शिमला नर्सरी टीचर ट्रेनिंग करने वालों के साथ आंगनबाड़ी वर्करों के लिए भी प्री प्राइमरी शिक्षक बनने का मौका मिलने वाला है। नर्सरी और केजी कक्षा के लिए शिक्षक भर्ती के लिए विभाग के अधिकारी आरएंडपी नियम बनाने में जुट गए हैं। प्री प्राइमरी स्कूलों में चार हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती के लिए केंद्र सरकार की अंतिम मंजूरी मिलने का इंतजार है। अप्रैल में प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने प्री प्राइमरी स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए नर्सरी टीचर ट्रेनिंग (एनटीटी) अनिवार्य करने का प्रस्ताव भेजा था। एनटीटी कर…
Read MoreYear: 2021
जानें मिश्रित पेट्रोल के बारे में सबकुछ, क्या जाम कर सकता है गाड़ी का इंजन?
जम्मू तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल में एथनॉल के मिश्रण पर जम्मू-कश्मीर पेट्रोलियम डीलर ओनर एसोसिएशन ने सवाल उठाए हैं। एसोसिएशन का कहना है कि नीतिगत फैसले के बाद जम्मू-कश्मीर में सप्लाई किए जा रहे पेट्रोल में 10 फीसदी एथनॉल मिलाया गया है। इसे लेकर वाहन चालकों को जागरूक नहीं किया गया, जिससे वाहनों में दिक्कतों का शिकायतें आना शुरू हो गई हैं। एसोसिएशन का कहना है कि एथनॉल पेट्रोल से भारी होता है। वाहन की ईंधन टंकी में यदि पानी घुस जाए तो एथनॉल भी पानी से मिलकर…
Read Moreघोटाले में तीन आईएएस अफसरों के घरों समेत 9 ठिकानों पर सीबीआई छापा
जम्मू बहुचर्चित रोशनी घोटाले में शुक्रवार को सीबीआई ने तीन आईएएस अफसर, एक नेता और अन्य अधिकारियों के जम्मू व श्रीनगर में स्थित नौ ठिकानों पर छापा मारा। इस दौरान कई तरह के दस्तावेज, बैंक खातों की जानकारी, बेनामी संपत्ति, लाखों रुपये की नकदी बरामद की गई है। यह मामला 2009 का है। रोशनी योजना के तहत इन अफसरों ने कई लोगों को अवैध रूप से लाभ दिया। एक साल पहले ही हाईकोर्ट ने रोशनी के तमाम मामलों की जांच सीबीआई को सौंप दी थी। जिनके यहां सीबीआई ने कार्रवाई…
Read Moreहरियाणा में इसी महीने हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, केंद्रीय गृह मंत्री से मिले मनोहर लाल
चंडीगढ़ हरियाणा में मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही बदलाव के खाका को अंतिम रूप दिया जा रहा है। लंबे समय से इसे लेकर अटकलों का दौर जारी है। लेकिन, अब उम्मीद जताई जा रही है कि इस महीने कभी भी मंत्रिमंडल विस्तार के साथ फेरबदल हो सकता है। शुक्रवार देर रात मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस विषय के अलावा किसान आंदोलन, नए डीजीपी की नियुक्ति सहित राज्य के अनेक ज्वलंत मुद्दों पर लंबी चर्चा की। दो नए मंत्री बनाने के साथ ही…
Read Moreएसपी ऑफिस के घेराव को बढ़े किसान, शासन के साथ बैठक भी बेनतीजा
सिरसा (हरियाणा) पांच किसानों की रिहाई को लेकर हरियाणा के सिरसा में किसान एसपी कार्यालय का घेराव करेंगे। प्रदर्शन से पहले ही सिरसा में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। लघु सचिवालय के मुख्यद्वार और आसपास के इलाके को सील कर दिया गया है। प्रशासन ने पुलिस की पांच, आर्म्ड पुलिस की चार, आईआरबी की चार और रैपिड एक्शन फोर्स की 10 कंपनियां मांगी हैं। विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा की गाड़ी पर पथराव के आरोपी पांच किसानों पर राजद्रोह के तहत केस दर्ज करने के मामले में शुक्रवार को…
Read Moreलक्खा सिधाना का बयान: लालकिला हिंसा में गिरफ्तारियां गलत, पंजाब पुलिस ने भी नहीं की सुनवाई
चंडीगढ़ दिल्ली लालकिला हिंसा के मामले में शुक्रवार को पंजाब विधानसभा की समिति ने युवा किसानों के बयान दर्ज किए। इस दौरान लक्खा सिधाना ने बयान दर्ज कराए। सिधाना समेत युवाओं ने कहा कि हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने गलत तरीके से गिरफ्तार किया। इस बारे में पंजाब पुलिस ने भी सुनवाई नहीं की। इसके लिए जिम्मेदार पंजाब के डीजीपी को तलब कर जवाब मांगना चाहिए। समिति के चेयरमैन सर्वजीत मान और कांग्रेस के अन्य विधायक सदस्यों के सामने दिल्ली हिंसा में जमानत पर रिहा हुए युवा किसानों ने…
Read Moreसिद्धू के सिर पर पार्टी प्रधान का ताज सजना तय, शाम तक होगी घोषणा
चंडीगढ़ पंजाब कांग्रेस के विवाद का निपटारा हो गया है। पार्टी आलाकमान के करीबी सूत्रों के अनुसार, नवजोत सिंह सिद्धू को पार्टी की प्रदेश इकाई के मुखिया बनाए जाने की घोषणा शाम तक कर दी जाएगी। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, सिद्धू के साथ 4 कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए जाएंगे। इससे पहले शनिवार सुबह पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिले। सीएम के फार्महाउस पर दोनों की बैठक के बाद कैप्टन ने कहा कि पंजाब प्रभारी से सार्थक बातचीत हुई। उन्होंने दोहराया कि आलाकमान का हर…
Read Moreकिन्नौर में मध्यम तीव्रता के झटके, जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं
शिमला हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले किन्नौर में शुक्रवार रात 3.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि जान या माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। विज्ञापन विभाग ने बताया कि भूकंप का केंद्र किन्नौर जिले में जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। रात 11 बजकर 32 मिनट पर आए भूकंप के झटके किन्नौर और आसपास के जिलों में महसूस किए गए।
Read Moreझटका: मैक्लोडगंज के निजी होटलों में 90 से जीरो फीसदी पहुंची ऑक्यूपेंसी
धर्मशाला पिछले सोमवार को जिला कांगड़ा में आई भारी बारिश से हुई तबाही से पर्यटन कारोबार को बड़ा झटका लगा है। पिछले वीकेंड पर होटलों में 80 से 90 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी थी। अब मैक्लोडगंज व भागसूनाग में यह यह शून्य हो गई है। वीकेंड पर जिले के सभी निजी और निगम के होटलों में हुई एडवांस बुकिंग को पर्यटकों ने रद्द करवा दिया है। धर्मशाला के होटलों में ऑक्यूपेंसी पांच फीसदी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि जिले में हुए भारी भू-स्खलन के कारण पर्यटन कारोबार को करीब…
Read Moreशिमला, मनाली में बढ़ी पर्यटकों की संख्या, पुलिस पूरी तरह मुस्तैद
शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि शिमला, मनाली, धर्मशाला में पयर्टकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में सभी जिलों के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षकों को आदेश जारी किए गए हैं कि पुलिस जवानों को पूरी तरह मुस्तैद रखा जाए। वहीं ट्रैफिक को लगातार मॉनीटर किया जाए। सीएम ने कहा कि बरसात के मौसम में प्रदेश सरकार की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है जिसमें पर्यटकों को नदी नालों के करीब न जाने की हिदायत दी गई है। मुख्यमंत्री जयराम…
Read More