश बाबू आप प्रधानमंत्री बनने के लिए विकासवादी से अवसरवादी बने, कांग्रेस और RJD के शरण में गए। नीतीश बाबू की प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा ने बिहार का बंटाधार कर दिया है। जहां एक ओर सत्तारूढ़ महागठबंधन पूर्णिया में एक मंच पर जुटकर भाजपा मुक्त भारत बनाने की घोषणा करने की तैयारी में है, वहीं दूसरी ओर शनिवार को ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बगहा में पहुंचकर जदयू-राजद गठबंधन को पानी-तेल का महागठबंधन करार…
Read Moreशिक्षक भर्ती परीक्षा में सॉल्वर गिरोह का भंडाफोड़, सरगना सहित 21 गिरफ्तार
वाराणसी उत्तर प्रदेश की स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) को सूचना मिली थी कि केंद्रीय विद्यालय संगठन की शिक्षक भर्ती परीक्षा में हैकिंग के माध्यम से पेपर सॉल्व कराया जा रहा है। पड़ताल के बाद कई तथ्य सामने आए। केंद्रीय विद्यालय की ऑनलाइन शिक्षक भर्ती परीक्षा में हैकिंग के माध्यम से पेपर सॉल्व कराने वाले गिरोह का एसटीएफ ने भंडाफोड़ किया है। हरियाणा के पलवल से गिरोह के सरगना के साथ ही वाराणसी और प्रयागराज से 21 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों के पास से 17 लैपटॉप, 13 सीपीयू, 24 मोबाइल,…
Read Moreकांग्रेस अधिवेशन में मुख्यमंत्री सुक्खू ने प्रस्तुत किया राजनीतिक प्रस्ताव
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की पहचान सम्पूर्ण राष्ट्र में एक दूरदर्शी नेता के रूप में भी स्थापित हुई है। उनके व्यक्तित्व और संगठन कौशल को प्रशासनिक तथा राजनीतिक दायरों में भी सराहा जा रहा है। छत्तीसगढ़ के रायपुर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 85वें पूर्ण अधिवेशन के दूसरे दिन मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत किया। हिमाचल प्रदेश के किसी भी कांग्रेस नेता के लिए इस अधिवेशन में राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत करना गौरवपूर्ण है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्ण अधिवेशन में आज यह पहली बार हुआ…
Read Moreस्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनी राम शांडिल और बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी द्वारा 25 फरवरी, 2023 को शिमला से जारी संयुक्त वक्तव्य
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. कर्नल धनी राम शांडिल और बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज यहां जारी संयुक्त वक्तव्य में कहा कि बल्ह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का बयान तथ्यों पर आधारित नहीं है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने विगत पांच वर्षों के दौरान प्रदेश के लोगों को निरंतर गुमराह करने का प्रयास किया और अब विपक्ष में बैठने के बावजूद भी वह आधारहीन बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 15वें राष्ट्रीय वित्त आयोग ने बल्ह हवाई अड्डे के…
Read More