उत्तरकाशी गंगोत्री धाम के कपाट बुधवार (आज) अन्नकूट पर्व पर शीतकाल के लिए बंद होंगे। कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की उत्सव डोली यात्रा गंगोत्री धाम से शीतकालीन पड़ाव मुखबा के लिए प्रस्थान करेगी जो लंका स्थित भैरव मंदिर में विश्राम के बाद अगले दिन बृहस्पतिवार को मुखबा पहुंचेगी। श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष रावल हरीश सेमवाल ने बताया कि विजयदशमी पर्व पर गंगोत्री धाम की कपाट बंदी का समय तय किया गया था जिसके अनुसार गंगोत्री धाम के कपाट बुधवार आज अन्नकूट पर्व पर 12:01…
Read MoreYear: 2022
क्या यह गिरफ्तार महिला चीन की जासूस है ? अब अदालत में खुलेंगे राज़
मंडी हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में नेपाली नागरिक बनकर रह रही चीन की महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 6.50 लाख की नकदी बरामद की गई है। महिला के पास से फर्जी दस्तावेज भी मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दिल्ली के मजनू के टीला के बाद अब जोगिंद्रनगर के चौंतड़ा में तिब्बती कॉलोनी में रह रही चीन की एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में महिला के पास नेपाल और चीन की नागरिकता संबंधी दस्तावेज, 6.50 लाख रुपये…
Read Moreएक हजार से ज्यादा रूट रहे प्रभावित, लोग करते रहे बसों का इंतजार
शिमला हिमाचल प्रदेश में विश्वकर्मा दिवस पर मंगलवार को परिवहन निगम के एक हजार से ज्यादा रूट प्रभावित रहे। नौकरीपेशा लोग दिवाली मनाने अपने-अपने घरों को गए, लेकिन मंगलवार को वापस आने के लिए उन्हें बसें नहीं मिलीं। ऐसे में लोगों को टैक्सी या निजी बसों का सहारा लेना पड़ा। विश्वकर्मा दिवस के चलते हिमाचल के कुछ रूटों पर दोपहर बाद ही बसों की आवाजाही शुरू हो पाई। परिवहन निगम का दावा है कि दिवाली के दिन परिवहन निगम की लंबे रूट वाली बसें रात दस बसें तक अपने स्टेशन…
Read Moreविधानसभा चुनाव : 639 उम्मीदवारों ने भरे पर्चे, 29 अक्तूबर को नाम वापसी
शिमला हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए अंतिम दिन तक 639 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। 27 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की छंटनी होगी। अब 29 अक्तूबर को नाम वापसी का दिन है। कांग्रेस ने भी हमीरपुर से चिकित्सक पर चला सियासी दांव अब विधानसभा का टिकट मिलने के बाद डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा का सीधा मुकाबला भाजपा प्रत्याशी एवं वर्तमान विधायक नरेंद्र ठाकुर के साथ माना जा रहा है। नरेंद्र ठाकुर पूर्व में दो बार विधानसभा का चुनाव जीत चुके हैं। इससे पहले भाजपा ने भरमौर विधानसभा क्षेत्र से न्यूरो…
Read Moreक्षेत्र की आधा दर्जन से ज्यादा सडक़ों खस्ताहाल
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा के पिछड़ा क्षेत्र कोटधार की आधा दर्जन से ज्यादा संपर्क मार्ग खस्ताहाल हैं। इस कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खस्ताहाल मार्ग से एंबुलेंस तक की सुविधा नहीं मिल रही है। काफी अरसे बाद भी संपर्क मार्गों की मरम्मत कार्य नहीं हुई है। लोग मरीज को सड़क तक पहुंचाने के लिए पालकियों का सहारा लेने को मजबूर हैं। ग्रामीणों के अनुसार खस्ताहाल हुई संपर्क सड़कों पर गड्ढों की भरमार है। कोटधार क्षेत्र की मल्होट से ककरेहड़, धन्नड से बल्ह चलोग, धनी…
Read Moreमतदान केंद्रों का उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
बिलासपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त पंकज राय और पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा ने रविवार को पंजाब सीमा और सीमावर्ती मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। वहीं, उन्होंने आईटीबीपी और बीएसएफ के जवानों के साथ पंजाब सीमा से सटे क्षेत्र मजारी में फ्लैग मार्च किया। जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बस्सी, दबट, टोबा, बेहल, लखणु और झिड़िया में विभिन्न मतदान केंद्रों सहित अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर पहुंच कर सभी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदान केंद्रों में निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सभी निर्देशों के…
Read Moreविधानसभा चुनाव: सीएम भगवंत मान बने आप के स्टार प्रचारक, सूची में इन नेताओं के भी नाम
स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल अन्य नामों में अजय दत्त, सुरजीत सिंह ठाकुर, आईडी भंडारी, रामा गुलेरिया, दुर्गेश पाठक, नरेंद्र पठानिया और कैप्टन प्रशांत प्रमुख हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के स्टार प्रचारक के रूप में पार्टी के प्रचार की कमान संभालेंगे। रविवार को पार्टी ने अपने 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, जिसमें सबसे पहला नाम पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल और दूसरा नाम मुख्यमंत्री भगवंत मान का है। इनके अलावा दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत पार्टी…
Read Moreबेरोजगारी भी बनेगा हिमाचल में चुनावी मुद्दा, बेरोजगारों की फौज, आंकड़ा 8.50 लाख पार
शिमला हिमाचल में हर साल बेरोजगारों की कतार बढ़ती जा रही है और यह आंकड़ा 8.50 लाख पार हो चुका है। वर्षों से रोजगार कार्यालयों में टकटकी लगाएं हैं कि कब नौकरी मिलेगी। बेरोजगार कई साल से रोजगार दफ्तरों में अपना नाम पंजीकृत किए हैं और बार-बार अपने पंजीकरण का नवीनीकरण करते जा रहे हैं लेकिन रोजगार के नाम पर आज तक एक बार भी नाम नहीं निकला है। ऐसे हजारों बेरोजगार हैं जो अपना नाम पंजीकृत कराने के बाद भी रोजगार न मिलने के कारण स्वयं को ठगा महसूस…
Read Moreएनएचएआई परवाणू से कैथलीघाट तक के सभी कब्जे हटाए : हाईकोर्ट
शिमला कालका-शिमला फोरलेन के निर्माण में देरी पर हाईकोर्ट ने कड़ा संज्ञान लिया है। अदालत ने स्वत: संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) को परवाणू से कैथलीघाट तक फोरलेन के सभी कब्जों को हटाने के आदेश दिए हैं। अदालत ने उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक सोलन को आदेश दिए कि वह एनएचएआई को इसके लिए पुलिस सहायता मुहैया करवाए। न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह की खंडपीठ ने 28 अक्तूबर को परवाणू से कैथलीघाट तक और 29 को वाकना गांव में कब्जे हटाने को…
Read Moreविस चुनाव: नई सरकार चुनने के लिए कांगड़ा के 2193 तिब्बती करेंगे मतदान
धर्मशाला हिमाचल में विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के साथ लोकतंत्र के पर्व की विधिवत शुरुआत हो गई है। प्रदेश में नई सरकार चुनने के लिए इस बार जिला कांगड़ा के 2,193 तिब्बती मतदाता मतदान करेंगे। इससे पहले इन तिब्बती मतदाताओं ने निर्वासित तिब्बत सरकार के चुनाव के लिए भी वोट किया था। तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा की नगरी से संबंध रखने वाले जिला कांगड़ा में मुख्य रूप से तीन विधानसभा क्षेत्रों धर्मशाला, पालमपुर और बैजनाथ में तिब्बती मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल हैं। सबसे ज्यादा तिब्बती मतदाताओं…
Read More