चंडीगढ़ कोटकपूरा पुलिस फायरिंग मामले में नई एसआईटी ने सोमवार को पंजाब के पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी समेत डीजीपी इकबाल प्रीत सिंह सहोता और तत्कालीन डीजीपी रोहित चौधरी से पूछताछ की। एसआईटी ने परमराज उमरानंगल को भी पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन समय कम होने के कारण उन्हें अगले सोमवार पेश होने के लिए कहा। चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित पंजाब पुलिस ऑफिसर इंस्टीट्यूट में एसआईटी ने सुबह 11 से रात 9 बजे तक पूछताछ की। इस दौरान सुमेध सैनी से करीब चार घंटे तक सवालों के जवाब पूछे गए। यह…
Read MoreYear: 2021
धर्म बदले या न बदले, फिर भी सहमति संबंध वाला जोड़ा सुरक्षा का हकदार : हाईकोर्ट
चंडीगढ़ केवल एक हलफनामा देकर मुस्लिम लड़की हिंदू धर्म अपना सकती है या नहीं, इस सवाल पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। साथ ही हाईकोर्ट ने कहा कि हलफनामे से लड़की हिंदू बन सकती हैं या नहीं, यह सवाल मौजूद होने के बावजूद इस खराब दौर में सहमति संबंध में रहने वाला प्रेमी जोड़ा अंतरिम सुरक्षा का हकदार है। याचिका दाखिल करते हुए मोगा निवासी लड़की ने हाईकोर्ट को बताया कि वह एक हिंदू लड़के से प्रेम करती है। उस लड़के से विवाह…
Read Moreआज से तय संख्या में आएंगे कर्मचारी, ऐसे लगेगी हाजिरी, रोस्टर जारी
शिमला हिमाचल प्रदेश के राज्य आपदा प्रबंधन सेल के आदेश के बाद विभिन्न विभागों और कार्यालयों के प्रमुखों ने 30 फीसदी कर्मचारियों के आने को लेकर रोस्टर जारी कर दिए हैं। सोमवार को आपसी तालमेल कर कई कर्मचारी कार्यालय नहीं पहुंचे, लेकिन अब रोस्टर बनने के बाद मंगलवार से कार्यालयों में कामकाज सामान्य हो जाएगा। चूंकि, लंबे समय से सभी सरकारी दफ्तर बंद चल रहे थे। ऐसे में इस बात के लिए खास ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं कि कार्यालय आने वाले लोगों के बीच उचित दूरी के…
Read Moreआज से बैंकों में दो बजे तक मिलेंगी ग्राहकों को सेवाएं, चार बजे होंगे बंद
शिमला हिमाचल प्रदेश में मंगलवार से दोपहर दो बजे तक बैंकों में ग्राहकों को सेवाएं मिलेंगी। राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति ने सभी बैंक और वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक करने के बाद यह फैसला लिया। दोपहर चार बजे बैंक बंद होंगे। बैठक में फैसला लिया गया कि एक जून से दोपहर दो बजे की जगह अब चार बजे बैंक बंद कर दिए जाएंगे। ग्राहकों को दी जाने वाले सेवा सुबह दस से दोपहर दो बजे तक मिलेगी। इसके अलावा छह जून तक प्रदेश के सभी बैंक शनिवार…
Read Moreहत्याकांड: सुशील कुमार को हरिद्वार लेकर पहुंची पुलिस, वारदात के बाद यहीं छिपा था पहलवान
नई दिल्ली दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा पहलवान सुशील कुमार को लेकर हरिद्वार पहुंची है। सागर धनकड़ की मौत के बाद सुशील कुमार फरार हो गया था जिसके बाद वह हरिद्वार भी पहुंचा था। यही वजह है कि पुलिस उसे यहां लेकर जांच के लिए पहुंची है। जानकारी के अनुसार पुलिस यहां सुशील कुमार का मोबाइल भी बरामद करने की कोशिश करेगी। गौरतलब है कि गिरफ्तारी के इतने दिनों बाद भी सुशील का मोबाइल पुलिस के हाथ नहीं लगा है। इस मोबाइल के जरिए पुलिस कई बड़े राज तक पहुंचने…
Read Moreअवंतीपोरा में आईईडी बरामद, दस लीटर के कंटेनर में रची गई थी आतंकी साजिश
जम्मू कश्मीर के अवंतीपोरा में आईईडी(इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद हुई है। जिसे बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया है। घटना अवंतीपोरा के पंजगाम इलाके की है। बता दें कि रेलवे रोड डोगरी पोरा से गांव पंजगाम की ओर जाने वाली लिंक रोड के किनारे पर आईईडी जैसी सामग्री मिलने की सूचना मिली थी। जिसके बाद अवंतीपोरा पुलिस, सेना की 55-आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स) और सीआरपीएफ की 185-बटालियन की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी की। इलाके में लोगों की आवाजाही रोकी गई। इस दौरान लगभग 10 लीटर क्षमता वाले एक कंटेनर मिला। जिसमें इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) था। इसे…
Read Moreदो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग, आधे घंटे में 100 राउंड गोलियां चलीं
यमुनानगर (हरियाणा) यमुनानगर में शराब कारोबारी दो गुटों में शनिवार देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इससे सुढैल गांव में दहशत का माहौल है। 4 कारों में आए बदमाशों ने करीब आधे घंटे तक 100 से ज्यादा राउंड फायरिंग की। जवाब में गांव निवासी एक शराब कारोबारी के कारिंदों ने भी फायरिंग की। इस गोलीबारी में गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। दिन निकलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। कई थानों के प्रभारी सहित सीआईए-वन, सीआईटू-2, डिटेक्टिव सहित स्पेशल स्टाफ प्रभारी भी मौके पर पहुंच गए।…
Read Moreब्लैक फंगस बना नई चुनौती, 18 जिलों में हुई दस्तक
चंडीगढ़ कोरोना की दूसरी लहर से पार पा रहे हरियाणा के लिए अब ब्लैक फंगस बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। ब्लैक फंगस के खतरनाक होने का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसकी मृत्यु दर कोरोना से 6 गुणा अधिक है। मतलब एक तरफ कोरोना के 100 मरीजों में से एक मरीज की मौत होने से मृत्य दर 1.09 प्रतिशत, वहीं ब्लैक फंगस की मृत्यु दर 6.74 प्रतिशत है। इसके अलावा, नए मामलों की संख्या में भी ब्लैक फंगस पीछे नहीं है। पिछले 25 दिनों में…
Read Moreकांग्रेस में अंतर्कलह पर नेताओं की दिल्ली दौड़, आज खुलेगी ‘मन की बात’
चंडीगढ़ कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब कांग्रेस की अंतर्कलह को तीन दिन में निपटाने की योजना बना ली है। इस बाबत गठित तीन सदस्यीय समिति ने रविवार को पंजाब के करीब 25 विधायकों-मंत्रियों को दिल्ली बुला लिया है। इन सभी के साथ आज बातचीत की जाएगी। मीटिंग 11 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। अगले दो दिन भी समिति 25-25 नेताओं को दिल्ली बुलाकर उनसे बातचीत करेगी। जिन नेताओं को सोमवार को बुलाया गया है, उनके लिए न्यौता पंजाब कांग्रेस कार्यालय की ओर से जारी हुआ और बुलाए गए सभी…
Read Moreछात्रवृत्ति घोटाले में बैंक अफसरों को चेक से भी मिली थी घूस
शिमला हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित ढाई सौ करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले में सीबीआई की जांच में खुलासा हुआ है कि बैंकों में विद्यार्थियों के नाम पर फर्जी खाते खोलने और छात्रवृत्ति को संस्थानों के खातों में ट्रांसफर करने के बदले बैंक अफसरों को चेक से भी घूस की रकम दी गई थी। नाइलेट के नाम पर प्रदेश में चल रहे नौ फर्जी संस्थानों की जांच में यह बात सामने आई है। इसमें पता चला है कि इलाहाबाद बैंक (अब इंडियन बैंक) में तत्कालीन बैंक मैनेजर को फर्जी संस्थानों की निदेशकों…
Read More