चंडीगढ़ पंजाब में अब चीनी मिलों में चीनी उत्पाद के साथ ही प्रसिद्ध अल्कोहल (इथोनाल) का भी उत्पादन किया जाएगा। सरकार ने मिलों को आत्मनिर्भर बनाने की कवायद शुरू कर दी है। चीनी उत्पादन करने वाले मिलों को अब इथोनोल, को-जेनरेशन, बायो सीएनजी और रिफाइंड शुगर प्रोजेक्ट में तब्दील करने का सरकार ने खाका तैयार कर लिया है। जल्द ही इसके सकारात्मक परिणाम आने शुरू हो जाएंगे। इस कवायद के तहत गुरदासपुर और बटाला में नए शुगर प्लांटों और डिस्टिलरी को स्थापित करना शुरू कर दिया गया है। सहकारी चीनी…
Read MoreYear: 2021
गड़बड़झाले की आशंका : लाखों का डीजल पी गईं खड़ी गाड़ियां, जांच शुरू
नाहन (सिरमौर) हिमाचल प्रदेश की नगर परिषद नाहन में लंबे अरसे से खड़ी खटारा गाड़ियां लाखों रुपये का डीजल पी गईं। फर्जी बिल दर्शाकर इन गाड़ियों को चालू हालत में दिखाया गया। अब तक लगभग छह लाख रुपये का डीजल खर्चा इन गाड़ियों पर हुआ है, जबकि गाड़ियां लंबे अरसे से खड़ी हैं। नगर परिषद की नई कार्यकारिणी ने इसकी शिकायत शहरी विकास विभाग के निदेशक को भेजी थी। इसके बाद विभाग की संयुक्त निदेशक राखी सिंह को जांच का जिम्मा सौंपा गया। संयुक्त निदेशक ने नाहन पहुंचकर मामले की…
Read Moreरिपोर्ट : महंगाई की मार 29 फीसदी उपभोक्ताओं ने बंद किया एलपीजी सिलिंडर भरवाना
शिमला हिमाचल प्रदेश समेत देशभर में महंगाई की मार का असर दिखना शुरू हो गया है। नीति आयोग की हाल में आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हिमाचल प्रदेश में 29 फीसदी कनेक्शन धारकों ने अपने एलपीजी सिलिंडर भरवाना बंद कर दिए हैं। हाल ही में नीति आयोग के सदस्य की हिमाचल प्रदेश में हुई बैठक के दौरान इस बात पर चर्चा हुई थी। बैठक में बताया गया कि प्रदेश में कुल 23 लाख गैस उपभोक्ता हैं। इनमें से 3 लाख कनेक्शन धारकों को हिमाचल प्रदेश की गृहणी…
Read Moreताबूत पर सजा दूल्हे का लिबास, अक्तूबर में होनी थी शादी
हमीरपुर शहीद कमल देव की पार्थिव देह हमीरपुर में पैतृक गांव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। हर आंख नम हो गई। जिसके सिर पर शादी का सेहरा बांधने की तैयारियां हो रही थीं, उसकी पार्थिव देह कफन में लिपटी आई। ताबूत पर शहीद के भाई ने दूल्हे के कपड़े भेंट किए। अविवाहित होने के चलते परिजनों ने शादी की रस्में निभाई । 27 वर्षीय कमल देव वर्ष 2015 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे और इसी साल अक्तूबर में उनकी शादी तय थी। गौरतलब है कि शनिवार को जम्मू-कश्मीर…
Read Moreमानसून की बारिश ने बरपाया कहर, 129 लोगों ने गंवाई जान, मलबे में अब भी दबे हैं कई शव
मुंबई महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलधार बारिश ने कहर मचा दिया है। भारी बारिश राज्य के लोगों पर मुसीबत बनकर टूटी है। इसके चलते पिछले दो दिनों में 129 लोगों को जान गंवानी पड़ी है। पिछले 24 घंटों में रायगढ़, रत्नागिरी और सतारा में हुई इन घटनाओं में कई लोग अब भी मलबे में दबे हैं। बाढ़ग्रस्त इलाकों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ के अलावा नौसेना ने भी मोर्चा संभाल रखा है। रायगढ़ जिला कलेक्टर, निधि चौधरी ने जानकारी…
Read Moreकठुआ में अलर्ट : वायुसेना स्टेशन पर हमले के बाद भी नहीं रोक पा रहे ड्रोन घुसपैठ
जम्मू जम्मू में वायुसेना स्टेशन पर हमले के बाद ड्रोन घुसपैठ लगातार बढ़ती जा रही है। भारतीय सीमा में ड्रोन से गोला-बारूद गिराने के प्रयास जारी हैं। यहां तक कि वायुसेना स्टेशन पर हमले के बाद भी दो बार ड्रोन से फिर हमले का प्रयास किया गया। बेशक ड्रोन पर कार्रवाई हो रही है, लेकिन बॉर्डर पार से आने वाले ड्रोन पर अंकुश नहीं लग पा रहा। सुरक्षा एजेंसियों के लिए ड्रोन की घुसपैठ बड़े चिंता का विषय है। 16 जुलाई को जम्मू, सांबा, कठुआ में सैन्य ठिकानों के आसपास…
Read Moreबांदीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो दहशतगर्दों का हुआ सफाया
जम्मू सूत्रों ने बताया कि बांदीपोरा के सोकबाबा वन क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की विशेष सूचना मिलने पर बांदीपोरा पुलिस, सेना की 13 व 14 आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स) और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान चलाया। घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने फायरिंग शुरु कर दी। इसके बाद जवानों ने मोर्चा संभाला। साथ ही आतंकियों को आत्मसमर्पण का मौका भी दिया, लेकिन आतंकी गोलियां बरसाते रहे। परिणामस्वरूप दो आतंकियों को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया। एक अधिकारी ने आगे कहा कि आज सुबह जैसे ही सुरक्षाबल संदिग्ध स्थान की ओर बढ़ रहे…
Read Moreट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए आईएएस अफसरों का सियासी दबाव, शासनादेश से हुआ खुलासा
देहरादून उत्तराखंड में ट्रांसफर और पोस्टिंग के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा के कतिपय अधिकारी राजनीतिक दबाव बना रहे हैं। प्रदेश सरकार ने आईएएस अफसरों के इस रवैये को बेहद गंभीरता से लिया है। यह खुलासा कार्मिक विभाग के शुक्रवार को जारी आदेश से हुआ जो ने सभी आईएएस अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में उत्तराखंड संवर्ग आईएएस अधिकारियों को ताकीद किया गया है कि वे अखिल भारतीय सेवाएं (आचरण) नियमावली 1968 का पालन करें। नियमावली के नियम 18 के तहत आईएएस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे…
Read Moreसरकार ने1200 करोड़ की परियोजनाओं को दी मंजूरी
चंडीगढ़ हरियाणा सरकार ने 1200 करोड़ से अधिक की नई परियोजनाओं को स्वीकृति दी है। 657 करोड़ रुपये की इलेक्ट्रिक बसें बनाने और 625 करोड़ रुपये की पॉलीफिल्म बनाने की फैक्ट्रियां प्रदेश में स्थापित होंगी। हरियाणा एंटरप्राइज प्रमोशन बोर्ड, हाई पावर्ड लैंड परचेज कमेटी की बैठक में ये निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को चंडीगढ़ में हुई बैठक में 15 करोड़ रुपये की लागत से 29.19 एकड़ भूमि खरीद के चार एजेंडा को मंजूरी दी गई। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया हरियाणा में जेबीएम कंपनी…
Read Moreहरियाणा सरकार ने ‘ग्राम दर्शन’ पोर्टल किया शुरू, विकास से जुड़ी शिकायत व सुझाव दर्ज करा सकेंगे ग्रामीण
चंडीगढ़ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि ग्रामीण अब सरकार को विकास कार्यों संबंधी मांग/शिकायत और सुझाव सीधे ऑनलाइन दे सकेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह बात शुक्रवार को चंडीगढ़ में ऑनलाइन पोर्टल ग्राम दर्शन gramdarshan.haryana.gov.in का लोकार्पण करने के अवसर पर कही। इस अवसर पर हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा दिए गए सुझावों के आधार पर भविष्य की विकास योजनाओं का खाका तैयार किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने विभाग की…
Read More