लुधियाना (हरियाणा) लुधियाना में कोरोना संक्रमण का कहर दूसरे दिन भी जारी रहा। मंगलवार को एक ही दिन में 30 कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ा है। इससे पहले सोमवार को भी 30 लोगों की मौत हुई थी। एक दिन में इतने लोगों की मौत का आंकड़ा अभी तक सबसे बड़ा आंकड़ा। वहीं मंगलवार को जिलेभर में 1386 कोरोना संक्रमण के नए केस मिले हैं। इस तरह जिले में अभी तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 69851 हो गई है। कोरोना एक्टिव केसों की संख्या का आंकड़ा 11480 पहुंच गया है। …
Read MoreYear: 2021
सीआईडी के निशाने पर एक दर्जन से ज्यादा एजेंट
शिमला फर्जी डिग्री मामले में फंसे मानव भारती विश्वविद्यालय के अधिकारियों के बाद अब जांच कर रहे सीआईडी के अफसर इससे जुड़े एजेंटों की तलाश में जुट गए हैं। जांच अधिकारियों को एक दर्जन से ज्यादा एजेंटों की जानकारी मिली है, जिनकी तलाश में इस कोविड काल के बावजूद पुलिस कर्मी खाक छान रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि कोविड की वजह से लोगों की मूवमेंट कम है। ऐसे में संभव है कि एजेंट जहां भी छुपे हैं, वहां से उनकी गतिविधि कम हो रही है। यही वजह है…
Read Moreसस्ता राशन तीन घंटे में रोज 50 लोगों को ही मिलेगा
शिमला हिमाचल प्रदेश के राशन डिपो में अब 50 उपभोक्ताओं को प्रतिदिन सस्ता राशन मिलेगा। कोरोना के चलते यह व्यवस्था की गई है। राशन लेने के लिए लोगों को डिपो के पास उचित दूरी बनाए रखनी होगी। रोज तीन घंटे डिपो खुलने की स्थिति में पहले लोगों से राशनकार्ड लिए जाएंगे। 50 कार्ड पूरे होने के बाद लोगों को बारी – बारी से राशन दिया जाएगा। डिपो होल्डर को यह भी ध्यान रखना होगा कि दूर के लोगों को पहले राशन मिले। सरकार ने बिना मास्क के राशन कार्ड उपभोक्ताओं…
Read Moreआतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, मारे गए तीन आतंकी
जम्मू जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। जिसमें सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकियों की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। इससे पहले शोपियां जिले में छह मई को हुई मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए थे। इस दौरान एक आतंकी ने आत्मसमर्पण भी किया था। अनंतनाग मुठभेड़ को लेकर आईजी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली है। बता दें कि जिले के कोकरनाग इलाके में आतंकी गतिविधि की सूचना मिली थी। इसी…
Read Moreएक चूक भारी पड़ सकती है एम्स निदेशक ने चेताया
नई दिल्ली देश इस वक्त कोरोना का प्रकोप झेल रहा है। अगर इस वक्त थोड़ी सी भी लापरवाही की गई तो देश को कोरोना की तीसरी लहर का सामना करना पड़ सकता है। एक हिंदी समाचार पत्र से बातचीत में दिल्ली एम्स निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा कि देश में तीसरी लहर का परिणाम काफी गंभीर आ सकता है। इस बार बच्चे भी इस वायरस की चपेट में आ सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए भारत में इस्तेमाल हो रहे दोनों टीकों का…
Read Moreस्वास्थ्य मंत्रालय के आदेशों की धज्जियां, बगैर रिपोर्ट भर्ती नहीं किया, महिला ने तड़प-तड़पकर तोड़ा दम
कानपुर स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश के बाद भी अस्पताल वाले बगैर कोविड रिपोर्ट के मरीज को भर्ती नहीं कर रहे। इलाज के अभाव में मरीजों की मौत हो जा रही है। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के शिवली की रहने वाली ऊषा ओमर (50) की भी इलाज न मिलने से मौत हो गई। पति मंगला चरण ओमर ने बताया कि पत्नी को सांस लेने में तकलीफ थी। बुखार और खांसी भी आ रही थी। आरटीपीसीआर जांच कराई थी, लेकिन तीन दिन हो गए रिपोर्ट नहीं आई है। सोमवार सुबह तबीयत…
Read Moreदिनभर खेतों में काम कर रात को पढ़ाई, 71 वर्ष की उम्र में पास की ऑल इंडिया बार परीक्षा
रुद्रपुर शिक्षा, सीख और दोस्ती उम्र या संसाधनों की मोहताज नहीं होती। जज्बा हो तो पढ़ाई में उम्र भी आड़े नहीं आती है। इसे साबित कर दिखाया उत्तराखंड के रुद्रपुर निवासी 71 वर्षीय ऊषा श्रीवास्तव ने। उन्होंने पहले प्रयास में ही इस उम्र में ऑल इंडिया बार परीक्षा पास कर ली है। शहर के आवास विकास निवासी ऊषा श्रीवास्तव स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामकिशोर श्रीवास्तव की बहू हैं। उनके पिता कौशल श्रीवास्तव भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। ऊषा श्रीवास्तव ने बताया कि वर्ष 1969 में उनका विवाह डॉ. विजय कुमार श्रीवास्तव से हुआ…
Read Moreअफवाह : ऑक्सीजन न मिलने से पांच की मौत, डीसी ने दिया कार्रवाई का निर्देश
लुधियाना (हरियाणा) लुधियाना में सोमवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब सोशल मीडिया पर किसी व्यक्ति ने पोस्ट डाली कि मॉडल टाउन स्थित कृष्णा चैरिटेबल अस्पताल में भर्ती पांच मरीजों की ऑक्सीजन न मिलने से मौत हो गई है। अफवाह तेजी से फैली, इसके बाद प्रशासन भी हरकत में आ गया। असल में अस्पताल में दो लोगों की मौत हुई थी। दोनों मृतकों के परिजनों का आरोप था कि मौत का कारण ऑक्सीजन खत्म होना है, लेकिन अस्पताल प्रबंधकों का कहना है कि उनके पास पर्याप्त मात्रा में…
Read Moreआंदोलन में शामिल युवती से सामूहिक दुष्कर्म, महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट
बहादुरगढ़/सोनीपत (सोनीपत) आंदोलनकारी किसानों के टीकरी बॉर्डर पड़ाव में पश्चिम बंगाल की युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सोमवार को हरियाणा राज्य महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने झज्जर के एसपी को पत्र लिखकर जांच की प्रगति रिपोर्ट मांगी है। इस मामले में युवती के पिता का कहना है कि जिन युवतियों ने उनकी बेटी के साथ गलत करने वालों पर कार्रवाई करवाने में मदद की, पुलिस ने उनको भी आरोपी बना दिया। इधर, एसपी ने बहादुरगढ़ के डीएसपी पवन कुमार के नेतृत्व में एसआईटी गठित कर…
Read Moreहड़ताल पर डटे एनआरएचएम कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कीं, नई भर्ती का आदेश
चंडीगढ़ कोरोना महामारी के बीच हड़ताल पर गए नेशनल रूरल हेल्थ मिशन (एनआरएचएम) के कर्मचारियों की सेवाएं पंजाब सरकार ने सोमवार को समाप्त कर दीं। इसके साथ ही सूबे के सभी सिविल सर्जनों को रिक्त हुए पदों पर नई भर्तियां करने का आदेश जारी कर दिया गया है। एनआरएचएम के कर्मचारी कई दिनों से हड़ताल पर हैं। उनकी मुख्य मांग है कि उन्हें रेगुलर किया जाए। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि 4 मई से हड़ताल पर डटे कर्मचारियों को इसे…
Read More