अमृतसर (पंजाब) वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह ने कहा कि खालिस्तान के हमारे उद्देश्य को बुराई और वर्जित के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। इसे बौद्धिक दृष्टिकोण से देखा जाना चाहिए कि इसके भू-राजनीतिक लाभ क्या हो सकते हैं। यह एक विचारधारा है। वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के साथी लवप्रीत तूफान को कुछ ही देर में रिहा कर दिया जाएगा। अजनाला कोर्ट ने पुलिस को आदेश दे दिए हैं। इससे पहले एसएसपी ने कहा था कि तूफान ने सबूत पेश किए कि वह मौके…
Read MoreMonth: February 2023
युवाओं का इंतजार खत्म आयोग ने भर्ती परीक्षा का रिजल्ट किया जारी
देहरादून उत्तराखंड रैंकर्स भर्ती का परिणाम आयोग ने जारी कर दिया था, लेकिन पांच उम्मीदवारों ने चार सवालों के सही जवाब लिखने के बावजूद आयोग की ओर से गलत ठहराने पर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी थी। इसी आधार पर रिजल्ट संशोधित हुआ है। पेपर लीक विवादों के दौरान लटकी हुई उत्तराखंड रैंकर्स भर्ती का परिणाम आखिरकार बृहस्पतिवार को जारी हो गया। लंबे समय से युवा इसके रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। मेरिट में जो संशोधन हुआ है, उस हिसाब से चुने गए कई नए उम्मीदवारों के लिए…
Read Moreसीडीएस-एनडीए 16 अप्रैल, सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा 28 मई को
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला में अप्रैल और मई माह में यूपीएससी की परीक्षा का आयोजन होगा। इस दौरान 2500 से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में बैठेंगे। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) नई दिल्ली 16 अप्रैल को सीडीएस व एनडीए तथा 28 मई को सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन करेगी। यह जानकारी उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने परीक्षाओं के सफल आयोजन के लिए रखी गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। बैठक में संघ लोक सेवा आयोग के उपसचिव उज्ज्वल कुमार तथा अंडर सचिव दीप पंत विशेष रूप से उपस्थित…
Read Moreप्रदेश सरकार ने कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सचिव पर अभियोजन चलने की दी मंजूरी
शिमला भर्ती परीक्षाओं के संचालन का जिम्मा आयोग के सचिव पर रहता था। एक मार्च को न्यायालय में इस मामले में सुनवाई होनी है। विजिलेंस बीते 20 फरवरी को आठ आरोपियों के खिलाफ 626 पन्नों की प्रारंभिक चार्जशीट कोर्ट में पेश कर चुकी है। जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (जेओए) आईटी पेपर लीक मामले में हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के पूर्व सचिव पर अब कोर्ट में मुकदमा चलेगा। प्रदेश सरकार ने इसके लिए अभियोजन मंजूरी दे दी है। जल्द ही विजिलेंस की ओर से अनुपूरक चालान पेश किया जाएगा। भर्ती…
Read Moreमंडी और धर्मशाला में साइबर थाने बहाल, अधिसूचना जारी
हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने मंडी और धर्मशाला रेंज में साइबर अपराध थाने बहाल कर दिए हैं। जयराम सरकार के एक अप्रैल 2022 के बाद के फैसलों की समीक्षा के सुक्खू सरकार के फैसले के बीच यह थाने बंद किए गए थे। राज्य सरकार के प्रधान सचिव गृह ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। प्रदेश में अब तीन साइबर थाने होंगे। इनमें से दक्षिण रेंज में साइबर पुलिस थाना शिमला में पहले से ही है। इसके तहत शिमला, सोलन, सिरमौर, किन्नौर और बद्दी साइबर पुलिस स्टेशन होंगे।…
Read Moreब्लॉक स्तर के अस्पतालों को मिलेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर
शिमला हर ब्लॉक स्तर पर बने अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती होगी। इन अस्पतालों में आर्थोपेडिक्स, गायनी, पीडियाट्रिक्स, मेडिसन और सर्जरी के विशेषज्ञ चिकित्सक को लगाया जाएगा। हिमाचल प्रदेश में हर ब्लॉक स्तर पर बने अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती होगी। इन अस्पतालों में आर्थोपेडिक्स, गायनी, पीडियाट्रिक्स, मेडिसन और सर्जरी के विशेषज्ञ चिकित्सक को लगाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है। अब इसे मंजूरी के लिए प्रदेश सरकार को भेजा जा रहा है। इन अस्पतालों की क्षमता 50 से 100 बिस्तरों की होगी। विशेषज्ञ…
Read Moreराजकीय सम्मान के साथ होगा शहीद राजकुमार शर्मा का अंतिम संस्कार
सलौणी(हमीरपुर) हमीरपुर जिले के उपमंडल बड़सर के सलौणी गांव के शहीद राजकुमार शर्मा की पार्थिव देह घर पहुंच चुकी है। विधायक इंद्रदत्त लखनपाल और एसडीएम बड़सर शशिपाल शर्मा मौके पर हैं। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के उपमंडल बड़सर के सलौणी गांव के शहीद राजकुमार शर्मा की पार्थिव देह घर पहुंच चुकी है। विधायक इंद्रदत्त लखनपाल और एसडीएम बड़सर शशिपाल शर्मा मौके पर हैं। शहीद के अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही हैं। सलौणी निवासी शहीद राजकुमार(40) पुत्र जसवंत सिंह सेना में जम्मू-कश्मीर में तैनात थे। सेना के काम से…
Read Moreकैंटर चालक 108 किलो भुक्की के साथ गिरफ्तार
हरोली(ऊना) ऊना जिले के थाना हरोली के अंतर्गत पुलिस ने देर रात नाकाबंदी के दौरान 108 किलो भुक्की के साथ कैंटर चालक को गिरफ्तार किया है। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के थाना हरोली के अंतर्गत पुलिस ने देर रात नाकाबंदी के दौरान 108 किलो भुक्की के साथ कैंटर चालक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार भंगला जिला रोपड़ पंजाब से टाहलीवाल की तरफ आ रहे एक कैंटर चालक सूरज प्रकाश निवासी वार्ड 7 सिघां तहसील हरोली को जब राजीव गांधी भवन बाथु के पास चेकिंग के लिए रोका…
Read Moreगुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना प्रदेश सरकार की मुख्य प्राथमिकता
लोगों के सामान्य शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य देखभाल एक महत्वपूर्ण निर्धारक माना जाता है। यह देश की अर्थव्यवस्था, विकास और औद्योगीकरण में महत्वपूर्ण योगदान अदा करता है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की स्वास्थ्य अधोसंरचना को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। वर्तमान में राज्य में 4300 से अधिक स्वास्थ्य संस्थान हैं, जिसमें सरकारी क्षेत्र में छह चिकित्सा महाविद्यालय, एक निजी क्षेत्र में और बिलासपुर में एम्स शामिल है। प्रदेश के लोगों को उनके घर-द्वार…
Read Moreदूरदराज एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सुनिश्चित की जाए विश्वसनीय एवं उच्च गति युक्त संचार सुविधा: मुख्य सचिव
मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने राष्ट्रीय ब्रॉडबैंड अभियान के तहत आज यहां आयोजित राज्य ब्रॉडबैंड कमेटी की तृतीय बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रदेश के दूरदराज एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विश्वसनीय एवं सुनिश्चित उच्च गति संचार सुविधा प्रदान करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में फाइबर कनेक्टिविटी को और सशक्त करने तथा गुणवत्तापूर्ण संचार सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए भी समयबद्ध प्रयास करने को कहा। मुख्य सचिव ने 4-जी सेचुरेशन परियोजना के तहत लक्ष्यों को समयबद्ध…
Read More