उल्लंघन: अंबाला में बाहर घूम रहे युवकों से पुलिस ने करवाई उठक-बैठक, दी चेतावनी 

उल्लंघन: अंबाला में बाहर घूम रहे युवकों से पुलिस ने करवाई उठक-बैठक, दी चेतावनी 

चंडीगढ़ कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच हरियाणा में 10 मई तक पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है। इस दौरान बिना जरूरी काम घर से बाहर निकलने पर पाबंदी है। लेकिन लोग नहीं मान रहे। अंबाला पुलिस ने मंगलवार सुबह लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों को कान पकड़कर उठक-बैठक करवाया। पुलिस ने कहा कि ये लोग मानते नहीं हैं। हम सुबह से घूम रहे हैं। इनको लॉकडाउन के लिए समझाया जा रहा है। आज इनको चेतावनी दे दी गई है। अगली बार इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  हरियाणा में सोमवार 12855…

Read More

छह माह के भीतर सभी अस्पतालों को लगाना होगा ऑक्सीजन प्लांट : स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज

फैसला : हरियाणा में छह माह के भीतर सभी अस्पतालों को लगाना होगा ऑक्सीजन प्लांट : स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज

चंडीगढ़ हरियाणा सरकार ने 50 बेड से अधिक क्षमता वाले सभी अस्पतालों को अपना ऑक्सीजन प्लांट लगाना अनिवार्य कर दिया है। इस बात की जानकारी हरियाणा के गृह व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने दी। उन्होंने कहा कि कोरोना के अनुभवों के आधार पर यह फैसला लिया गया है। हरियाणा में अब नए अस्पतालों को ऑक्सीजन प्लांट लगाने के बाद ही अनुमित मिलेगी। वहीं सभी पुराने अस्पतालों को ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए छह माह का समय दिया गया है। विज ने कहा कि कई-कई सौ करोड़ के प्राइवेट अस्पतालों…

Read More

कालाबाजारी : परिजनों से मुंह मांगे दाम वसूल रहे दवा माफिया, अब प्रशासन ने उठाया ये कदम

कालाबाजारी : परिजनों से मुंह मांगे दाम वसूल रहे दवा माफिया, अब प्रशासन ने उठाया ये कदम

जालंधर (पंजाब) एक तरफ कोरोना के कारण मौत का सिलसिला जारी है तो दूसरी तरफ मौके का फायदा उठाने वाले कालाबाजारियों ने इंसानियत को ताक पर रखकर लूट शुरू कर दी है। दवा माफिया हावी हो चुके हैं और प्रशासन व सरकार लाचार है। यही वजह है कि रेमडेसिविर इंजेक्शन के दाम एक लाख रुपये तक पहुंच गए हैं। इसके लिए मुंह मांगा दाम वसूला जा रहा है। पहले रेमडेसिविर आसानी से थोक दुकानों पर बाजार दर पर मिलता था, सन फार्मा के इस इंजेक्शन की कीमत 2450 रुपये, सिप्ला…

Read More

मसीहा : पॉजिटिव मरीजों के दरवाजे तक खाना पहुंचा रही कनाडा की ये संस्था

मसीहा : पॉजिटिव मरीजों के दरवाजे तक खाना पहुंचा रही कनाडा की ये संस्था

जालंधर (पंजाब) फैलते कोरोना संक्रमण के बीच सेवा के लिए हाथ भी उठने लगे हैं। कनाडा के रहने वाले चरणजीव सिंह लाली व उनकी संस्था कनाडा से आकर सेवा में डटे हैं। संस्था गुरु नानक मिशन नौजवान सभा न केवल कोरोना संक्रमित मरीजों का खाना उनके दरवाजे पर भेज रही है, बल्कि परिजनों को भी यह सेवा दी जा रही है। कोरोना काल में ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि संक्रमण से पीड़ित परिवारों से अपने और रिश्तेदारों ने किनारा करना शुरू कर दिया है। उन्हें डर है कि…

Read More

कैबिनेट बैठक: 10वीं कक्षा के विद्यार्थी होंगे प्रमोट, लॉकडाउन पर होगा मंथन

कैबिनेट बैठक: 10वीं कक्षा के विद्यार्थी होंगे प्रमोट, लॉकडाउन पर होगा मंथन

शिमला हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को बिना वार्षिक परीक्षाओं के अगली कक्षा में प्रमोट करने का फैसला बुधवार को होने जा रही कैबिनेट बैठक में लिया जाएगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होटल पीटरहॉफ में बुधवार सुबह साढ़े दस बजे होने वाली बैठक में कोरोना के बढ़ते मामलों को मद्देनजर रखते हुए लॉकडाउन लगाने पर भी मंथन हो सकता है। वहीं निजी बस ऑपरेटरों ने मांगों को लेकर जो अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की है, उस पर भी चर्चा होगी। शिक्षण संस्थानों को दस…

Read More

लिपिक बनने का सुनहरा मौका, एसबीआई भरेगा 5121 पद

लिपिक बनने का सुनहरा मौका, एसबीआई भरेगा 5121 पद

जाहू (हमीरपुर) भारतीय स्टेट बैंक में स्नातक युवाओं के लिए लिपिक बनने का सुनहरा मौका है। एसबीआई 5121 लिपिक के पदों के लिए बंपर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इन पदों लिए आवेदक को आईवीपीएस की वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 मई है। जून महीने में लिखित परीक्षा का आयोजन होगा। परीक्षा देने वाले युवाओं की सुविधा के लिए प्रदेश के हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और ऊना में परीक्षा केंद्र स्थापित होंगे। आवेदनकर्ता की आयु 20 वर्ष से 28…

Read More

सीएम ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, लॉकडाउन लगाने पर हो सकता है फैसला

सीएम ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, लॉकडाउन लगाने पर हो सकता है फैसला

शिमला हिमाचल प्रदेश में बढ़ते कोरोना संकट के बीच मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। शाम को पांच बजे यह बैठक पीटरहॉफ में होगी। बैठक में प्रदेश में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए लॉकडाउन लगाने पर फैसला लिया जा सकता है। बताया जा रहा है कि लॉकडाउन लगाने से पहले प्रदेश सरकार विपक्षी दलों की राय लेना चाह रही है। बुधवार को कैबिनेट की बैठक में भी होनी है। इसमें कोरोना को लेकर कई बड़े फैसले होंगे।सर्वदलीय बैठक में लिए फैसलों पर कैबिनेट में मुहर लग…

Read More

बाजार धड़ाम: 604 अंकों की जोरदार गिरावट के साथ खुला सेंसेक्स, निफ्टी 14500 के नीचे

बाजार धड़ाम: 604 अंकों की जोरदार गिरावट के साथ खुला सेंसेक्स, निफ्टी 14500 के नीचे

नई दिल्ली आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 604.58 अंकों (1.24 फीसदी) की भारी गिरावट के साथ 48177.78 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 171.90 अंक यानी 1.17 फीसदी की गिरावट के साथ 14459.20 के स्तर पर खुला। आज 641 शेयरों में तेजी आई, 826 शेयरों में गिरावट आई, वहीं 82 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।  वैश्विक बाजारों में भी गिरावट शुक्रवार को सभी अमेरिकी बाजार भी गिरावट के…

Read More

भारत कोविड से मौतों के मामले में तीसरे नंबर पर

भारत कोविड से मौतों के मामले में तीसरे नंबर पर

नई दिल्ली देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर जारी है। पिछले हफ्ते से लगातार प्रतिदिन साढ़े तीन से ज्यादा नए मरीज मिल रहे हैं। कोरोना मरीजों और कोविड से होने वाली मौतों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी जारी है, जिससे देश की स्वास्थ्य प्रणाली चरमरा गई। देश भर के अस्पतालों में बेड, वेंटिलेटर, रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की किल्लत जारी है। सैकड़ों लोग बिना इलाज के ही दम तोड़ रहे हैं। वहीं श्मशान घाटों पर शवों के अंतिम संस्कार के लिए कई घंटों का इंतजार करना पड़ रहा है। देश…

Read More

दिल्ली की हालत गंभीर, ठोस कदम उठाएं : कैबिनेट सचिव

दिल्ली की हालत गंभीर, ठोस कदम उठाएं : कैबिनेट सचिव

नई दिल्ली देश की राजधानी में कोरोना और गैर कोरोना मरीजों की दुर्दशा को लेकर केंद्र सरकार ने नाराजगी व्यक्त की है। रविवार को कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने दिल्ली के मुख्य सचिव सहित सभी अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजधानी में स्वास्थ्य सेवाओं के हालात ठीक नहीं है। लोग ऑक्सीजन से लेकर अस्पतालों में बिस्तरों तक के लिए परेशान हैं। जबकि समय के अनुसार सरकार को अपनी तैयारियों में बदलाव करना चाहिए। सचिव ने निर्देश दिए हैं कि दिल्ली सरकार को तत्काल ठोस कदम…

Read More