हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के 38 संभावित प्रत्याशियों को लेकर बुधवार शाम तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। बुधवार दोपहर 3:00 बजे पूर्व केंद्रीय मंत्री दीपादास मुंशी की अध्यक्षता में नई दिल्ली स्थित पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी। इसमें शामिल होने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंगलवार शाम को नई दिल्ली पहुंच गए हैं। 38 सीटों पर कांग्रेस की राज्य चुनाव कमेटी ने दावेदारों के…
Read MoreYear: 2022
मोहाली MMS कांड: आरोपी युवकों को शिमला लाने की तैयारी में पुलिस, जानें वजह
खरड़ स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के होस्टल में छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो वायरल के मामले में शिमला के रोहडू़ से गिरफ्तार सनी और ढली से गिरफ्तार रंकेज को मोहाली पुलिस पूछताछ के लिए शिमला लाने की तैयारी में है। यहां मामले से जुड़ा रिकॉर्ड हासिल किया जाएगा और दोनों युवकों और उनके दोस्तों के बैंक खाते खंगाले जाएंगे। उनके मोबाइल फोन से भी रिकॉर्ड लिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यहां दोनों युवकों के घर जाकर भी जांच की जा सकती है। यह भी चेक किया जाएगा कि…
Read MoreCricket Tournament: हिमाचल के चार मैदानों में दो अक्तूबर से खेला जाएगा अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता दो अक्तूबर से करवाएगा। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला ऊना मैदान में 22 अक्तूबर को खेला जाएगा। तीन दिवसीय मैचों के लिए हिमाचली प्रदेश के 12 जिले की टीमों को चार पूल में बांट गया है। पूल-ए में कांगड़ा, बिलासपुर और चंबा, पूल-बी में सोलन, लाहौल-स्पीति और हमीरपुर, पूल-सी में कुल्लू, शिमला और सिरमौर, पूल-डी में मंडी, ऊना और किन्नौर का रखा गया है। प्रतियोगिता के मुकाबले ऊना, संतोषगढ़, पेखूबेला और गुम्मा खेल मैदान में होंगे। क्वार्टर फाइनल मुकाबले 14 अक्तूबर से…
Read MoreRafting Championship: कुल्लू में राष्ट्रीय राफ्टिंग चैंपियनशिप शुरू, 10 राज्यों 250 खिलाड़ी ले रहे भाग
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के पिरड़ी में 8वीं राष्ट्रीय राफ्टिंग चैंपियनशिप का आगाज हो गया है। प्रतियोगिता पुरुष और महिला दोनों वर्गों में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता का शुभारंभ शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने हरीझंडी दिखाकर किया। राफ्टिंग चैंपियनशिप में देश के 10 राज्यों की 25 टीमों के करीब 250 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। हालांकि पहले दिन बारिश की वजह से मुकाबले नहीं हो पाए। हिमाचल की चार टीमें भी हिस्सा ले रही हैं। गौरतलब है कि इंडियन क्याकिंग और कैनोइंग एसोसिएशन नई दिल्ली राफ्टिंग प्रशिक्षण…
Read MoreHimachal Weather: हिमाचल के रोहतांग और बारालाचा में बर्फबारी, मनाली-लेह हाईवे बंद
हिमाचल प्रदेश के रोहतांग व बारालाचा दर्रा समेत अन्य ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है। वहीं कुल्लू-लाहौल में झमाझम बारिश दर्ज की गई है। तीन सप्ताह के बाद जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति में दो दिनों से बारिश का दौर लगातार जारी है। कुल्लू घाटी में रातभर बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इससे बागवानों का सेब तुड़ान भी प्रभावित हुआ है। रोहतांग दर्रा, बारालाचा सहित मनाली और लाहौल ऊंची चोटियों में ताजा बर्फबारी से पहाड़ियां सफेद हो गई हैं। वहीं, लाहौल घाटी में भारी बर्फबारी के कारण मनाली-लेह राष्ट्रीय…
Read Moreमहिला 14 साल से बिना डिग्री, लाइसेंस के कर रही थी कानून की प्रैक्टिस, पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुंबई बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) पुलिस ने शनिवार को एक 72 वर्षीय महिला को कानून की डिग्री के बिना वकील के रूप में प्रैक्टिस करने के आरोप में गिरफ्तार किया। वह 14 साल यानी 2008 से ही मुंबई में बिना डिग्री के कानून का अभ्यास कर रही थी। महिला की पहचान मोर्दकै रेबेका जौब उर्फ मंदाकिनी काशीनाथ सोहिनी के रूप में हुई, जो बांद्रा पश्चिम के पाली हिल निवासी है। बीकेसी पुलिस के अनुसार, पुलिस ने 15 जुलाई को उसकी पहचान को सत्यापन करने के लिए बुलाया था। दस्तावेज और लाइसेंस…
Read Moreसावधान : अश्लील वीडियो रिकॉर्ड और फॉरवर्ड करना पहुंचा सकता है सलाखों के पीछे, जानें क्या है कानून
MMS Case : अश्लील सामग्री किसी संस्थान के नेटवर्क से फॉरवर्ड की जाती है तो उस पर भी कार्रवाई हो सकती है। मिसाल के तौर पर अगर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मामले में ये बात सामने आती है कि वीडियो भेजने में संस्थान का इंटरनेट इस्तेमाल हुआ है तो संस्थान के अधिकारियों पर भी शिकंजा कस सकता है। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में छात्राओं के अश्लील वीडियो वायरल होने की खबर पर देशभर में चिंता और गुस्सा है। इस घटना ने फिर से सख्त आईटी कानूनों को चर्चा के केंद्र में ला दिया है।…
Read Moreविद्यार्थियों का रोष प्रदर्शन : शिक्षकों की कमी पर भड़के छात्र, लगाया जाम
करनाल। ट्रांसफर ड्राइव के बाद कई स्कूलों में शिक्षकों की कमी हो गई है। इससे विद्यार्थियों का रोष प्रदर्शन जारी है। सोमवार को गांव घीड़ के राजकीय स्कूल में शिक्षकों की कमी से गुस्साए विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने करनाल-घीड़ रोड पर जाम लगा दिया। प्रदर्शन करके विद्यार्थियों ने सरकार से शिक्षकों की मांग की। करीब दो घंटे तक चले विद्यार्थियों के प्रदर्शन से यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो गई। सूचना मिलते ही कुंजपुरा थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनके समझाने पर भी प्रदर्शनकारी नहीं माने। तो…
Read Moreयुवती की ब्लैक मैलिंग : अश्लील वीडियो वायरल कर मांगा ढाई लाख, मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने शुरू की तलाश
बस्ती। बस्ती जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दुबौलिया थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती का अश्लील वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर वायरल करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले वीडियो बनाकर धमकी दी और ढाई लाख रुपये की मांग करने लगा। जिसके बाद अचानक इंस्टाग्राम पर वायरल भी कर दिया। दुबौलिया पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी सूरज के खिलाफ मुकदमा कायम कर आरोपी की तलाश में जुटी है। दुबौलिया क्षेत्र की रहने वाली युवती ने थाने में तहरीर…
Read Moreबाहरी राज्यों से उत्तराखंड आने वाले वाहनों पर लगेगा एक फीसदी ग्रीन सेस, कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव
देहरादून दूसरे राज्यों से उत्तराखंड आने वाले वाहनों पर सरकार ग्रीन सेस लगाएगी। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जो कि जल्द ही कैबिनेट की बैठक में लाया जाएगा। परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने कहा कि यह सेस एक प्रतिशत रखा जाएगा। परिवहन विभाग बाहर से आने वाले कॉमर्शियल वाहनों से एंट्री टैक्स वसूल करता है, लेकिन अब कॉमर्शियल और निजी वाहनों से एक प्रतिशत ग्रीन सेस वसूला जाएगा। इसके लिए परिवहन विभाग सॉफ्टवेयर तैयार कर रहा है। परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने मीडिया से बातचीत में बताया…
Read More