हिमाचल प्रदेश में पहली बार मेथमफेटामाइन सिंथेटिक ड्रग्स के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने प्रदेश के प्रवेश द्वार सोलन जिला के परवाणू में चंडीगढ़ और पंजाब के युवकों से 22.29 ग्राम चिट्टा समेत 1.56 ग्राम मेथमफेटामाइन बरामद किया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स सोमवार सुबह 3:45 बजे परवाणू में गश्त पर थी। इस बीच परवाणू की तरफ से आ रही एक गाड़ी को तलाशी के…
Read MoreMonth: May 2023
यूनिवर्सल कार्टन लागू करने को 10 दिन का अल्टीमेटम, एक बॉक्स में 24 किलो सेब पैकिंग की शर्त का विरोध
सेब उत्पादक संघ हिमाचल प्रदेश ने सरकार की सेब पैकिंग के लिए लगाई 24 किलो की शर्त को खारिज कर दिया है। संघ ने आरोप लगाया है कि आढ़तियों और व्यापारियों के दबाव में सरकार ने यह शर्त लगाई है। सेब उत्पादक संघ ने 10 दिन के भीतर सेब पैकिंग के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों पर आधारित यूनिवर्सल कार्टन लागू करने की अधिसूचना जारी करने की मांग की है। ऐसा न होने पर आंदोलन शुरू करने का एलान किया है। 3 जून को सेब उत्पादक संघ की राज्य स्तरीय बैठक में…
Read Moreप्रदेश में दो दिन भारी बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट, पांच दिन खराब रहेगा मौसम
हिमाचल प्रदेश में दो दिन भारी बारिश, ओलावृष्टि व अंधड़ चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के कई भागों में 23 व 24 मई को भारी बारिश, ओलावृष्टि व अंधड़ चलने का ऑरेंज अलर्ट है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम में यह बदलाव आने की संभावना है। वहीं, 25 व 26 मई के लिए अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 28 मई तक प्रदेश में मौसम बिगड़ा रहेगा। उधर, ऊना में सोमवार को सबसे गर्म दिन रहा।…
Read Moreमुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 23 मई से कांगड़ा जिला के प्रवास पर
प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 23 से 31 मई, 2023 तक कांगड़ा जिला के प्रवास पर रहेंगे। इस अवधि के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर लोगों को करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे, परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे तथा जन जनसमस्याएं सुनेंगे। मुख्यमंत्री 23 मई, 2023 को शिमला से रवाना होंगे और प्रातः 9.30 बजे गग्गल हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। इसके उपरांत वह धर्मशाला में पर्यटन विकास से संबंधित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। मुख्यमंत्री 24…
Read Moreभांग की खेती के लिए स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के अधिकारियों से विचार-विमर्श
औद्योगिक और गैर मादक उपयोग के लिए भांग की खेती शुरू करने के दृष्टिगत प्रदेश सरकार द्वारा गठित समिति ने आज मध्यप्रदेश के ग्वालियर में स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो) के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में समिति के अध्यक्ष बागवानी, राजस्व एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी व अन्य सदस्य शामिल हुए। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने भांग की खेती शुरू करने को लेकर कानूनी पहलुओं पर ब्यूरो के अधिकारियों से विमर्श किया। बैठक में अफीम और भांग की खेती में विभिन्न समानाताओं पर…
Read Moreबाहरी राज्यों की शराब बिना लाइसेंस लाने वालों की आएगी शामत
हिमाचल प्रदेश में अब बिना लाइसेंस लिए बिक्री के लिए बाहरी राज्यों की शराब लाने वालों की शामत आने वाली है। प्रदेश के सभी सीमावर्ती इलाकों में बाहरी राज्यों से आने वाली शराब की धरपकड़ को दो तरह की टीमें गठित कर दी गई हैं। सूबे के 13 राजस्व जिलों में कर एवं आबकारी विभाग ने इस विशेष अभियान को शुरू किया है। शराब तस्करी करने वालों पर आबकारी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज होगी। इस कड़ी में रविवार को कर एवं आबकारी विभाग की विभिन्न टीमों ने नाकेबंदी कर…
Read Moreहिमाचल और कश्मीर के सेब पर जलवायु परिवर्तन की मार, 30 फीसदी तक घट सकता है उत्पादन
जलवायु परिवर्तन के कारण हिमाचल व कश्मीर घाटी में इस बार मधुमक्खियां सेब के फूलों का परागण नहीं कर पाईं। बेमौसम बारिश और ठंड से मधुमक्खियां मर रही हैं। माना जा रहा है कि इससे इस साल हिमाचल प्रदेश और कश्मीर घाटी में सेब का उत्पादन क्रमशः 30 फीसदी व 25 फीसदी घट सकता है। इससे उत्पादक किसानों वविक्रेताओं की माली हालत पर बुरा असर पड़ेगा। व्यापारियों के अनुसार, सेब की खेती से हिमाचल में सालाना 5,000 करोड़ का कारोबार होता है। कश्मीर में यह आंकड़ा 8,000-10,000 करोड़ रुपये है। यह राज्य…
Read Moreटांडा में जल्दी ही शुरू हो सकती है ओपन हार्ट सर्जरी : डॉ पठानिया
आईजीएमसी शिमला के बाद अब टांडा मेडिकल कॉलेज में ओपन हार्ट सर्जरी शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है। ओपन हार्ट सर्जरी करने के लिए यहां ऑपरेशन थियेटर, आईसीयू की पर्याप्त सुविधा है। 25 से 30 रुपये की जो आधारभूत सुविधाएं सर्जरी के दौरान तुरंत चाहिए, वे जल्द खरीदने के आदेश जारी किए जाएंगे। आईजीएमसी और अटल सुपर स्पेशिलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान (चमियाण) के तीन डॉक्टर और ज्वाइंट डायरेक्टर बीते दिन निरीक्षण के लिए यहां गए थे। निरीक्षण पूरा करने के बाद टीम शिमला लौट आई है। ऐसे में अब ओपन…
Read Moreमैदानी क्षेत्र में गर्मी का पारा चढ़ते ही शिमला सैलानियों से गुलज़ार
पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली सहित अन्य राज्यों में गर्मी बढ़ते ही शिमला में सैलानियों की संख्या बढ़ गई है। बीते सप्ताह के मुकाबले इस हफ्ते अधिक संख्या में सैलानियों ने शिमला का रुख किया है। शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर घूमते सैलानी। मैदानी राज्यों में तापमान बढ़ने के बाद सैलानी बड़ी संख्या में पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। वीकेंड पर शिमला पहुंचने वाले सैलानियों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। शनिवार के बाद रविवार को भी शिमला में खूब पर्यटक उमड़े। शिमला के अलावा कुफरी, नारकंडा,…
Read Moreसरकार को जनता की चेतावनी, चाहे तो हमे गोली मार दे सरकार पर हवाई अड्डा का विस्तारीकरण नहीं होने देंगे
गगल (कांगड़ा)। गगल स्थित कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तारीकरण के विरोध में शनिवार सुबह हजारों की संख्या में लोगों ने इच्छी से लेकर हवाई अड्डे तक लगभग 3 किलोमीटर लंबी मौन रैली निकाली। इस दौरान ग्रामीणों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी कि वे अपनी जमीन पर हवाई अड्डे का विस्तार नहीं नहीं देंगे। व्यापार मंडल के प्रधान देवेंद्र कोहली ने कहा कि गगल बाजार व्यापारिक दृष्टि से विकसित शहर है। इसका उजाड़ीकरण मंजूर नहीं है। ग्राम पंचायत गगल की प्रधान रेनू पठानिया ने कहा कि यहां पर छोटे-बड़े…
Read More