लखनऊ वीडियो में कुर्सी पर बैठा हुआ सिपाही 40 हजार रुपये किसको दिए गए यह महिला को बता रहा है। मामले को संज्ञात में लेते हुए लखनऊ पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने मामले की जांच एडीसीपी दक्षिणी को सौंपी है। यूपी की राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाने में तैनात सिपाही पर 40 हजार रुपये रिश्वत देने का आरोप एक महिला ने लगाया। सिपाही की बात-चीत का वीडियो सोशल मीडिया पर सोमवार को तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में कुर्सी पर बैठा हुआ सिपाही 40 हजार रुपये किसको दिए…
Read MoreYear: 2021
आतंकियों के कई मददगार पकड़े जा चुके, कई अभी भी सक्रिय
जम्मू किश्तवाड़ के दच्छन से दो आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियाें ने लंबे अरसे से सक्रिय मोहम्मद अमीन सरूरी की तलाश तेज कर दी है। सरूरी किश्तवाड़ समेत चिनाब घाटी क्षेत्र में आतंकवाद को फिर से जिंदा करने की फिराक में है। डीआईजी उदय भास्कर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले क्षेत्र को दहलाने की साजिश थी। तीन दशक से किश्तवाड़ में आतंकी मोहमद अमीन सरूरी अभी भी सक्रिय है, जिसकी तलाश जारी है। उसे जल्द ही या तो पकड़ लिया जाएगा और ढेर कर दिया…
Read Moreफेसलेस सेवाओं का शुभारंभ कल: घर बैठे मिलेंगी परिवहन विभाग की सेवाएं
नई दिल्ली परिवहन विभाग की फेसलेस सेवाओं का मुख्यमंत्री 11 अगस्त को शुभारंभ करेंगे। इस सुविधा की शुरुआत से ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन सहित वाहनों से संबंधित दस्तावेज के लिए आवेदकों को मोटर लाइसेंसिंग दफ्तर (एमएलओ) में जाने की जरूरत नहीं होगी। इस पहल से आवेदकों को वाहनों का पंजीकरण प्रमाण पत्र, लर्निंग लाइसेंस सहित कई दस्तावेज ऑनलाइन ही उपलब्ध होंगे। फिटनेस टेस्ट और स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस के लिए उन्हें दफ्तर जाना होगा। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि फेसलेस सेवाओं की शुरुआत से दफ्तरों में न तो भीड़ होगी…
Read Moreपाक की नापाक हरकत: ड्रोन से अमृतसर में गिराए हथियार, हैंड ग्रेनेड, 100 से ज्यादा कारतूस व टिफिन बम
चंडीगढ़ स्वतंत्रता दिवस के पहले पाकिस्तान द्वारा भारत में अस्थिरता फैलाने की पूरी कोशिश की जा रही है। आतंकियों की मदद के लिए वह सीमा से सटे इलाकों में ड्रोन के माध्यम से हथियार और बम भेजने का काम कर रहा है। अमृतसर के पास के एक गांव से भी पुलिस ने टिफिन बम समेत हथियारों की बड़ी खेप बरामद की। पंजाब के अमृतसर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित गांव डालेके के पास शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि पंजाब पुलिस और सीमा सुरक्षा बल ने संयुक्त तलाशी अभियान में…
Read Moreदेश का पहला मामला: 42 विद्यार्थियों के कोरोना पॉजिटिव आने पर डीसी तलब, लापरवाही बरतने पर समन जारी
मोहाली मोहाली जिले के एक स्कूल में 42 विद्यार्थियों के कोरोना केस मिलने के कारण डीसी को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने 10 अगस्त को पेश होने का समन जारी किया है। इससे पहले मोहाली के डीसी को मामले की जांच के लिए नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद तीन बार रिमाइंडर भी जारी किए गए। डीसी ने जो जांच रिपोर्ट भेजी आयोग उससे संतुष्ट नहीं था। लिहाजा अब डीसी को आयोग ने पेश होने के लिए समन जारी किया है। यह देश का पहला मामला है जहां…
Read Moreविद्यार्थी अब किताबों में पढ़ेंगे सड़क सुरक्षा का पाठ
सोलन हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए पांचवीं के बाद अब छठी से 10वीं तक के विद्यार्थियों को भी सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाया जाएगा। इसमें शिक्षक बच्चों को यातायात के नियमों का पालन करने का ज्ञान देंगे। प्राथमिक कक्षाओं से ही विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा का ज्ञान दिया जा रहा है। वहीं बड़ी कक्षाओं के लिए भी एससीईआरटी पाठ्यक्रम तैयार कर रही है। आगामी सत्र से इस पाठ्यक्रम को छठी से दसवीं कक्षा तक पढ़ाए जाने की संभावना है। परिवहन विभाग की ओर से इसके…
Read Moreसरकार ने बैठक में लिया फैसला, नई टाउनशिप के लिए बनेगा डेवलपमेंट प्लान
शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला और आसपास के क्षेत्रों में नई टाउनशिप बनाने के लिए डेवलपमेंट प्लान बनेगा। प्लानिंग एरिया में कहां-कहां अस्पताल का निर्माण, रोप-वे, आवासीय कॉलोनियां और मंडियां स्थापित की जानी हैं। सरकार ने इसका प्रारूप तैयार करने का जिम्मा अहमदाबाद की एक कंपनी को सौंपा है। यह कंपनी वर्ष 2041 को ध्यान में रखते हुए प्लान तैयार करेगी। नए डेवलपमेंट प्लान में ओपन और कोर एरिया में ढाई से अधिक मंजिलें बनाए जाने का भी प्रस्ताव है। सोमवार को शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज की अध्यक्षता…
Read Moreकोवोवैक्स वैक्सीन के तीसरे चरण के बैच को मंजूरी
सोलन कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बच्चों के लिए कोवोवैक्स वैक्सीन के तीसरे चरण के बैच को सेंट्रल ड्रग लेबोरेटरी (सीडीएल) कसौली से मंजूरी मिल गई है। अमेरिकी नोवावैक्स कंपनी की कोवोवैक्स वैक्सीन के तीसरे चरण के बैच पास कर सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को भेजे गए हैं। यह संस्थान इसी वर्ष वैक्सीन का उत्पादन शुरू कर सकता है। पहले व दूसरे चरण में कंपनी ने सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। अब 18 साल से कम आयु वर्ग के बच्चों पर तीसरे चरण का ट्रायल शुरू हो गया है।…
Read Moreआज कोरोना बंदिशें बढ़ाने पर हो सकता है फैसला
शिमला स्वास्थ्य विभाग कोविड के बढ़ते मामलों पर प्रस्तुति देगा। इस बात की संभावना जताई जा रही है कि सरकार सख्ती बढ़ा सकती है। विधानसभा में पेश करने से पहले कुछ बिलों को भी मंत्रिमंडल के सामने पेश किया जा सकता है। जयराम मंत्रिमंडल की बैठक मंगलवार को विधानसभा सत्र के बाद विधानसभा सचिवालय में आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे। बैठक में स्कूल खोलने के फैसले की समीक्षा हो सकती है। स्वास्थ्य विभाग कोविड के बढ़ते मामलों पर प्रस्तुति देगा। इस बात की संभावना जताई जा…
Read Moreहिंदुओं पर 100 से अधिक कट्टरपंथियों का हमला, घरों और मंदिरों में की जमकर तोड़फोड़
ढाका बांग्लादेश के खुलना जिले में शनिवार को मौलवियों के उकसाने पर कट्टरपंथियों की भीड़ ने 50 से ज्यादा हिंदुओं के घरों को निशाना बनाया। इस दौरान भीड़ ने 10 से अधिक मंदिरों को अपनी चपेट में लिया और जमकर तोड़फोड़ की।स्थानीय लोगों और पुलिस के अनुसार कट्टरपंथियों ने कई दुकानों पर भी हमला बोला। वहीं कुछ स्थानीय लोगों ने दावा किया कि हमलावर पड़ोसी शेखपुरा, बामनडांगा और चाडपुर इलाकों के थे। लेकिन उनकी पहचान की पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं इस घटना के बाद से हिंदू समुदाय के लोगों…
Read More