शिमला विधानसभा चुनाव से पहले स्वास्थ्य विभाग में 780 आशा वर्कर तैनात की जाएंगी। प्रदेश सरकार ने मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को 20 सितंबर से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। जिला शिमला के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे ज्यादा 185 जबकि सोलन में 102 आशा वर्करों की तैनाती की जानी है। ग्रामीण क्षेत्रों में आठवीं जबकि शहरी क्षेत्रों में महिलाओं का दसवीं पास होना अनिवार्य किया गया है। 25 से 45 साल आयु वर्ग की महिलाएं आशा वर्कर बनने के लिए आवेदन कर सकेंगी। जिलों में…
Read MoreYear: 2022
राघवेंद्र ने टॉप टेन सूची में तीसरा स्थान किया हासिल, कॉर्डियोलॉजिस्ट बनकर करना चाहते है मरीजों की सेवा
कुल्लू राघवेंद्र सकलानी ने कहा कि उनका विशेषज्ञ बनकर लोगों की सेवा करना लक्ष्य है। प्रदेश में अच्छे सर्जन न होने के कारण लोगों को हृदयरोग से संबंधी उपचार के लिए चंडीगढ़, दिल्ली समेत अन्य शहरों में जाना पड़ता है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के 17 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। राघवेंद्र सिंह सकलानी ने 720 में से 672 अंक प्राप्त कर टॉप टेन सूची में तीसरा स्थान पाया है। हालांकि, वह प्रदेश शिक्षा बोर्ड की…
Read Moreसहकारिता क्षेत्र में होंगे समग्र बदलाव, जानिए अमित शाह का क्या है मकसद ?
नई दिल्ली नई नीति का फोकस सहकारिता समितियों का मुफ्त पंजीयन, कम्प्यूटरीकरण, लोकतांत्रिक चुनाव, सक्रिय सदस्यता, नेतृत्व और पारदर्शिता में व्यावसायिकता, समिति पदाधिकारियों की जिम्मेदारी और जवाबदेही सुनिश्चित करना होगा। गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज कहा कि नई राष्ट्रीय सहकारिता नीति से इस क्षेत्र में समग्र बदलाव होंगे। दिल्ली के विज्ञान भवन में आज आयोजित राज्यों के सहकारिता मंत्रियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नई नीति का मसौदा तैयार करने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु की अध्यक्षता में एक समिति बनाई…
Read Moreआम आदमी पार्टी की तिरंगा यात्रा आज, अरविंद केजरीवाल करेंगे नेतृत्व
चंडीगढ़ दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज आदमपुर में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करेंगे और रैली को संबोधित करेंगे। आदमपुर के क्रांति चौक से तिरंगा यात्रा’ शुरू होगी। हरियाणा विधानसभा से विधायक के रूप में कुलदीप बिश्नोई के इस्तीफे के बाद आदमपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के मद्देनजर दिल्ली के मुख्यमंत्री का हिसार दौरा काफी महत्व रखता है।बिश्नोई कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए है। आदमपुर सीट बिश्नोई का गढ़ मानी जाती है। इसके अलावा हरियाणा में पंचायत चुनाव भी होने हैं।…
Read Moreवन मुख्यालय में विजिलेंस की जांच से हलचल, अफसरों से लगातार पूछताछ जारी
देहरादून पाखरो में 106 हेक्टेयर वन क्षेत्र में टाइगर सफारी के लिए बाड़ों के निर्माण समेत तमाम कार्य किए गए। आरोप है कि कार्य के दौरान मिलीभगत कर तय संख्या से अधिक पेड़ काटे गए और बफर जोन में पक्के निर्माण कर दिए गए। कार्बेट टाइगर रिजर्व के अंतर्गत पाखरो टाइगर सफारी निर्माण के मामले में विजिलेंस के अधिकारियों ने लगातार तीसरे दिन भी वन मुख्यालय में डेरा डाले रखा। आईएफस अफसरों से लगातार की जा रही पूछताछ के बाद इस प्रकरण से जुड़े अन्य अधिकारियों की धड़कनें बढ़ती जा…
Read Moreथाना और तहसील के मामले वहीं हो निस्तारण : सीएम योगी
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में जनता दरबार लगाया। उन्होंने फरियादियों को सुना और प्रभावी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। जनता दरबार में सर्वाधिक मामले पुलिस और राजस्व से जुड़े आए। गुरु गोरखनाथ के दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री, हिंदू सेवाश्रम में आयोजित जनता दरबार में पहुंचे। यहां 150 के करीब फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। यात्री निवास में इंतजार कर रहे 700 के करीब फरियादियों के लिए कमिश्नर, डीएम, एसएसपी और अन्य अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे उनकी समस्याएं…
Read More“भारत जोड़ो यात्रा” कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकालेगी कांग्रेस
बिलासपुर। कांग्रेस वीरवार को कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा शुरू करेगी और वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता को अवगत करवाएगी। करीब 3500 किलोमीटर लंबी यात्रा को 150 दिन में पूरा किया जाएगा। यात्रा हिमाचल सहित 12 राज्यों से होकर गुजरेगी। यह बात प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता तेजस्वी शर्मा ने बिलासपुर में पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि भारत देश को कांग्रेस पार्टी ने अपने खून की नदियां बहा कर बनाया है। अंग्रेजी हुकूमत की प्रताड़ना सहते हुए गुलामी से मुक्ति दिलाई है, लेकिन आज भारत की…
Read Moreभाजपा टिकट बांटने के लिए परिवारवाद पर सख्त रहेगी, उम्र में दे सकती है रियायत
शिमला हिमाचल प्रदेश में भाजपा परिवारवाद पर सख्त रहेगी, जबकि यह उम्र बढ़ने के मामले में रियायत दे सकती है। यह फैसला भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने लिया है। इस संबंध में बीते दिन हिमाचल भाजपा की चुनाव प्रबंधन कमेटी की बैठक में भी चर्चा हुई है। ऐसे में परिवारवाद के खिलाफ कैंची चलने से प्रदेश के कई नेताओं के टिकट कट सकते हैं। इसी के साथ भाजपा ने राज्य में कांग्रेस के खिलाफ भी परिवारवाद को बड़ा मुद्दा बनाने की तैयारी कर ली है। बेशक, भाजपा ने कांग्रेस की…
Read Moreजानिए किस ?अधिकारी का नाम दागी अफसरों की सूची में डालने के लिए हाईकोर्ट में दायर हुआ आवेदन
शिमला अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) प्रबोध सक्सेना का नाम दागी अफसरों की सूची में डालने के लिए हाईकोर्ट के समक्ष आवेदन दायर किया गया है। बलदेव शर्मा के आवेदन पर हाईकोर्ट ने दो सप्ताह के भीतर राज्य सरकार से जवाब तलब किया है। मुख्य न्यायाधीश एए सैयद और न्यायाधीश ज्योत्सना रिवाल दुआ की खंडपीठ के समक्ष मामला सूचीबद्ध किया था। आवेदन में आरोप लगाया है कि मुख्य सचिव ने प्रबोध का नाम जानबूझकर दागी अफसरों की सूची में नहीं डाला है। दलील दी गई कि प्रबोध के खिलाफ सीबीआई अदालत…
Read Moreसेब लेकर दिल्ली जा रहे ट्रको से आज़ादपुर मंडी में हो रही है अबैध वसूली
शिमला प्रदेश के लाखों बागवानों के बाद अब सेब ढुलाई में जुटे हजारों ट्रक मालिकों को भी हर रोज मोटा चूना लग रहा है। दिल्ली की आजादपुर मंडी में सेब सीजन में ट्रक मालिकों से सेब ढुलाई के लिए ट्रक भाड़ा देते समय 3.5 फीसदी कमीशन काटा जाने लगा है। इसे अवैध तरीके से काटा जा रहा है। आढ़तियों ने मंडी के बाहर सेब भाड़ा भुगतान के लिए बिचौलिये बैठाए हैं। हालात ऐसे हैं कि हिमाचल के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली मंडी में सेब लेकर जाने से ट्रक मालिक कतराने…
Read More