टिफिन बम : आतंकियों ने की थी सीरियल धमाकों की तैयारी, दहशत फैलाने की साजिश

टिफिन बम : आतंकियों ने की थी सीरियल धमाकों की तैयारी, दहशत फैलाने की साजिश

जालंधर पंजाब में विधानसभा चुनावों से ठीक पहले सूबे में दहशत फैलाने के लिए सीरियल विस्फोट की तैयारी थी और इसकी पूरी साजिश व तानाबाना बुना जा रहा था। पंजाब में माहौल खराब करने के लिए कई नामवर लोगों को भी मारने का पूरा प्लान था। इसमें आरएसएस के नेता मुख्य टारगेट हैं।  एजेंसियों ने ताजा जानकारी में आगाह किया है कि पंजाब में ड्रोन के जरिये जो आरडीएक्स व टिफिन बम भेजे गए हैं, उस खेप के हिस्से अलग-अलग स्थानों पर हो सकते हैं। लिहाजा, पुलिस व एजेंसियों ने…

Read More

भारी बारिश का अलर्ट, लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह

भारी बारिश का अलर्ट, लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह

शिमला मौसम विभाग ने भारी बारिश से प्रदेश में कई जगह भूस्खलन की पेड़ गिरने की आशंका भी जताई है। पर्यटकों व स्थानीय लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है।  मौसम विभाग के अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला समेत अन्य भागों में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 22 और 26 अगस्त के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूरे प्रदेश में 28 अगस्त तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन,…

Read More

ब्रेक फेल होने के बाद चलती बस से टकराया ट्रक, दोनों हाईवे पर पलटे, 20 यात्री घायल

ब्रेक फेल होने के बाद चलती बस से टकराया ट्रक, दोनों हाईवे पर पलटे, 20 यात्री घायल

सोलन कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर लगातार दूसरे दिन सेब ले जा रहे ट्रक की ब्रेक फेल होने से बड़ा हादसा हुआ है। रविवार को हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के सनवारा रेलवे ओवर ब्रिज के पास ब्रेक फेल होने के बाद अनियंत्रित ट्रक एक निजी बस से जा टकराया। टक्कर के बाद बस और ट्रक दोनों ही सड़क पर पलट गए।  इस कारण बस में सवार करीब 20 लोगों के घायल होने की सूचना है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। हादसा करीब करीब सवा 12…

Read More

व्यापक नुकसान : बारिश से कई जगह पेड़ गिरे, गाड़ियों को नुकसान, बिजली आपूर्ति ठप

व्यापक नुकसान : बारिश से कई जगह पेड़ गिरे, गाड़ियों को नुकसान, बिजली आपूर्ति ठप

शिमला हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से कई क्षेत्रों में व्यापक नुकसान हुआ है। भूस्खलन से जगह-जगह सड़कें बाधित हो गईं। राजधानी शिमला के कई भागों में पेड़ गिरने से गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। साथ ही बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय भागों में आज भी भारी बारिश की चेतावनी दी है। लोगों से नदी-नालों से दूर रहने की अपील की है। प्रदेश में कई जगह भूस्खलन की आशंका भी जताई है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, शिमला, सोलन,…

Read More

सरकार तय करेगी फीस, अब नक्शे पास करने की मनमानी फीस नहीं ले सकेंगे निजी प्लानर

सरकार तय करेगी फीस, अब नक्शे पास करने की मनमानी फीस नहीं ले सकेंगे निजी प्लानर

शिमला हिमाचल प्रदेश में निजी प्लानर प्लॉट मालिकों से नक्शे पास करने के लिए मनमानी फीस नहीं ले सकेंगे। इसके लिए सरकार फीस तय करेगी। टीसीपी विभाग में फीस स्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है। इसे स्वीकृति के लिए सरकार को भेजा जाएगा। विभाग के पास करीब पांच सौ निजी प्लानर पंजीकृत हैं। सरकार ने इसकी भी सूची मांगी है। अभी ये वास्तुकार लोगों के भवनों के नक्शे तैयार करते हैं। टीसीपी विभाग के जूनियर इंजीनियर मौके का मुआयना करते हैं। नक्शा जमीन के अनुरूप बना होने के बाद टाउन…

Read More

छात्रवृत्ति के लिए सख्त हुए नियम, अब आधार प्रमाणीकरण जरूरी

छात्रवृत्ति के लिए सख्त हुए नियम, अब आधार प्रमाणीकरण जरूरी

शिमला छात्रवृत्ति घोटाला सामने आने के बाद प्रदेश सरकार ने आवेदन के लिए नियम सख्त कर दिए हैं। आवेदनों को सत्यापित करने की प्रक्रिया बदल दी गई है। अब सत्यापन करने वाले अधिकारियों का आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य होगा। केंद्र, प्रदेश और अल्पसंख्यक प्रायोजित छात्रवृत्ति योजना के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल scholarships.gov.in खुलने जा रहा है। आवेदन और आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा करने के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल संस्थान, जिला नोडल अधिकारियों (आईएनओ, डीएनओ) की ओर से आवेदनों के सत्यापन से पहले उनके आधार आधारित जनसांख्यिकीय प्रमाणीकरण को अनिवार्य कर दिया…

Read More

मुख्यमंत्री पद से कुछ नहीं होता, कुछ कर दिखाने का होना चाहिए जुनून : अनुराग ठाकुर

मुख्यमंत्री पद से कुछ नहीं होता, कुछ कर दिखाने का होना चाहिए जुनून : अनुराग ठाकुर

शिमला केंद्रीय सूचना प्रसारण और युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि मुख्यमंत्री, मंत्री या विधायक के पद से कुछ नहीं होता है। कुछ कर दिखाने का जज्बा और जुनून होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मिली जिम्मेवारी से खुश हूं। मेरी सोच है कि मिलने वाले अवसर से न्याय होना चाहिए। शुक्रवार को होटल पीटरहॉफ में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर खरा उतरना है। हिमाचल प्रदेश…

Read More

भूस्खलन से शिमला-कालका हाईवे बाधित, हमीरपुर में खड्ड के बीच फंसे चार वाहन

भूस्खलन से शिमला-कालका हाईवे बाधित, हमीरपुर में खड्ड के बीच फंसे चार वाहन

शिमला येलो अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश में जारी भारी बारिश से कई जगह व्यापक नुकसान हुआ है। सिरमौर में भूस्खलन से आधा दर्जन सड़कें बंद हो गई हैं। शिमला-कालका नेशनल हाईवे पर धर्मपुर के पास कई जगह पहाड़ से पत्थर गिरने से यातायात प्रभावित हुआ है। किन्नौर जिला के निगुलसेरी में बीते दिनों जिस स्थान पर पहाड़ गिरा था वहां शनिवार सुबह से दोबारा पत्थर गिरना शुरू हो गए हैं। जिला प्रशासन ने एहतियातन इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। कांगड़ा में एक बस…

Read More

स्वतंत्रता दिवस समारोह में दिखा गजब का उत्साह, देशभक्ति के रंग में रंगा बारामुला

स्वतंत्रता दिवस समारोह में दिखा गजब का उत्साह, देशभक्ति के रंग में रंगा बारामुला

जम्मू कश्मीर के बारामुला में हैदरबेग सेक्टर मुख्यालय के तत्वावधान में उप्लोना राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन के उप्लोना आर्मी कैंप ने 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। समारोह को और यादगार बनाने के लिए इस अवसर पर वयोवृद्धों और बच्चों को आमंत्रित किया गया था। सरपंच और पंच सहित स्थानीय लोग भी उपस्थित थे। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत करने के लिए गेस्ट ऑफ ऑनर और कमांडिंग ऑफिसर द्वारा राष्ट्रीय तिरंगा झंडा फहराया गया। देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों के लिए पुष्पांजलि समारोह का आयोजन किया गया। सीओ…

Read More

पीडीपी नेता के घर पर आतंकियों ने फेंका ग्रेनेड, धमाका न होने से टला बड़ा हादसा

पीडीपी नेता के घर पर आतंकियों ने फेंका ग्रेनेड, धमाका न होने से टला बड़ा हादसा

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में रविवार को आतंकियों ने पीडीपी नेता के घर पर ग्रेनेड फेंका। धमाका न होने से बड़ा हादसा टल गया। एक अधिकारी ने बताया कि पीडीपी के ब्लॉक अध्यक्ष फारूक अहदम राथर के घर पर आतंकियों ने ग्रेनेड फेंका। हालांकि ब्लास्ट नहीं हुआ, इससे कोई अनहोनी नहीं हुई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने ग्रेनेड को निष्क्रिय किया। इसके साथ ही आतंकियों की तलाश में अभियान भी चलाया गया। अभी तक आतंकियों का कोई पता…

Read More