गैंगस्टर रणदीप सिंह कंधोवालिया समेत तीन को गोलियां मारी, राणा की हालत गंभीर

गैंगस्टर रणदीप सिंह कंधोवालिया समेत तीन को गोलियां मारी, राणा की हालत गंभीर

अमृतसर अमृतसर के मजीठा रोड स्थित केडी अस्पताल में अज्ञात हमलावरों ने मंगलवार की रात गैंगस्टर रणदीप सिंह राणा कंधोवालिया और उसके दो साथियों को गोलियां मार दी। कंधोवालिय़ा को एक गोली सिर में और एक गोली उसकी छाती में लगी, जबकि उसके दोनों साथियों के कंधे में एक-एक गोली लगी। राणा कंधोवालिया अपने दो साथियों के साथ अस्पताल में दाखिल अपनी महिला रिश्तेदार का हाल जानने पहुंचा था।  वहीं चार अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलियां चला कर कंधोवालिया सहित तीनों को जख्मी कर दिया। गोलियां मारने के बाद…

Read More

सीबीआई की दबिश, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट्स की आपूर्ति के ठेके से जुड़ा है मामला

सीबीआई की दबिश, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट्स की आपूर्ति के ठेके से जुड़ा है मामला

कालाअंब सीबीआई ने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट्स की आपूर्ति के लिए महंगे दाम पर ठेका आवंटन के तार सिरमौर जिले में जुड़े बताए जा रहे हैं। अधिक कीमत पर ठेका देने के आरोप में सीबीआई ने महाराष्ट्र की एक निजी कंपनी के निदेशक और मेघालय के परिवहन विभाग के अधिकारियों पर केस दर्ज किया है।  अब इसके तार हिमाचल प्रदेश के कालाअंब इंडस्ट्रियल एरिया कालाअंब से भी जुड़ गए है क्योंकि लंबे अरसे से कंपनी का प्लांट यहां पर भी है। आरोप है कि वर्ष 2013 में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन…

Read More

कहां फटेगा बादल, अब 48 घंटे पहले चल जाएगा पता

कहां फटेगा बादल, अब 48 घंटे पहले चल जाएगा पता

कुल्लू हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बरसात के दौरान लोगों को 48 घंटे पहले पता चल जाएगा कि कहां बादल फटने वाला है। लगातार हो रहे नुकसान से बचने के लिए जीबी पंच राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान ऐसा यंत्र बनाने की दिशा में काम कर रहा है। संस्थान का दावा है कि दो साल में यंत्र बना लेंगे, जिससे बादल फटने की घटनाओं का 48 घंटे पहले पता चल जाएगा। पिछले चार दशकों से कुल्लू क्षेत्र में बारिश की मात्रा कम हुई है। हालांकि, कई बार बारिश अधिक होने…

Read More

वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद भी हिमाचल में संक्रमित हुए 378 लोग

वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद भी हिमाचल में संक्रमित हुए 378 लोग

शिमला कोविड वैक्सीन लगवाने पर सरकार के जोर देने के बावजूद हिमाचल प्रदेश में लोग वैक्सीन नहीं लगवा रहे हैं। इसका नतीजा यह है कि 27 दिन में कुल पॉजिटिव आए मामलों में आधे से ज्यादा वह थे जिन्होंने एक भी डोज नहीं लगवाई थी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 27 दिन के दौरान 5 जुलाई से एक अगस्त के बीच कुल 3519 मामले सामने आए जिनमें से 2200 ऐसे लोग थे, जिन्होंने एक भी डोज नहीं ली थी।  स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि कोविड पॉजिटिव मामलों पर…

Read More

फाइलों में बचाव की योजनाएं, पहाड़ की पीड़ा: साल दर साल बढ़ रहा तबाही का मंजर

फाइलों में बचाव की योजनाएं, पहाड़ की पीड़ा: साल दर साल बढ़ रहा तबाही का मंजर

शिमला हिमाचल में हर साल बरसात अपने साथ तबाही ला रही है। हर साल लोगों की जान जा रही है तो करोड़ों की संपत्ति को नुकसान हो रहा है। सरकार और जिला प्रशासन मौके पर दावे तो बहुत करता है लेकिन योजनाएं फाइलों में ही दबी हैं। कुल्लू, लाहौल, किन्नौर, मंडी, कांगड़ा के कई ऐसे इलाके हैं जहां बरसात में हर साल भारी नुकसान हो रहा है। यहां के कई इलाके ऐसे हैं जहां के लोगों को बाढ़ आने पर पलायन करना पड़ता है। पर्यावरण प्रेेमियों का कहना है कि…

Read More

हत्या, अपहरण और लूट की धाराएं, आज हो सकती है पहलवान सुशील पर चार्जशीट

हत्या, अपहरण और लूट की धाराएं, आज हो सकती है पहलवान सुशील पर चार्जशीट

नई दिल्ली ओलंपियन सुशील कुमार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने सुशील कुमार के खिलाफ अब लूट की धाराएं जोड़ दी हैं। सुशील कुमार के खिलाफ लूट की धारा 392(लूटपाट), 394(लूट के साथ चोट पहुंचाना) और 397(लूटपाट के दौरान हथियार से ऐसी चोट पहुंचाना जिससे पीड़ित की मौत हो जाए) जोड़ी हैं। सुशील ने साथी के साथ पीड़ितों के मोबाइल लूटे थे।  इससे पहले सुशील कुमार के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, आम्र्स एक्ट, बंधक बनाने, अपहरण करने व मारपीट करने समेत कई धाराओं में…

Read More

यूजी में 65 हजार सीटों पर दाखिले की दौड़ आज से, एक क्लिक में जानें हर जरूरी जानकारी

यूजी में 65 हजार सीटों पर दाखिले की दौड़ आज से, एक क्लिक में जानें हर जरूरी जानकारी

नई दिल्ली दिल्ली विश्वविद्यालय(डीयू) में शैक्षणिक सत्र 2021-22 में स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए  आज से दाखिला प्रक्रिया शुरू हो रही है। यूजी की 65 हजार सीटों पर दो अगस्त से लेकर 31 अगस्त तक आवेदन किया जा सकेगा। आवेदन के लिए डीयू की वेबसाइट पर प्रॉस्पेक्ट्स व दाखिला का लिंक उपबल्ध होगा। कोरोना महामारी को देखते हुए पिछले वर्ष की तरह इस बार भी दाखिला प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन रखा गया है।   सीबीएसई की कक्षा 12वीं के परिणाम 30 जुलाई को जारी होने के बाद विश्वविद्यालय ने…

Read More

बाड़ी ब्राह्मणा में सैन्य क्षेत्र पर मंडराए चार ड्रोन, पूरे इलाके में अलर्ट

बाड़ी ब्राह्मणा में सैन्य क्षेत्र पर मंडराए चार ड्रोन, पूरे इलाके में अलर्ट

बाड़ी ब्राह्मणा स्वतंत्रता दिवस पर ड्रोन हमले की आशंका के बीच बाड़ी ब्राह्मणा के सैन्य क्षेत्र के ऊपर चार ड्रोन मंडराए। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार यह ड्रोन पाकिस्तान से भेजे गए हैं, जो फायरिंग रेंज से बाहर ऊंचाई पर उड़ते देखे गए। दो ड्रोन कुछ देर में ओझल हो गए, जबकि दो ड्रोन की लाइट देर रात तक टिमटिमाती दिखाई दे रही थी। पुलिस और सेना ने इलाके में अलर्ट जारी कर एहतियातन सुरक्षा बढ़ा दी है।  पुलिस सूत्रों ने बताया कि रात दस बजे बाड़ी ब्राह्मणा में हाईवे किनारे…

Read More

उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश के आसार, ऑरेंज अलर्ट जारी

उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश के आसार, ऑरेंज अलर्ट जारी

देहरादून गढ़वाल क्षेत्र के चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी जिलों के अलावा कुमाऊं क्षेत्र के कई स्थानों पर अगले 24 घंटे में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। सोमवार को देहरादून सहित राज्य के अधिकतर इलाकों में बादल छाए रहे। रविवार देर रात को रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश हुई। यहां सोमवार सुबह से रुद्रप्रयाग से केदारनाथ धाम तक घने बादल छाए हैं। भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं राजधानी देहरादून में आसपास के इलाकों में भी अगले…

Read More

सरकार देगी बायोगैस प्लांट स्थापित करने के लिए 40 फीसदी सब्सिडी

सरकार देगी बायोगैस प्लांट स्थापित करने के लिए 40 फीसदी सब्सिडी

चंडीगढ़ हरियाणा सरकार ने बायोगैस प्लांट स्थापित करने के लिए 40 प्रतिशत सब्सिडी देने का निर्णय लिया है। इससे दूध डेयरी, गौशालाओं के पास बायोगैस प्लांट लगाकर खाद, बिजली और कुकिंग गैस का उत्पादन करने का मौका है। ऐसा कर डेयरी और गौशाला न केवल अपनी आमदनी बढ़ा सकती हैं, बल्कि आसपास के गांवों को भी फायदा होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि प्रदेश में करीब 7 लाख 60 हजार पालतू पशुधन है। इनके गोबर का इस्तेमाल कर 3.8 लाख क्यूबिक मीटर बायोगैस पैदा कर सकते हैं। इससे रोजाना…

Read More