सोनीपत/झज्जर (हरियाणा) सोनीपत के राजू बसौदी और अक्षय पलड़ा लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़कर अपराध जगत में बड़ा नाम बन चुके हैं। फिलहाल दोनों आरोपी सलाखों के पीछे हैं। वहीं झज्जर के गैंगस्टर नरेश सेठी का भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से ही नाम जुड़ा है। हरियाणा के सोनीपत और झज्जर में मंगलवार सुबह एनआईए ने दबिश दी। सोनीपत में कुख्यात गैंगस्टर राजू बसौदी और उसके साथी अक्षय पलड़ा के घर पर मंगलवार सुबह करीब छह बजे से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम जांच कर रही है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग…
Read MoreYear: 2022
निर्दोष को पकड़ कर फर्जी खुलासा करती है यूपी पुलिस : एसीएस राधा रतूड़ी
देहरादून एसीएस ने कहा कि प्रदेश में आपराधिक घटनाओं को लेकर सरकार और स्वयं मुख्यमंत्री ने चिंता की है। सीएम ने निर्देश दिए कि प्रदेश में इस तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि क्राइम का निस्तारण सही ढंग से होना चाहिए। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने यूपी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। सोमवार को कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक के बाद प्रेसवार्ता में कहा कि आपराधिक मामलों का निस्तारण सही ढंग से होना चाहिए। किसी भी निर्दोष को भी नहीं पकड़ना चाहिए। कई…
Read Moreपीएम मोदी करेंगे अपने ड्रीम प्रोजेक्ट सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे परियोजना की समीक्षा
रुद्रप्रयाग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ पहुंचकर सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे की समीक्षा करेंगे। 13 किमी लंबे रोपवे निर्माण को पीएम ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल किया है। सोनप्रयाग से केदारनाथ तक जिस क्षेत्र में रापेवे बनेगा, उसकी वीडियोग्राफी की जा चुकी है। जिसके जरिए प्रधानमंत्री को इस पूरी परियोजना के बारे में जानकारी दी जाएगी। Uttarakhand: अब 21 अक्तूबर को केदारनाथ पहुंचेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, तैयारियों में जुटे अधिकारी प्रधानमंत्री केदारनाथ भ्रमण के दौरान सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे परियोजना की समीक्षा करेंगे। इसके लिए एनएचएआई की रोपवे विंग नेशनल हाईवे लॉजिस्टक मैनेजमेंट लिमिटेड…
Read Moreगिरफ्तारी के बाद रुड़की में एनआईए की छापेमारी से मचा हड़कंप
उत्तराखंड हरिद्वार से पिछले दिनों दो आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद आज रुड़की में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की छापेमारी से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि एनआईए की टीम ने उत्तराखंड में कई जगह छापे मारे हैं। इनमे से रुड़की में पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को उठाने की बात भी सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार, रुड़की से नगला इमरती में सुबह करीब 6:00 बजे एनआईए टीम पहुंची। दो गाड़ियों में पहुंचे एनआईए के छह लोगों ने करीब 20 मिनट तक पूछताछ की और इसके…
Read Moreऐसा मतदान केंद्र, जहां वोट डालने पालकी में आते हैं बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं
चंबा हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र पांगी के मुर्छ मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए मतदाताओं को तीन घंटे का पैदल सफर तय करना पड़ता है। सड़क से करीब 10 किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई चढ़ने के बाद लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करते हैं। बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को पालकी या पीठ पर उठाकर मतदान करने के लिए पहुंचाना पड़ता है। मुर्छ मतदान केंद्र के अंतर्गत गांव 97 मतदाता आते हैं। प्राथमिक पाठशाला चस्क में मतदान केंद्र बनाया जाता है। यहां 48 महिला और 49 पुरुष वोटर मतदाता मतदान करते…
Read Moreविजिलेंस अधिकारी को 50 लाख की रिश्वत देने का आरोप, पूर्व मंत्री सुंदर श्याम अरोड़ा गिरफ्तार
चंडीगढ़ अपने खिलाफ चल रही जांच में खुद को घिरते देख विजिलेंस अधिकारी को ही 50 लाख रिश्वत देने के आरोप में पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उन्हें देर रात जीरकपुर से पकड़ा गया। उनके खिलाफ अधिकारी को रिश्वत देने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। वहीं उनके पीए समेत कई अन्य लोग भी विजिलेंस की नजर में आ गए हैं। विजिलेंस प्रमुख ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरे मामले का खुलासा किया। अरोड़ा को आज अदालत में पेश किया जाएगा। विजिलेंस…
Read Moreदेश का पहला डिजिटल बैंक: PM Modi ने VC के माध्यम से किया शुभारंभ, इस बैंक में ऐसे होगा काम
वाराणसी वाराणसी में बैंक आफ बड़ौदा की ओर से देश की पहली डिजिटल बैंकिंग यूनिट कचहरी रोड के पास खोली गई है। इसका शुभारंभ 16 अक्तूबर यानि आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष का उत्सव मनाने के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने आज 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट (डीबीयू) राष्ट्र को समर्पित की। माननीय प्रधानमंत्री द्वारा शुभारंभ की गई इन 75 डीबीयू में से 8 डीबीयू भारत के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में…
Read Moreदेश के अंतिम गांव में तैयारियां शुरू, मोदी माणा से कर सकते हैं ‘जीवंत गांव कार्यक्रम’ की शुरुआत
गोपेश्वर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चीन सीमा पर स्थित देश के अंतिम गांव माणा से जीवंत ग्राम कार्यक्रम की शुरुआत की जा सकती है। हालांकि प्रशासन ने इस संबंध में कुछ भी कहने से इनकार किया है। सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी 21 अक्तूबर को बदरीनाथ धाम में ही रात्रि प्रवास करेंगे। इस बार से बजट में केंद्र सरकार ने मुख्य रूप से चीन सीमा क्षेत्र में स्थित गांवों के लिए जीवंत ग्राम कार्यक्रम की घोषणा की थी। योजना के तहत इन गांवों को बुनियादी सुविधाओं से लैस…
Read Moreशराब की अवैध बिक्री पर 65 टास्क फोर्स की रहेगी पैनी नजर
शिमला हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के दौरान शराब की अवैध बिक्री पर 65 टास्क फोर्स सहित 19 अधिकारियों की कड़ी नजर रहेगी। आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन करने के लिए राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने ड्यूटियां लगा दी हैं। सीमावर्ती शराब की दुकानों से थोक बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया है। सीमावर्ती दुकानों की कड़ी निगरानी और नियमित निरीक्षण का पड़ोसी राज्यों के अधिकारियों को जिम्मा सौंपा गया है। शनिवार को प्रदेश के आबकारी आयुक्त यूनुस ने पंजाब और हरियाणा के आयुक्तों के…
Read Moreविस चुनाव: कांग्रेस के 57 उम्मीदवारों की पहली सूची आज होगी जारी
शिमला भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए 57 उम्मीदवारों की आज पहली सूची जारी करेगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की मीडिया प्रभारी अलका लांबा ने बताया कि दूसरे चरण में जल्द ही 11 उम्मीदवारों की भी घोषणा कर दी जाएगी। अलका लांबा ने आज राजीव भवन में प्रेस वार्ता को संबोधित करना था लेकिन उन्होंने इसे भी रद्द कर दिया है। 17 को जारी होगी विधानसभा चुनाव की अधिूसचना, 17 से 25 अक्तूबर तक भरेंगे पर्चे हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की…
Read More