जयपुर. हिमाचल-प्रदेश के शिक्षा विभाग के तत्वाधान में, डिजिटल बाल मेला द्वारा आयोजित, एल.आई.सी द्वारा प्रायोजित बच्चों की सरकार कैसी हो? अभियान में आज विशेष संवाद सत्र का आयोजन किया जाएगा. दोपहर 12 बजे होने वाले इस सत्र में बतौर मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री अनिरुद्ध सिंह जी देश-भर के बच्चों से मुखातिब होंगे. इस विशेष सत्र में बच्चों से पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह “पंचायत व्यवस्था और बच्चों की सहभागिता” विषय पर चर्चा करेंगे. इस संवाद सत्र की ख़ास बात यह है की…
Read MoreMonth: May 2023
प्रदेश के लोगों को उपलब्ध करवाई जा रही हैं विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं
सरकार द्वारा प्रत्येक चिकित्सा खंड में सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक अस्पताल स्थापित करने की योजना तैयार की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि लोगों को उपचार के लिए बड़े शहरों और प्रदेश से बाहर की ओर रुख न करना पड़े। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हाल ही में प्रदेश के इंदिरा गांधी राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय (आईजीएमसी) में लगभग 30.90 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित ट्रॉमा ब्लॉक लोगों को समर्पित किया। ट्रॉमा ब्लॉक में फिजियोथैरेपी वार्ड, स्पेशल वार्ड, आपातकालीन चिकित्सा इकाई, गहन देखभाल इकाई (आईसीयू)…
Read Moreमानव भारती विश्वविद्यालय में कोर्स बंद करने का मामला भेजा सरकार को
फर्जी डिग्री आवंटन के कथित आरोप में फंसे मानव भारती विश्वविद्यालय में कोर्स बंद करने का मामला सरकार को भेजा है। सरकार की ओर से मंजूरी मिलने के बाद कोर्स को बंद कर दिया जाएगा। इस विश्वविद्यालय में 40 के करीब छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। इन छात्रों को दूसरे विश्वविद्यालय में भेजा जाना है। उधर, पुलिस एसआईटी ने कथित फर्जी डिग्री मामले में विश्वविद्यालय के मालिक राजकुमार राणा सहित 20 लोगों को आरोपी बनाया गया है। मानव भारती विश्वविद्यालय के करीब 46 हजार फर्जी डिग्रियों के आवंटन का आरोप…
Read Moreआईपीएल के मैच देखने के शौकीनों को और ढीली करनी होगी अपनी जेब, बढे टिकट के दाम
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 17 और 19 मई को होने वाले दो आईपीएल मैचों के लिए टिकटों की मांग के चलते फ्रैंचाइजी ने टिकटों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। क्रिकेट प्रेमियों को धर्मशाला में मैच देखने के अब टिकट महंगे मिलेंगे। मैच की ऑनलाइन टिकटों की बिक्री में 1,000 रुपये वाले टिकट के दाम अब 1,500 रुपये हो गए हैं, जबकि 1,200 रुपये वाले टिकट के दाम को बढ़ाकर 1,750 रुपये कर दिया है। धर्मशाला में होने वाले दोनों मैचों में लिए दर्शकों को खास उत्साह देखा…
Read Moreजहरीली गैस का रिसाव आखिर कहां से हुआ, कंपनियां कर रहीं इनकार
नंगल में वीरवार को जहरीली गैस के रिसाव का मुद्दा काफी गरमाया रहा। गैस का रिसाव किस कंपनी से हुआ, यह सवाल बना हुआ है। प्रशासन भी बिना किसी जांच के बोलने को तैयार नहीं। नंगल में दो ही बड़ी औद्योगिक इकाइयां हैं। एक केंद्र सरकार की एनएफएल और दूसरी निजी इकाई पीएसीएल है। दोनों इकाइयों से कुछ ही दूरी पर है सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल है। यहां दो हजार से अधिक बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। बच्चों की जान गैस रिसाव के कारण खतरे में पड़ गई। माना…
Read Moreएचपीयू बदलेगा पीजी प्रवेश परीक्षाओं का शेड्यूल
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की शैक्षणिक सत्र 2023 के लिए होने वाली पीजी कोर्स की संयुक्त प्रवेश परीक्षाओं में बदलाव किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश विवि और सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी की होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षाओं में प्रदेश भर के हजारों छात्र अपीयर होंगे। एचपीयू की पंजाब यूनिवर्सिटी की प्रवेश परीक्षाओं के साथ क्लैश होने की सूचना मिलने और छात्रों की ओर से बदलाव करने के लिए किए गए आग्रह पर एचपीयू विचार कर रहा है। जल्द पंजाब विवि और एचपीयू की प्रवेश परीक्षाओं की तिथियों का अध्ययन करने के बाद विवि…
Read Moreइमरान खान की गिरफ्तारी को अवैध ठहराया, तत्काल रिहाई के आदेश दिए : सुप्रीम कोर्ट
Pakistan Live: पाकिस्तान में बिगड़ती स्थिति और राजनीतिक उथल-पुथल के बीच पूर्व विदेश मंत्री और इमरान खान के करीबी सहयोगी शाह महमूद कुरैशी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले एक विशेष अदालत ने इमरान खान को बुधवार को आठ दिन के लिए भ्रष्टाचार रोधी एजेंसी की रिमांड में भेज दिया। देश में विरोध-प्रदर्शन का दौर जारी है और राजधानी इस्लामाबाद के अलावा तीन प्रांतों में सेना की तैनाती की गई है। लाइव अपडेट 08:17 PM, 11-MAY-2023 इमरान खान की रिहाई को लेकर शहबाज शरीफ सरकार की प्रवक्ता…
Read Moreसुप्रीम कोर्ट के फैसले से केजरीवाल की बड़ी जीत, LG के पास क्या विकल्प? जानें अब क्या करेगी केंद्र सरकार
केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच राष्ट्रीय राजधानी में प्रशासनिक सेवाओं पर नियंत्रण को लेकर लंबे समय चल रहे विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की पीठ ने आज विराम लगा दिया। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अगुआई वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने फैसला सुनाते हुए कहा कि दिल्ली में जमीन, पुलिस और कानून-व्यवस्था को छोड़कर बाकी सारे प्रशासनिक फैसले लेने के लिए दिल्ली की सरकार स्वतंत्र होगी। अधिकारियों और कर्मचारियों का ट्रांसफर-पोस्टिंग भी कर पाएगी। उपराज्यपाल इन तीन मुद्दों को छोड़कर दिल्ली सरकार के बाकी फैसले मानने…
Read Moreविदेश मंत्री तीन देशों की यात्रा पर रवाना, ब्रसेल्स में भारत-ईयू TTC बैठक में होंगे शामिल
विदेश मंत्री एस जयशंकर बांग्लादेश, स्वीडन और बेल्जियम की छह दिवसीय यात्रा पर आज रवाना हुए हैं। अपनी इस यात्रा के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर द्विपक्षीय और बहुपक्षीय ढांचे के तहत तीनों देशों के साथ भारत के जुड़ाव को और मजबूत करने के तरीकों पर वार्ता करेंगे। विदेश मंत्रालय ने उनके इस दौरे के बारे में जानकारी दी है। विदेश मंत्रालय ने बताया है अपने दौरे के क्रम में वे बांग्लादेश पहुंच चुके हैं। जहां उनका स्वागत विदेश राज्यमंत्री शहरयार आलम ने किया। विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी विदेश…
Read Moreअग्निवीरों को रेलवे में मिलेगा आरक्षण, उम्र सीमा और फिटनेस टेस्ट में मिलेगी राहत
रेलवे अपने विभिन्न विभागों के तहत सीधी भर्ती में अग्निवीरों को गैर-राजपत्रित पदों पर 15 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करेगा। अग्निवीरों को आयु और फिटनेस परीक्षण में छूट दी जाएगी। सूत्रों के अनुसार रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) में भी अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति तैयार की जा रही है। रेलवे की ओर से अग्निवीरों को लेवल एक में 10 प्रतिशत और लेवल दो पर और उससे नीचे के गैर-राजपत्रित पदों में पांच प्रतिशत आरक्षण क्षैतिज आरक्षण के रूप में दिया जाएगा। ये आरक्षण बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्ति (पीडब्ल्यूबीडी), पूर्व सैनिकों और…
Read More