शिमला हिमाचल प्रदेश में एक मई तक शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का फैसला सोमवार को होगा। कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर प्रदेश के स्कूल-कॉलेजों की छुट्टियां बढ़ाने की तैयारी शुरू हो गई है। प्रदेश में अभी 21 अप्रैल तक शिक्षण संस्थान बंद रखे गए हैं। ऐसे में सोमवार को एक मई तक संस्थानों को बंद रखने के लिखित आदेश जारी हो सकते हैं। सरकार ने बोर्ड कक्षाओं सहित कॉलेजों की परीक्षाओं को 17 मई तक टालने का फैसला लिया है। एक मई को परीक्षाओं को लेकर समीक्षा की…
Read MoreYear: 2021
सरकार की एडवाइजरी का असर, 80 फीसदी घटी पर्यटकों की आमद
कंडवाल (कांगड़ा) हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से सूबे में प्रवेश करने वाले सैलानियों के लिए 15 अप्रैल को जारी एडवाइजरी का असर दिखना शुरू हो गया है। पर्यटकों की आमद 80 प्रतिशत कम हो गई है। एडवाइजरी के अनुसार महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, गुजरात, राजस्थान और पंजाब से आने वाले पर्यटकों के प्रदेश में प्रवेश से 72 घंटे पहले आरटीपीसीआर टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट साथ लाने को कहा गया है। वहीं, सरकार के आदेशों की अवहेलना करने वाले पर्यटकों के खिलाफ पुलिस की ओर से कार्रवाई का प्रावधान…
Read Moreटूरिज्म पर लगा ‘लॉक’, एक बार फिर कारोबार ‘डाउन’
शिमला पड़ोसी राज्यों पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और यूटी चंडीगढ़ में वीकेंड लॉकडाउन लगने के बाद हिमाचल में पर्यटन कारोबार ठप हो गया है। हिल्स क्वीन शिमला में शनिवार को शहर के अधिकांश होटलों में कमरे खाली रहे। कुछ होटलों में महज पांच से 10 फीसदी ही ऑक्यूपेंसी रही। कोरोना की दूसरी लहर के बाद पर्यटन कारोबार पर असर पड़ना शुरू हो गया था लेकिन वीकेंड पर सैलानियों की आमद जारी थी। इस सप्ताह वीकेंड पर भी सैलानी शिमला नहीं पहुंचे हैं। कसौली में तो शनिवार को होटलियर शून्य फीसदी आक्यूपेंसी…
Read Moreगंगा में नहाने से भी फैल सकता है कोरोना, 15 दिनों तक बचने की अपील
वाराणसी गंगा स्नान के जरिए कोरोना संक्रमण के फैलने का खतरा बना हुआ है। वैज्ञानिकों को गंगा बेसिन क्षेत्र में महामारी के विकराल स्वरूप लेने की चिंता सताने लगी है। महामना मालवीय गंगा नदी विकास एवं जल संसाधन प्रबंधन शोध केंद्र बीएचयू के चेयरमैन व नदी विज्ञानी प्रो. बीडी त्रिपाठी ने आम जनता से अपील की है कि वह आगामी 15 दिनों तक गंगा स्नान से दूरी बनाकर रखें। उन्होंने नमामि गंगे के अधिकारियों को भी पत्र लिखकर यह मांग की है कि वह गंगा बेसिन क्षेत्र में अलर्ट जारी…
Read Moreइन 10 बिंदुओं में जानें बंगाल चुनाव का हाल
कोलकाता पश्चिम बंगाल सत्ता के लिए खेला एक बार फिर तैयार है। यहां विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में उत्तर बंगाल और दक्षिण बंगाल के छह जिलों की 45 सीटों पर आज मतदान होगा। इन सीटों पर 39 महिलाओं समेत 319 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदाता शनिवार को करेंगे। मुख्य मुद्दों की बात करें तो गोरखालैंड आंदोलन, चाय बगान मजदूरों पर अत्याचार, विकास कार्यों का अभाव इस चुनाव में उत्तर बंगाल के प्रमुख विषय हैं। वहीं उत्तर बंगाल की तुलना में दक्षिण बंगाल में थोड़ा विकास तो हुआ है। लेकिन…
Read Moreकोरोना के डर से किसान नहीं जाएंगे घर, बॉर्डर हमारा गांव : टिकैत
साहिबाबाद दिल्ली की स्पेशल सेल द्वारा तीन शार्प शूटरों के पकड़े जाने के बाद भाकियू ने प्रदेश सरकार से राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को जेड प्लस सुरक्षा देने की मांग की है। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने ट्विटर पर लिखा है कि पहले भी इस तरह की जानकारी आई है। मामलों को दबा दिया गया। राकेश टिकैत पर दो बार हमला हो चुका है। उत्तर प्रदेश सरकार मूकदर्शक बनी है। राकेश टिकैत को प्रदेश सरकार तुरंत जेड प्लस सुरक्षा दे। उन्होंने इस ट्वीट को सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी सरकार,…
Read Moreइलाज के भले इंतजाम नहीं, तैयार हुए कब्रिस्तान और श्मशान
हरिद्वार महाकुंभ के शाही स्नानों में उमड़ी भीड़ के बाद से कोविड-19 का संक्रमण कई गुना बढ़ गया है। कुंभ ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों से लेकर अखाड़ों के संतों और श्रद्धालुओं के संक्रमण की चपेट में आने का सिलसिला जारी है। कोविड पीड़ितों के लिए अस्पतालों में इलाज के भले ही इंतजाम न हों, लेकिन श्मशान और कब्रिस्तान तैयार हो गए हैं। कोरोना संक्रमितों के शवों की अंत्येष्टि की अलग व्यवस्था कर दी गई है। श्मशान घाट पर एक सप्ताह में ही आठ कोरोना संक्रमित लोगों की अंत्येष्टि हो चुकी…
Read Moreवीकेंड लॉकडाउन का फर्जी मैसेज वायरल, सीएम ने कहा- आरोपियों पर होगी कार्रवाई
चंडीगढ़ हरियाणा मंत्रिमंडल की 22 अप्रैल को होने वाली बैठक में कोरोना के मद्देनजर अहम निर्णय लिए जाएंगे। बैठक सुबह 11 बजे से हरियाणा सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ की चौथी मंजिल पर सीएम मनोहर लाल की अध्यक्षता में होगी। शुक्रवार को भी सरकार ने अनेक अहम निर्णय लिए हैं। मंत्रिमंडल बैठक में नई आबकारी नीति को भी मंजूरी दी जा सकती है। इसके साथ ही कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए जनहितैषी निर्णय लिए जाएंगे। सीएम मनोहर लाल ने शुक्रवार शाम को इसके संकेत दिए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा…
Read Moreवारदात : झपटमारों ने छीना मोबाइल, चलते ऑटो से गिरकर युवती की मौत
लुधियाना/अमृतसर (पंजाब) अमृतसर में शुक्रवार शाम स्नैचरों ने एक युवती का मोबाइल इतनी जोर से झपटा कि वह चलते ऑटो से नीचे गिर गई। अस्पताल ले जाते हुए उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। कबीर पार्क चौकी के एएसआई अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर लिया गया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। छरहटा इलाके की रहने वाली 22 वर्षीय रजनी चश्मे की दुकान में काम करती थी। उसके पिता विजय कुमार ने बताया कि वह शाम को जब घर वापस आ रही…
Read Moreपंजाब में बनाऊंगा छोटा जापान : अमरिंदर सिंह
चंडीगढ़ पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को पंजाब में ‘छोटा जापान’ बनाने का विचार पेश किया। उन्होंने कहा कि राज्य में मौजूदा समय में 100 से अधिक जापानी कंपनियों के साथ सहयोग को और आगे लेकर जाएंगे। इनवेस्ट पंजाब के जापान डेस्क द्वारा पंजाब में निवेश के मौके तलाशने के लिए टोक्यो के भारतीय दूतावास के सहयोग से करवाए भारत-जापान निवेश सम्मेलन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने वर्चुअल तौर पर संबोधन करते हुए कहा कि पंजाब व्यापारिक गतिविधियां चलाने के पक्ष से सबसे सुरक्षित स्थान है। यहां…
Read More