चंडीगढ़ इलेक्ट्रिक वाहनों के पहले एक लाख खरीदारों को 10,000 रुपये तक की वित्तीय रियायत मिलेगी। इलेक्ट्रिक ऑटो-रिक्शा और ई-रिक्शा के पहले 10,000 खरीदारों को 30,000 रुपये तक की वित्तीय छूट मिलेगी। नए साल में पंजाब सरकार की नई ई-व्हीकल नीति आने जा रही है। सरकार ने अगस्त में इसका मसौदा तैयार किया था, जिसको लेकर लोगों से सुझाव लिए जा रहे हैं। पंजाब को स्वच्छ, हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति का ड्राफ्ट तैयार किया है। पिछले वर्ष की तुलना…
Read MoreYear: 2022
नए साल में और क्या-क्या बदलेगा? जानें क्रेडिट कार्ड, बैंक लॉकर व जीएसटी के नए नियम
नई दिल्ली वर्ष 2022 के अब आखिरी कुछ दिन ही शेष बचे हैं। जनवरी महीने की शुरुआत के साथ ही वर्ष 2023 का आगाज होने वाला है। हर नया महीना अपने साथ कुछ नए बदलाव लेकर आतें हैं, जो आम आदमी के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। इन बदलावों का सीधा असर हम सबकी जिंदगी पर पड़ता है। कुछ बदलाव तो सीधे हमारी जेब पर असर डालते हैं। 1 जनवरी 2023 से भी कुछ जरूरी नियम बदलने वाले हैं। इनमें क्रेडिट कार्ड, बैंक लॉकर, जीएसटी ई-इन्वॉयसिंग, सीएनजी-पीएनजी के भाव और…
Read Moreक्रिकेटर ऋषभ पंत का इलाज देहरादून में ही चलेगा, हादसे की वजह नींद नहीं, बल्कि…
देहरादून कार हादसे में घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत को राजधानी देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पांच विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम पंत का इलाज कर रही है। टीम में सर्जन, ऑर्थोपेडिक सर्जन समेत कई विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल हैं। अस्पताल प्रबंधन सीधे परिजनों और बीसीसीआई से ही इलाज के संबंध में जानकारी साझा कर रहा है। Rishabh Pant Accident: …तो ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान हुआ हादसा, 10 बिंदुओं में जानें पूरा घटनाक्रम वहीं, डीडीसीए के अधिकारी आज मैक्स अस्पताल पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि पंत के…
Read Moreहिमाचल नव वर्ष के जश्न के लिए तैयार, पर्यटकों की सुबिधा के लिए सरकार ने दिए विशेष निर्देश
शिमला प्रदेश के नामी और आलीशान होटलों में नए साल का जश्न मनाने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में न्यू ईयर क्वीन और बेस्ट कपल चुने जाएंगे। नववर्ष के जश्न के लिए हिमाचल तैयार है। प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों के होटल दो दिन पहले ही पैक हो गए हैं। नए साल पर प्रदेश में करोड़ों का कारोबार होने की उम्मीद जताई जा रही है। नए साल पर बर्फबारी होने की भी उम्मीद है। इससे नए साल का जश्न दोगुना हो जाएगा। उधर,…
Read Moreशिमला आ रहे हैं तो ये दस्तावेज साथ लाएं, वाहनों को नहीं मिलेगा प्रवेश
शिमला शिमला डीसी आदित्य नेगी ने कहा कि सैलानियों की बसों को शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा अत्यधिक पर्यटकों के आने की स्थिति में पर्यटक वाहनों को टूटीकंडी से मल्याणा की ओर मोड़ा जाएगा। डीसी आदित्य नेगी ने कहा कि होटल बुकिंग के दस्तावेज लेकर आने वाले पर्यटकों के वाहनों को ही शिमला शहर में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। इसके अलावा जिन पर्यटकों के पास होटल की बुकिंग के दस्तावेज नहीं होंगे उनके वाहनों को टूटीकंडी पार्किंग में पार्क करने की सुविधा दी जाएगी। यहां…
Read Moreजिला प्रशासन के इंतजाम की खुली पोल, बर्फबारी से निपटने के लिए नहीं किए गए थे इंतज़ाम
ठियोग/ शिमला कुफरी और फागू के पास सड़क पर बर्फ जमने से काफी संख्या में गाड़ियां स्किड हुईं। सड़क पर न तो रेत रखी थी न ही मिट्टी डालने की कोई व्यवस्था की गई थी। पर्यटन स्थल कुफरी, नारकंडा और हाटू पीक में शुक्रवार को दोपहर बाद फिर से हिमपात हुआ। लेकिन कुफरी और फागू के बीच हुई हल्की बर्फबारी में ही प्रशासन के इंतजाम करने के दावे दम तोड़ गए। वाहन बर्फ पर स्किड होते रहे हैं लेकिन वहां वाहनों को निकालने के लिए कोई नहीं था। लोग खुद…
Read Moreएचआरटीसी के परिचालक पर गिरी गाज, यात्री को थप्पड़ मारने पर सस्पेंड
सुंदरनगर (मंडी) सुंदरनगर डिपो की बस में सवार महिला यात्री ने जब कुल्लू बस अड्डा में परिचालक से पांच रुपये बकाया राशि मांगी तो दोनों में बहस हो गई। अपना आपा खोकर परिचालक ने महिला यात्री को थप्पड़ जड़ दिए। महिला यात्री को थप्पड़ मारने वाले परिचालक को एचआरटीसी ने तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। यह परिचालक सुंदरनगर डिपो का है। निगम ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई अमल में लाते हुए परिचालक को सस्पेंड कर दिया है। घटना के 24 घंटों के भीतर ही निगम ने यह…
Read Moreड्राइविंग स्कूल संचालक पर विजिलेंस ने दर्ज किया केस, सात हजार रुपये में बिना ट्रेनिंग दिए जारी करता था एचटीवी प्रमाण-पत्र
सोलन। दाड़लाघाट में छह माह पूर्व रिश्वत मामले में गिरफ्तार एमवीआई से विजिलेंस की पूछताछ जारी है। इसी कड़ी में विजिलेंस ने नया खुलासा किया है। इसमें ड्राइविंग स्कूल चला रहे रामपुर के संचालक पर मामला दर्ज किया गया है। यह संचालक बिना ट्रेनिंग दिए ही प्रदेश में छह से सात हजार रुपये में एचटीवी के प्रमाण-पत्र दलालों के जरिए बांट रहा था। विजिलेंस ने अर्की क्षेत्र से रामपुर के ड्राइविंग स्कूल के प्रमाण-पत्र पर जारी 87 लाइसेंस भी बरामद किए हैं। इसमें जल्द ही ड्राइविंग स्कूल के संचालक जगदीश…
Read Moreहिमाचल और पंजाब में बिजली संकट की आशंका, विद्युत उत्पादन घटा
जोगिंद्रनगर(मंडी) पहाड़ों पर बर्फबारी और ग्लेशियरों के जम जाने से मंडी जिले के बरोट स्थित प्रोजेक्टों की पुरानी और नई रेजरवायर में अचानक पानी की गिरावट से दोनों परियोजना में विद्युत उत्पादन लुढ़क गया है। शानन और बस्सी पनबिजली परियोजनाओं में विद्युत उत्पादन घटने से हिमाचल प्रदेश और पंजाब में बिजली संकट की आशंका बन गई है। इस माह 110 मेगावाट की शानन परियोजना में 20 मेगावाट विद्युत उत्पादन ही हो सका। इसी तरह 66 मेगावाट की बस्सी परियोजना से सिर्फ आठ मेगावाट बिजली तैयार हुई। पहाड़ों पर बर्फबारी और…
Read Moreसरकार की गोपनीयता लीक हुई तो बख्शे नहीं जाएंगे सचिवालय के अधिकारी और कर्मचारी
शिमला शिमला मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने कहा कि सचिवालय के अधिकारी और कर्मचारी सरकार की गोपनीयता का पूरा ख्याल रखें। जब तक सरकार कोई निर्णय ना लें तब तक किसी भी सूचना को लीक न किया जाए। हिमाचल प्रदेश की सुखविंद्र सुक्खू सरकार ने सचिवालय के अधिकारियों और कर्मियों को सख्त निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने कहा कि सचिवालय के अधिकारी और कर्मचारी सरकार की गोपनीयता का पूरा ख्याल रखें। जब तक सरकार कोई निर्णय ना लें तब तक किसी भी सूचना को लीक न किया जाए। ऐसे…
Read More