गढ़ किसी का नहीं होता, जयराम भी हारे थे 2013 में मंडी उपचुनाव : विक्रमादित्य

गढ़ किसी का नहीं होता, जयराम भी हारे थे 2013 में मंडी उपचुनाव : विक्रमादित्य

शिमला पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र और शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि गढ़ किसी का नहीं होता है, यह सब समय-समय की बात होती है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी वर्ष 2013 में हुए मंडी संसदीय सीट का उपचुनाव हारे थे। वीरवार को अमर उजाला से बातचीत में विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हाईकमान अर्की या मंडी जिस भी सीट से निर्देश देगा, वहीं से उनकी माता प्रतिभा सिंह चुनाव लड़ेंगी। प्रतिभा सिंह दो बार मंडी से सांसद रही हैं। अब नए समीकरण प्रदेश की राजनीति…

Read More

साइबर कैफे में दाखिला फार्म भरने के तय होंगे दाम : शिक्षा निदेशालय

साइबर कैफे में दाखिला फार्म भरने के तय होंगे दाम : शिक्षा निदेशालय

शिमला हिमाचल प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में ऑनलाइन दाखिले करने के लिए साइबर कैफे में रेट तय होंगे। विद्यार्थियों से वसूले जा रहे मनमाने रेट पर उच्च शिक्षा निदेशालय ने कड़ा संज्ञान लिया है। वीरवार को सभी कॉलेज प्रिंसिपलों को पत्र लिखकर जिला प्रशासन से मिलकर रेट तय करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी कॉलेजों को डिजिटल या हार्ड कॉपी के तौर पर प्रोस्पेक्टस देने के लिए भी कहा है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने कहा कि कई जिलों से साइबर कैफे वालों की ओर से…

Read More

मेकशिफ्ट अस्पताल बनेंगे, 109 एंबुलेंस लेंगे

मेकशिफ्ट अस्पताल बनेंगे, 109 एंबुलेंस लेंगे

शिमला हिमाचल प्रदेश में तीन और मेक शिफ्ट अस्पताल बनेंगे। सरकार ने इन्हें जिला कांगड़ा के इंदौरा, नाहन और हमीरपुर में बनाने का फैसला लिया है। कोरोना की संभावित तीसरी लहर के चलते सरकार 109 और एंबुलेंस किराये पर लेगी। सरकार ने 15 अगस्त तक मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पताल के वार्डों को ऑक्सीजन पाइपलाइन से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने वीरवार को उपायुक्तों, मेडिकल कॉलेजों के प्रिंसिपलों और सीएमओ से वीडियो कॉन्फ्रेंस से ये निर्देश दिए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय एक सप्ताह के भीतर…

Read More

राहत: चार महीने बाद तीस हजार से कम केस, 24 घंटे में 415 मरीजों की मौत

राहत: चार महीने बाद तीस हजार से कम केस, 24 घंटे में 415 मरीजों की मौत

नई दिल्ली देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। किसी दिन मामले बढ़ रहे हैं तो किसी दिन अचानक कम हो रहे हैं। राहत की बात है कि 24 घंटे में कोरोना के मामलों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। यह आंकड़ा चार महीनों बाद आया है। जिसमें एक दिन में 30 हजार से कम मामले सामने आए हैं। इससे पहले मार्च 2021 में कोरोना के नए मामले तीस हजार से कम हुए थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान देश…

Read More

राज्यसभा सांसद की कोठी में छिपाकर रखा गया था ट्रैक्टर, खुफिया तंत्र फेल

राज्यसभा सांसद की कोठी में छिपाकर रखा गया था ट्रैक्टर, खुफिया तंत्र फेल

नई दिल्ली नई दिल्ली के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस मामले में जल्द ही कई पुलिस अधिकारियों व कर्मियों पर गाज गिर सकती है। इस घटना के बाद नई दिल्ली डीसीपी दीपक यादव बहुत नाराज बताए जा रहे हैं।  नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कंटेनर को सोनीपत, हरियाणा से किराए पर मंगाया गया था। कंटेनर में टैक्टर को छिपाकर लाया गया था। कंटेनर चालक सुनील ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि वह धौला कुंआ के रास्ते 3, मोतीलाल नेहरू मार्ग में…

Read More

आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी, मुठभेड़ में लश्कर के तीन आतंकी ढेर

आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी, मुठभेड़ में लश्कर के तीन आतंकी ढेर

श्रीनगर/बांदीपोरा उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले बांदीपोरा में लगातार तीसरे दिन भी आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी रहा। सुरक्षाबलों द्वारा सुमलर इलाके के शोकबाबा और आरागाम जंगल क्षेत्र में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है जोकि लगातार पिछले करीब 72 घंटे से भी अधिक समय से जारी है।  इस ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को तीन आतंकियों को मार गिराने में सफलता हाथ लगी, मारे गए आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से संबंधित थे। मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद हुए हैं। वहीं…

Read More

हड़ताल पर बैठे 3500 से ज्यादा कर्मचारी, विद्युत उत्पादन ठप

हड़ताल पर बैठे 3500 से ज्यादा कर्मचारी, विद्युत उत्पादन ठप

देहरादून उत्तराखंड के तीनों निगमों के ऊर्जाकर्मियों की सचिव और फिर मुख्य सचिव से वार्ता विफल हो गई। उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने सोमवार रात 12 बजे से हड़ताल शुरू कर दी। इसके तहत न तो यूजेवीएनएल के विद्युत गृहों पर कर्मचारी काम करेंगे और न ही बिजली से जुड़ी किसी भी गतिविधि में सहयोग करेंगे।  वहीं, हड़ताल के बाद उत्तरकाशी में मंगलवार सुबह मनेरी भाली एक और मनेरी पाली दो की टरबाइन थमी गई है। जिससे विद्युत उत्पादन ठप हो गया है। वहीं, उत्तरकाशी के कई…

Read More

पत्रकारों को मिलेगा कैशलेस बीमा योजना का लाभ : मुख्यमंत्री

पत्रकारों को मिलेगा कैशलेस बीमा योजना का लाभ : मुख्यमंत्री

चंडीगढ़ हरियाणा में कर्मचारियाें की तर्ज पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को यह सौगात दी। मुख्यमंत्री ने यहां आयुष्मान भारत बीमा योजना एवं अन्य स्वास्थ्य बीमा योजनाओं की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को स्वास्थ्य बीमा योजना में कैशलेस सुविधा प्रदान करने को भी हरी झंडी दी। समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज वीसी के माध्यम से जुडे़। बैठक में आजाद हिंद फौज के सेनानियों, आपातकाल के दौरान जेल में रहे लोगों, हिंदी आंदोलन में शामिल…

Read More

देश की दूसरी सबसे बड़ी एनआईवी लैब बनेगी न्यू चंडीगढ़ में, पुणे नहीं भेजने पड़ेंगे नमूने

देश की दूसरी सबसे बड़ी एनआईवी लैब बनेगी न्यू चंडीगढ़ में, पुणे नहीं भेजने पड़ेंगे नमूने

चंडीगढ़ पंजाब के न्यू चंडीगढ़ में देश की दूसरी सबसे बड़ी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) स्थापित होने जा रही है। पंजाब सरकार ने एनआईवी के साथ सोमवार को एमओयू साइन किया है। अब वायरस की जांच के लिए नमूने पुणे नहीं भेजने पड़ेंगे। पंजाब में एनआईवी रीजनल इंस्टीट्यूट के तौर पर काम करेगी। पंजाब भवन में आयोजित बैठक में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी), पुणे के साथ मेमोरंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते पर पंजाब की ओर से चिकित्सा शिक्षा विभाग की निदेशक डॉ. सुजाता…

Read More

किसानों के भूमि अधिग्रहण मामले को लेकर नितिन गडकरी से मिलेंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह

किसानों के भूमि अधिग्रहण मामले को लेकर नितिन गडकरी से मिलेंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह

चंडीगढ़ मामला राज्य के 15 जिलों में 25,000 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण करने से संबंधित है। इस प्रोजेक्ट के तहत अधिग्रहीत भूमि पर कई एक्सप्रेस-वे का निर्माण होगा। इनमें दिल्ली-जम्मू-कटरा, यमुनानगर-अमृतसर, लुधियाना-रोपड़-बठिंडा-डबवाली के अलावा जालंधर और लुधियाना बाइपास शामिल हैं। इस भूमि अधिग्रहण को लेकर प्रभावित किसानों का आरोप है कि उन्हें उनकी जमीन के लिए उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा। इसके अलावा अधिग्रहण के तरीके में भी विसंगतियां हैं, जिसके तहत ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के निकट किसानों को उनके खेतों तक जाने का रास्ता भी नहीं छोड़ा गया है।…

Read More