शिमला ड्रोन पॉलिसी बनाने वाले देश के पहले राज्य हिमाचल के नाम एक और उपलब्धि जुड़ने वाली है। हिमाचल के मंडी स्थित आईआईटी (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) में स्टार्टअप के तहत देश का पहला 200 किलो तक भार उठाने वाला ड्रोन तैयार किया जा रहा है। खास बात यह भी है कि आईआईटी के परिसर में ही एक भवन से दूसरे भवन तक इस ड्रोन का ट्रायल भी होगा। भार उठाने की अधिक क्षमता के चलते यह ड्रोन पर्वतीय राज्यों में एयर कार्गो ट्रांसपोर्ट के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा।…
Read MoreYear: 2022
हाईकोर्ट से केसीसी बैंक में 790 पदों को पदोन्नति से भरने की मांगी अनुमति
शिमला कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक (केसीसी) ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट से 790 विभिन्न पदों पर प्रमोशन करने की अनुमति मांगी है। बैंक की ओर से दायर आवेदन पर आज सुनवाई निर्धारित की गई है। बैंक ने आरोप लगाया है कि याचिकाकर्ता ने अदालत से तथ्यों को छिपाया है और प्रमोशन के माध्यम से भरे जाने वाले पदों को रोकने के कोशिश की है। दलील दी गई है कि याचिकाकर्ता विकलांगता अधिनियम के प्रावधानों के लाभ का हकदार नहीं है। वह पहले ही क्लास-वन की श्रेणी में आता है। जबकि राज्य…
Read Moreनकली दवाओं को लेकर देशभर में अलर्ट जारी, जानें क्या है मामला
शिमला हिमाचल प्रदेश के सोलन के बद्दी में हाल ही में पकड़ी गई नामी कंपनियों के नाम पर तैयार नकली दवाओं को लेकर हिमाचल सरकार ने देश भर में अलर्ट जारी किया है। दवा निर्माण में बद्दी एशिया का सबसे बड़ा हब माना जाता है। बद्दी से ही सभी राज्यों के लिए दवाइयों की आपूर्ति होती हैं। ऐसे में हिमाचल सरकार ने सभी राज्यों के दवा नियंत्रक अधिकारियों को नकली दवाओं को लेकर आगाह करते हुए जांच करने के लिए कहा है। नकली दवाओं के मामले में प्रदेश सरकार लगातार…
Read Moreविद्यार्थियों पर ट्यूशन पढ़ने का दबाव बनाने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई
शिमला हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों पर ट्यूशन पढ़ने का दबाव बनाने वाले शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उच्च शिक्षा निदेशालय ने पैसा लेकर ट्यूशन पढ़ाने वाले सरकारी शिक्षकों को चेतावनी जारी की है। जिला शिक्षा उपनिदेशकों को जारी पत्र में पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थियों के लिए स्कूलों में ही सुबह या शाम एक्सट्रा क्लास लगाने के निर्देश दिए हैं। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि निदेशालय में लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं कि कुछ शिक्षक स्कूलों में बच्चों…
Read Moreविधानसभा चुनाव की मतगणा की जाएगी त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में : निर्वाचन अधिकारी
शिमला शिमला। जिले की आठ विधानसभा सीटों की मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से करवाने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बंदोबस्त किए जा रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य नेगी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी केंद्रों पर त्रि-स्तरीय सुरक्षा प्रदान की जाएगी। पहले घेरे में केंद्रीय सुरक्षा बल, दूसरे में हिमाचल सशस्त्र पुलिस और तीसरे घेरे में जिला पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को मतगणना केंद्र के अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही मोबाइल फोन ले जाने पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। कहा कि…
Read Moreसुप्रीम कोर्ट से नोएडा और दिल्ली जल बोर्ड को राहत, एनजीटी के जुर्माने पर लगाई रोक
नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा पर 100 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाने वाले एनजीटी के आदेश पर रोक लगा दी है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने कोंडली सिंचाई नहर में अनुपचारित मलजल प्रवाहित करने पर रोक लगाने में नाकाम रहने पर यह कार्रवाई की थी। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली जल बोर्ड पर 50 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाने के एनजीटी के आदेश पर भी रोक लगा दी है। NGT ने यह जुर्माना अनुपचारित मलजल यमुना नदी में गिराने पर रोक लगाने में नाकाम रहने पर लगाया था। कोर्ट ने…
Read MoreBJP सरकार ने बेरोजगारी और महंगाई से किया किनारा, लव जिहाद को मुद्दा बनाने की कोशिश : छगन भुजबल
मुंबई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता छगन भुजबल ने सोमवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने बेरोजगारी, महंगाई और किसानों की आत्महत्या जैसे मुद्दों को दरकिनार कर दिया है। वह इसके बजाय ‘लव जिहाद’ की घटनाओं पर ध्यान केंद्रित कर रही है। यह बातें उन्होंने समता परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कहीं। भुजबल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, बेरोजगारी, महंगाई और किसानों की आत्महत्या सबसे जरूरी मुद्दे हैं। इन मुद्दों पर पर्दा डालने और चुनाव में फायदे के लिए भाजपा सरकार लव जिहाद की…
Read Moreएयरपोर्ट पर CISF ने विदेशी नागरिक से बरामद किया सेटेलाइट फोन, मुकदमा दर्ज
ऋषिकेश देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्क्रींनिग चैंकिग में एक विदेशी नागरिक से सेटेलाइट फोन बरामद हुआ है। सीआईएसएफ ने फोन बरामद किया। महिला निरीक्षक सीआईएसएफ सुनीता सिंह की ओर से इस संबंध में सूचना दी गई। डोईवाला कोतवाली में मामला दर्ज किया गया। प्रभारी निरीक्षक थाना डोईवाला ने बताया कि महिला निरीक्षक सीआईएसएफ सुनीता सिंह ने शिकायत कर बताया कि जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग चेकिंग के दौरान विदेशी नागरिक विक्टर सेमनाउ निवासी रूस से प्रतिबंधित सेटेलाइट फोन बरामद किया है। उक्त विदेशी नागरिक को हिरासत में ले लिया गया है।…
Read Moreबागवान परेशान, प्रदेश में गहराया खाद का संकट
शिमला हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर खाद का संकट गहरा गया है। इससे सेब बागवान परेशान हो रहे हैं। बर्फबारी से पहले सेब बगीचों में खाद डालना जरूरी है। खाद न मिलने से बगीचों का प्रबंधन रुक गया है। किसानों और बागवानों को जरूरत के अनुसार खाद उपलब्ध कराने का जिम्मा राज्य सरकार की एजेंसी हिमफेड के पास है। हिमफेड के बिक्री केंद्रों में बागवान खाद लेने पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। खाद का रेट 1700 रुपये प्रति 50 किलोग्राम है। बर्फबारी से…
Read Moreअदालत में 5163 मामलों की हुई सुनवाई, 1996 का निपटारा
ऊना। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला एवं सत्र न्यायाधीश भुवनेश अवस्थी की अध्यक्षता में रविवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न मामलों के 5163 केसों की सुनवाई की गई, जिसमें से 1996 मामलों का निपटारा किया गया। मामलों में 20435376 रुपये की राशि को दोनों पक्षों की आपसी सहमति के बाद सेटलमेंट किया गया है। प्री लिटीगेशन और लंबित मामलों की सुनवाई के लिए 11 बेंचों को स्थापित किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालतों के माध्यम से निपटान पाकर प्रभावितों ने राहत की सांस ली।…
Read More