खराब पानी वाले गांवों को मिलेगा स्वच्छ जल, मालेरकोटला बना 23वां जिला

खराब पानी वाले गांवों को मिलेगा स्वच्छ जल, मालेरकोटला बना 23वां जिला

चंडीगढ़ पानी की गुणवत्ता प्रभावित जिलों के ग्रामीण इलाकों में पेयजल सप्लाई के लिए पंजाब कैबिनेट ने बुधवार को बहुउद्देश्यीय नहरी जल सप्लाई योजनाओं के संचालन और रखरखाव के लिए स्पेशल पर्पज व्हीकल (एसपीवी) को मंजूरी दे दी। जल सप्लाई और सैनिटेशन विभाग के अधीन यह भारत में अपने किस्म की पहली उपयोगी ‘पंजाब ग्रामीण जल (सुविधा) कंपनी’ होगी। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में हुई वर्चुअल कैबिनेट मीटिंग ने एसपीवी के नाम पर खाता खोलने की भी मंजूरी दे दी गई, जिसमें विश्व बैंक फंड (64 प्रतिशत) द्वारा…

Read More

हाईकमान के सामने पेशी से पहले कैप्टन का दांव, धुर विरोधी सुखपाल खैरा को कांग्रेस में करवाया शामिल

हाईकमान के सामने पेशी से पहले कैप्टन का दांव, धुर विरोधी सुखपाल खैरा को कांग्रेस में करवाया शामिल

चंडीगढ़ पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले गुरुवार को बड़ा उलटफेर हुआ। दिल्ली में हाईकमान के सामने पेशी से पहले सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने धुर विरोधी और पंजाब एकता पार्टी के प्रधान सुखपाल खैरा को कांग्रेस पार्टी में शामिल करवा दिया। इसे कैप्टन का बड़ा राजनीतिक दांव माना जा रहा है। खैरा के साथ मौड़ से आप के विधायक जगदेव सिंह कमालू और भदौड़ के आप विधायक पिरमल सिंह धौला ने भी कांग्रेस का दामन थाम लिया। इसकी पुष्टि पंजाब कांग्रेस द्वारा अपने फेसबुक पेज…

Read More

गुड़िया मामले में दोषी की सजा पर सुनवाई आठ जून तक टली

गुड़िया मामले में दोषी की सजा पर सुनवाई आठ जून तक टली

शिमला हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित गुड़िया दुष्कर्म और हत्याकांड मामले में दोषी करार दिए गए नीलू की सजा पर सुनवाई एक बार फिर टल गई है। कोरोना कर्फ्यू के चलते सुनवाई आठ जून तक टल गई है। तीन जून को आरोपी की सजा पर फैसला होना था। इस बार भी सुनवाई टल गई है। इससे पहले भी तीन बार सजा पर फैसला लेने के लिए होने वाली सुनवाई टल चुकी है। आठ जून तक टली सुनवाई गुड़िया दुष्कर्म व हत्याकांड में सीबीआई की ओर से पेश चालान में दोषी साबित…

Read More

भंगरोटू मेकशिफ्ट कोविड अस्पताल शुरू, शल्य चिकित्सा की भी सुविधा

मंडी हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 104 बिस्तरों वाले भंगरोटू कोविड अस्पताल का गुरुवार को सीएम जयराम ठाकुर ने उद्घाटन किया। इस अस्पताल में शल्य चिकित्सा की सुविधा भी उपलब्ध है। संक्रमित महिलाओं की डिलीवरी के लिए अलग लेबर रूम की व्यवस्था की गई है। हर बिस्तर पर ऑक्सीजन की सुविधा सेंट्रल सप्लाई से होगी। गंभीर रोगियों के लिए अलग से आईसीयू वार्ड भी तैयार किया गया है। लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नेरचौक के समीप भंगरोटू में नवनिर्मित इस मेक शिफ्ट कोविड अस्पताल का ऑक्सीजन की…

Read More

इस मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में प्रवेश से पहले करवाना होगा कोविड टेस्ट

इस मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में प्रवेश से पहले करवाना होगा कोविड टेस्ट

चंबा डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के बाद हिमाचल प्रदेश के चंबा मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में प्रवेश से पहले मरीजों और तीमारदारों को कोरोना टेस्ट करवाना होगा। टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही ओपीडी में प्रवेश मिलेगा। बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने यह फैसला लिया है। मेडिकल कॉलेज चंबा के प्राचार्य रमेश भारती ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोग कोरोना टेस्ट करवाने के लिए आगे नहीं आ रहे, इससे वायरस फैल रहा है।  बता दें डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज…

Read More

वैक्सीनेशन की रफ्तार होगी तेज, विदेशी टीका कंपनियों को भारत में ट्रायल से छूट

वैक्सीनेशन की रफ्तार होगी तेज, विदेशी टीका कंपनियों को भारत में ट्रायल से छूट

नई दिल्ली कोरोना की दूसरी लहर और बढ़ते मामलों के खतरे को देखते हुए सरकार सिर्फ वैक्सीनेशन की रफ्तार को बढ़ाने पर जोर दे रही है। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा वैक्सीन कंपनियों का भारत में होना जरूरी है। इसलिए टीकाकरण की रफ्तार को बढ़ाने के लिए डीसीजीआई ने एक बड़ा फैसला लिया है।  नहीं होगा अलग से स्थानीय ट्रायल भारतीय दवा नियामक कंपनी यानी डीसीजीआई ने अब फाइजर और मॉडर्ना कंपनी को जल्द से जल्द भारत लाने के लिए इनके अलग से ट्रायल कराने की शर्तों को हटा दिया…

Read More

कर्फ्यू में राहत न मिलने से व्यापारी नाराज, आज थाली बजाकर जताएंगे विरोध, आंदोलन की दी चेतावनी

ऋषिकेश कोविड कर्फ्यू में राहत की उम्मीद को झटका लगने के बाद ऋषिकेश योगनगरी के व्यापारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। व्यापारी आज (बुधवार) को थाली बजाकर सांकेतिक प्रदर्शन करेंगे। वहीं व्यापारियों ने जल्द बाजार न खुलने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है। आईएमए का दावा: पतंजलि ने मछली पर किया कोरोनिल का परीक्षण, वो भी ठीक से नहीं हुआ सरकार की नई कोविड गाइलाइन के विरोध में व्यापारी ऋषिकेश घाट चौक पर आज प्रदर्शन करेंगे। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र ने…

Read More

उत्तर हरियाणा और चंडीगढ़ में इस बार कम बारिश के संकेत, देशभर में सामान्य रहेगा मानसून

चंडीगढ़ पूरे देश में मानसून इस बार सामान्य रहने की भविष्यवाणी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून की वजह से उत्तर व दक्षिण भारत में सामान्य बारिश होने का अनुमान है। वहीं मध्य भारत में बारिश सामान्य से अधिक रहेगी जबकि पूर्वी व पश्चिमी हिस्सों में बारिश सामान्य से थोड़ी कम रह सकती है।  मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिमी भारत में अच्छी बारिश के संकेत दिए हैं लेकिन उत्तर हरियाणा के कुछ हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना जताई गई है। इनमें अंबाला, पंचकूला,…

Read More

पंजाब में ब्लैक फंगस 19 नए मामले, चार पीड़ितों की गई जान, अब तक 43 मरीजों की मौत

पंजाब में ब्लैक फंगस 19 नए मामले, चार पीड़ितों की गई जान, अब तक 43 मरीजों की मौत

चंडीगढ़ पंजाब में ब्लैक फंगस से मंगलवार को चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 नए मरीज भी सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अब तक राज्य में ब्लैक फंगस के 300 केस सामने आ चुके हैं, जिनमें से 43 मरीजों की मौत हो चुकी है और 234 मरीजों का इलाज चल रहा है।  23 मरीजों के ठीक होने पर उन्हें घर जाने की इजाजत दे दी गई है। राज्य में इस महामारी के सबसे ज्यादा 48 मामले लुधियाना में दर्ज किए गए हैं, जबकि जालंधर में 31,…

Read More

पंजाब में 94 मरीजों की मौत, 2184 नए पॉजिटिव मिले, ऑक्सीजन सपोर्ट पर 4163 संक्रमित

पंजाब में 94 मरीजों की मौत, 2184 नए पॉजिटिव मिले, ऑक्सीजन सपोर्ट पर 4163 संक्रमित

चंडीगढ़ पंजाब में मंगलवार को 2184 नए कोरोना संक्रमित मिले और 94 मरीजों की मौत हो गई। कोरोना से सूबे में अब तक 14649 मरीजों की जान जा चुकी है। इस समय अस्पतालों में भर्ती 4163 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। 785 मरीजों को लेवल-3 की सुविधा प्रदान की गई है। 296 मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।  बीते 24 घंटे में पंजाब में कोरोना संक्रमण के कारण अमृतसर में 4, बरनाला में 2, बठिंडा में 13, फरीदकोट में 3, फतेहगढ़ साहिब में 1, फाजिल्का में 5, फिरोजपुर में 2, गुरदासपुर…

Read More