नई दिल्ली दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) ने एम्स के साथ मिलकर परिसर में एक फायर स्टेशन खोलने का फैसला किया है। डीएफएस के अधिकारी ने बताया कि हमारे लिए यह गर्व का क्षण है। आपातकालीन स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया के लिए डीएफएस ने अस्पताल के अंदर एक छोटा फायर स्टेशन खोलने के लिए एम्स के साथ हाथ मिलाया है। एम्स देश का पहला अस्पताल बन गया है, जिसके परिसर में एक फायर स्टेशन होगा। डीएफएस ने कहा कि आपात स्थिति से निपटने में अब दिक्कत नहीं होगी। सभी बुनियादी ढांचे…
Read MoreYear: 2021
दिल्ली में रहने वाले अफगानी नागरिक अपने परिवार-दोस्तों को लेकर चिंतित
नई दिल्ली तालिबान का अफगानिस्तान पर कहर जारी है। कई प्रमुख राजधानियों में अपना झंडा लहरा चुका है। इस बीच दिल्ली के लाजपत नगर में रहने वाले अफगानिस्तान के नागरिकों का दर्द छलका है। तालिबान के काबुल में घुसते ही उन्होंने अपने परिवार और दोस्तों के प्रति चिंता जाहिर की है। लाजपत नगर के एक दुकान के मालिक अहमद ने बताया कि अफगानिस्तान में हालात दिनों दिन खराब होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में रह रहे अपने परिवारों की चिंता सता रही है। अल्लाह सुरक्षित रखे। वहीं…
Read Moreभाजपा की तिरंगा यात्रा में फ्री में पेट्रोल लेने के लिए मची लूट, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
प्रयागराज उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में भाजपा विधायक को तिरंगा यात्रा में भीड़ जुटाने के लिए बाइकर्स को मुफ्त में एक लीटर पेट्रोल बांटना महंगा साबित हो गया। पेट्रोल लेने के लिए मची भगदड़ से स्थिति बेकाबू हो गई। लोगों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी। लाठीचार्ज और भगदड़ के चलते स्वतंत्रता दिवस पर झंडे भी जमीन पर लोगों के पैरों के नीचे आ गए। हालांकि बड़ा हादसा होने से बच गया। आसमान पर जाते दामों वाला पेट्रोल जब कार्यकर्ताओं ने जमीन पर देखा तो सब एक…
Read Moreडीजीपी: आईपीएस पीके अग्रवाल संभालेंगे कमान, लेंगे मनोज यादव की जगह
चंडीगढ़ हरियाणा को अपना नया पुलिस महानिदेशक मिल गया है। आईपीएस पीके अग्रवाल अब हरियाणा पुलिस के प्रमुख होंगे। वह मनोज यादव की जगह लेंगे। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने नए डीजीपी की नियुक्ति के लिए तीन नामों का पैनल हरियाणा सरकार को भेज था। पैनल तैयार करते समय वरिष्ठता को पैमाना बनाया गया था। पैनल में आईपीएस पीके अग्रवाल, रमेश चंद्र मिश्रा और मोहम्मद अकील के नाम शामिल थे। हरियाणा सरकार ने अब पीके अग्रवाल को प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया है। इनका कार्यकाल दो वर्ष का…
Read Moreपंजाब में हमले को बर्दाश्त नहीं करेंगे, जीवनभर का सबक सिखाएंगे : अमरिंदर सिंह
चंडीगढ़ आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पाकिस्तान पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि हम अपने क्षेत्र में किसी भी तरह की आक्रामकता या हमले को बर्दाश्त नहीं करेंगे। अगर वे साहसी बनने की कोशिश करेंगे तो हम उन्हें (पाकिस्तान को) उनके जीवनभर का सबक सिखाएंगे। 75वें स्वतंत्रता दिवस पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पाकिस्तान के नापाक मंसूबों से सीमावर्ती राज्य पंजाब की रक्षा की कसम खाई। यहां तक कि उन्होंने केंद्र के ‘काले कृषि कानूनों’ को निरस्त करने के लिए किसानों के साथ लड़ाई…
Read Moreसिद्धू ने कैप्टन के विरोधी विधायक को किया संगठन महासचिव नियुक्त
चंडीगढ़ पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने विधायक परगट सिंह को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) के महासचिव (संगठन) नियुक्त किया है। सियासी जानकारों के अनुसार, इसी के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन की शुरुआत हो गई है। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान परगट सिंह को सिद्धू के काफी करीबी और कैप्टन के विरोधी माने जाते हैं। परगट सिंह को महासचिव नियुक्त किए जाने के पत्र में सिद्धू ने लिखा है कि वे कांग्रेस प्रधान सोनिया गांधी, एआईसीसी महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल और पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत की…
Read Moreस्वतंत्रता दिवस : कर्मचारियों को सीएम जयराम ने दिया तोहफा, छह प्रतिशत महंगाई भत्ते की घोषणा
मंडी सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को 1 जुलाई 2021 से मिलेगी महंगाई भत्ते की किस्त जारी होगी। कोविड काल में किस्तें फ्रीज करने की वजह से महंगाई भत्ता एक जनवरी 2020 से 1 जुलाई 2021 तक लंबित है। खालिस्तान समर्थकों की धमकियों के बीच मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी के सेरी मंच से शान से तिरंगा लहराया। 75वें राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश के ढाई लाख सरकारी कर्मचारियों और सवा लाख पेंशनरों को महंगाई भत्ते (डीए) की छह प्रतिशत किस्त जारी करने का एलान…
Read Moreराष्ट्रपति बाइडन ने दी भारत को 75वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
वाशिंगटन राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारतीय-अमेरिकियों समुदायों के बीच मजबूत रिश्ते की बात कही अपने बयान में बाइडन ने महात्मा गांधी का जिक्र किया आज भारत 75वें स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ धूमधाम से मना रहा है। इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बयान जारी कर भारत को 15 अगस्त की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर स्वतंत्रता को लेकर अपनी लंबी यात्रा हासिल की। बाइडन ने आगे कहा कि आज लोकतंत्र के माध्यम से लोगों की इच्छा का सम्मान…
Read Moreस्कूलों में पढ़ाया जाएगा देशभक्ति का पाठ, पाठ्यक्रम को हरी झंडी
नई दिल्ली राजधानी के सरकारी स्कूलों के बच्चों में अब देशभक्ति की भावना आएगी। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्कूलों में लागू होने वाले देशभक्ति पाठ्यक्रम को हरी झंडी दे दी। यह पाठ्यक्रम दिल्ली के सरकारी स्कूलों में लागू होने के लिए तैयार है। इसका उद्देश्य सांविधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान की गहरी भावना विकसित करना और मूल्यों व कार्यों के बीच की खाई को पाटना है। शनिवार को स्टेट काउंसिल फॉर एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एससीईआरटी) दिल्ली के निदेशक ने मुख्यमंत्री को देशभक्ति करिकुलम…
Read Moreसीमाएं सील, जांच अभियान सघन, हिफाजत में लगे 30 हजार जवान
नई दिल्ली स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए दिल्ली पुलिस व बाकी सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद हैं। कल से ही राजधानी की सीमाओं को सील कर दिया गया। जमीन से लेकर आसमान तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल व सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। अन्य वर्षों की तुलना में इस बार राजधानी की सुरक्षा को अभेद किया गया है। दिल्ली की सीमाओं पर चेकिंग बढ़ाई गई है और नाकों पर भी अभियान को सघन किया गया है। रात-भर सघन चेकिंग का दौर चला है। पुलिस सूत्रों के…
Read More