रघुवीर सिंह बाली को कैबिनेट रैंक देने से अन्य नेताओ में भी जाएगी लालसा

रघुवीर सिंह बाली को कैबिनेट रैंक देने से अन्य नेताओ में भी जाएगी लालसा

 शिमला  प्रदेश में कांग्रेस के सत्तासीन होने के पश्चात बोर्डों-निगमों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनने के लिए संगठन के लोगों की लाइन लगी है। अब विधायक भी अपने लिए नई जगह देख रहे हैं, क्योंकि मंत्री तो महज तीन ही बनने हैं। नगरोटा बगवां के विधायक रघुवीर सिंह बाली को राज्य पर्यटन विकास बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाने और कैबिनेट रैंक मिलने से और भी विधायकों की महत्वाकांक्षा जागेगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने एक विधायक को बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाकर अन्य विधायकों की भी हसरतें जगा दी हैं। पहले से…

Read More

हिमाचल के मंडी और चंबा जिले में तीन सड़क हादसों में पटवारी, सैनिक समेत चार की मौत

हिमाचल के मंडी और चंबा जिले में तीन सड़क हादसों में पटवारी, सैनिक समेत चार की मौत

करसोग(मंडी)/सलूणी करसोग – शिमला मुख्यमार्ग पर कलंगार के समीप कार खाई में गिर गई। इसमें चालक सहित दो युवक सवार थे। चंबा के सलूणी-लंगेरा मार्ग पर कार दुर्घटना में पटवारी की मौत हो गई। चुराह के जनवास-तरेला मार्ग पर खाई में गिरी गाड़ी को देखते लोग। हिमाचल में गुरुवार रात और शुक्रवार सुबह हुए तीन सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। इनमें एक पटवारी, सैनिक और कॉलेज छात्र शामिल हैं। जिला मंडी के करसोग में गुरुवार देर रात 12:00 बजे एक कार 350 मीटर गहरी खाई में…

Read More

विधानसभा के सभी क्षेत्रों में स्थापित होंगे राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल

विधानसभा के सभी क्षेत्रों में स्थापित होंगे राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल

शिमला शिक्षा में गुणवता लाने के लिए सुक्खू सरकार का बेहतर प्रयास जिससे मजबूत होगा शिक्षा का स्तर । शिक्षा विभाग में स्टाफ की कमी की समस्या को दूर करने के लिए ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्टाफ के युक्तिकरण पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक राजीव गांधी मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल स्थापित किया जाएगा। इन 68 स्कूलों में अत्याधुनिक तकनीक और उपकरणों की सुविधा उपलब्ध होगी।…

Read More

अमित शाह की अध्यक्षता में हो रहा है राज्य पुलिस बलों-अर्धसैनिक संगठनों के प्रमुखों का सम्मेलन

अमित शाह की अध्यक्षता में हो रहा है राज्य पुलिस बलों-अर्धसैनिक संगठनों के प्रमुखों का सम्मेलन

 नई दिल्ली सम्मेलन में साइबर सुरक्षा, नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान, जम्मू-कश्मीर की स्थिति पर प्रमुखता से चर्चा की जाएगी। इसके अलावा सीमा प्रबंधन, सीमा पार से मिल रही चुनौतियां, समुद्री सुरक्षा, खालिस्तानी चरमपंथियों से पैदा हो रहे खतरे, अर्थव्यवस्था, क्रिप्टोकरेंसी, माओवादी हिंसा और पूर्वोत्तर अशांति पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। सभी राज्य पुलिस बलों और अर्धसैनिक संगठनों के प्रमुखों का तीन दिवसीय सम्मेलन आज से शुरू हो गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल…

Read More

भारत सरकार ने लोगों को किया डिजिटल लिटरेट बोले आस्ट्रेलिया के पूर्व मंत्री फ्लेचर

भारत सरकार ने लोगों को किया डिजिटल लिटरेट बोले आस्ट्रेलिया के पूर्व मंत्री फ्लेचर

 नई दिल्ली डिजिटल मीडिया एंड इट्स सोशल मीडिया इंपैक्ट पर परिचर्चा शुरू  खास बातें DNPA Digital Media Conference 2023 & First DNPA Digital Impact Awards: डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन के डिजिटल कॉन्क्लेव की शुरुआत दिल्ली में हो चुकी है। शाम को डीएनपीए डिजिटल इम्पैक्ट अवॉर्ड्स दिए जाएंगे। लाइव अपडेट 01:03 PM, 20-JAN-2023 A -PAG के CEO विजय चढ्ढा ने कहा, डिजिटल मीडिया से लोगों की जिंदगियां बचा रहा है। कोविड के दौर में इसकी महत्ता को समझा जा सकता है। हमें इसके ऐसे सकारात्मक पहलुओं को आगे बढ़ाना है। समाज…

Read More

भाजपा दो हिंदुस्तान बना रही, एक अरबपतियों का, दूसरा मजदूर-किसानों का : राहुल गांधी

भाजपा दो हिंदुस्तान बना रही, एक अरबपतियों का, दूसरा मजदूर-किसानों का : राहुल गांधी

जम्मू  भारत जोड़ो यात्रा कठुआ के लखनपुर में प्रवेश कर चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद फारूक अब्दुल्ला, शिव सेना नेता संजय राउत समेत अन्य कांग्रेस नेताओं ने यात्रा का स्वागत किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा आज शाम जम्मू कश्मीर पहुंच गई है। पंजाब को जम्मू कश्मीर से जोड़ने वाले रावि पुल को पार कर यात्रा  प्रदेश की धरती पर पहुंची। नेकां नेता फारुक अब्दुल्ला, शिवसेना नेता संजय राउत, जम्मू कश्मीर कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विकार रसूल…

Read More

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने से बृजभूषण का इंकार, प्रेसवार्ता कर रखेंगे अपना पक्ष

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने से बृजभूषण का इंकार, प्रेसवार्ता कर रखेंगे अपना पक्ष

गोंडा  भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रेसवार्ता कर अपना पक्ष रखूंगा। गोंडा में अपने समर्थकों के साथ संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह यौन शोषण के आरोपों से घिरे भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं हर तरह की जांच के लिए तैयार हूं। दोषी बनकर इस्तीफा नहीं दूंगा। सिंह शुक्रवार को गोंडा के नंदिनी नगर स्थित आवास पर अपने…

Read More

जोशीमठ में भू कटाव रोकने के लिए योजना तैयार, अलकनंदा-धौलीगंगा पर लगेगी डेढ़ किमी दीवार

जोशीमठ में भू कटाव रोकने के लिए योजना तैयार, अलकनंदा-धौलीगंगा पर लगेगी डेढ़ किमी दीवार

 देहरादून उत्तराखंड के अलकनंदा और धौली गंगा नदी पर बनाई जाने वाले डेढ़ किमी लंबी और आठ मीटर ऊंची दीवार जोशीमठ के भू कटाव को रोकेगी। सिंचाई विभाग ने इसका डिजाइन फाइनल कर लिया है। अगले हफ्ते तक विभाग इसकी डीपीआर तैयार कर शासन को सौंप देगा। जोशीमठ के भू धंसाव की प्रमुख कारणों में एक अलकनंदा नदी और धौली गंगा नदी से नगर के तलहटी में लगातार हो रहे कटाव को भी माना जा रहा है। नगर में पानी की निकासी के लिए नालियों की व्यवस्था न होना भी…

Read More

अदालत के समक्ष डीजीपी को सही जानकारी मुहैया करवाने के आदेश, जानिए क्या है पूरा मामला

अदालत के समक्ष डीजीपी को सही जानकारी मुहैया करवाने के आदेश, जानिए क्या है पूरा मामला

 शिमला हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पुलिस की ओर से जमानत के मामले में सही जानकारी न देने पर कड़ा संज्ञान लिया है। अदालत ने डीजीपी को अदालत के समक्ष सही जानकारी देने के आदेश जारी किये हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पुलिस की ओर से जमानत के मामले में सही जानकारी न देने पर कड़ा संज्ञान लिया है। अदालत ने डीजीपी को अदालत के समक्ष सही जानकारी देने के दिए आदेश दिए हैं। इसके लिए अदालत ने डीजीपी को सभी एसपी को दिशा निर्देश जारी करने के आदेश दिए हैं। न्यायाधीश…

Read More

टांडा अस्पताल को उत्कृष्ट संस्थान की तर्ज पर किया जाएगा विकसित : स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल

टांडा अस्पताल को उत्कृष्ट संस्थान की तर्ज पर किया जाएगा विकसित : स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल

धर्मशाला। स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने कहा कि टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ढांचागत सुविधाओं और सेवाओं को सुदृढ़ कर इसे क्षेत्र के उत्कृष्ट स्वास्थ्य संस्थान के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे पहले शांडिल ने टांडा अस्पताल, क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला, नागरिक अस्पताल नगरोटा और नागरिक अस्पताल पालमपुर का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। टांडा मेडिकल कॉलेज पहुंचकर स्वास्थ्य मंत्री ने मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक और अन्य सभी वार्डों का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य मंत्री ने टांडा में उपचाराधीन रोगियों से भी बात कर उनका…

Read More