न आधार कार्ड बनवाया और न ही बैंक में खाता, स्लीपर सेल के रूप में कर रहा था काम

न आधार कार्ड बनवाया और न ही बैंक में खाता, स्लीपर सेल के रूप में कर रहा था काम

अमृतसर (पंजाब) अमृतसर के खासा इलाका में 15 और 16 अगस्त की मध्यरात्रि हैंड ग्रेनेड और पिस्तौल के साथ गिरफ्तार सुल्तानविंड रोड का अमृतपाल सिंह पिछले पांच सालों से आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के लिए स्लीपर सेल के रूप में काम कर रहा था। वह अपने साथ अन्य स्लीपर सेल बनाने की योजना पर काम कर रहा था।  पुलिस को अभी तक उसके मोबाइल फोन की डिटेल से कुछ हाथ नहीं लगा लेकिन उससे पूछताछ के आधार पर पुलिस काफी महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगने के दावे कर रही…

Read More

किसानों ने पंजाब बंद की कॉल ली वापस, मुख्यमंत्री के साथ वार्ता आज, रेल ट्रैक व राजमार्ग पर धरना रहेगा जारी

किसानों ने पंजाब बंद की कॉल ली वापस, मुख्यमंत्री के साथ वार्ता आज, रेल ट्रैक व राजमार्ग पर धरना रहेगा जारी

जालंधर (पंजाब) पंजाब में जालंधर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग व रेलवे ट्रैक चौथे दिन भी जाम है लेकिन राहत की बात है कि किसानों ने पंजाब बंद की कॉल वापस ले ली है। किसानों के साथ प्रशासन की लंबी बैठक हुई, जिसमें तय हुआ कि मंगलवार को किसानों की तीन बजे पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ बैठक होगी, जिसके बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह गन्ना खरीद के नए रेट की घोषणा कर सकते हैं। किसान नेता मनजीत सिंह राय ने कहा कि हमने साबित कर दिया कि गन्ने की प्रति…

Read More

आरक्षण कोटा कॉलेजों में तय नहीं, आज थम जाएगी आवेदन प्रक्रिया

आरक्षण कोटा कॉलेजों में तय नहीं, आज थम जाएगी आवेदन प्रक्रिया

शिमला हिमाचल प्रदेश के कॉलेजों में स्नातक डिग्री कोर्स के प्रथम वर्ष की आवेदन प्रक्रिया मंगलवार को थम जाएगी लेकिन अभी तक स्पोर्ट्स, सांस्कृतिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के आरक्षण पर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। ऑनलाइन आवेदन का मंगलवार को आखिरी दिन है। बुधवार को तय किए प्रवेश शेड्यूल के अनुसार पहली प्रवेश मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी लेकिन अभी तक सरकार और विवि प्रशासन यह तय नहीं कर पाया है कि खेल, सांस्कृतिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए…

Read More

हिमंखड गिरने से पार्वती घाटी में फंसीं 15 हजार भेड़-बकरियां

हिमंखड गिरने से पार्वती घाटी में फंसीं 15 हजार भेड़-बकरियां

कुल्लू समुद्रतल से करीब 15 हजार फीट की ऊंचाई पर हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की पिन पार्वती घाटी में हिमखंड गिरने से करीब 15 हजार भेड़-बकरियां और 150 से अधिक घोड़े फंस गए हैं। 2014 में पार्वती नदी पर बना पुल बहने के बाद अब हिमखंड गिरने से वैकल्पिक मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गया है। मानतलाई चरागाह में प्रदेश भर से 50 से अधिक भेड़पालक भेड़-बकरियां चराने गए थे। अब मौसम का मिजाज बदलने से यहां कभी भी बर्फबारी हो सकती है। इससे भेड़पालकों की चिंता बढ़ गई है। …

Read More

काबुल से घर पहुंचने पर घर में दिवाली सा माहौल, बहन ने गले लगाकर किया स्वागत,

काबुल से घर पर घर में दिवाली सा माहौल, बहन ने गले लगाकर किया स्वागत,

सरकाघाट (मंडी) अफगानिस्तान से सुरक्षित निकलने के बाद कई तरह की परेशानियों को झेलते हुए आखिरकार सोमवार करीब 12.55 बजे नवीन सरकाघाट पहुंच गया। उसके आने का परिजन बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। उसके स्वागत की पहले ही तैयारी किए हुए उसकी मां और उसकी दोनों बहनों ने उसकी आते ही आरती उतारी और उसे गले से लगा दिया। मां और बहनों की आंखों में आंसू झलक रहे थे, वहीं नवीन भी इस दौरान भावुक हो गया और उसकी आंखों में भी आंसू झलक रहे थे।  उधर, उसके आने…

Read More

मंत्रिमंडल की बैठक आज, बढ़ सकती हैं कोरोना बंदिशें

मंत्रिमंडल की बैठक आज, बढ़ सकती हैं कोरोना बंदिशें

शिमला हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मंगलवार को राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में सुबह 10:30 बजे होगी। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सरकार बंदिशों को बढ़ा सकती है। खासकर जनसभाओं पर रोक लगाई जा सकती है। शादी, धार्मिक, सामाजिक और अन्य समारोहों में भी भीड़ को कम करने का निर्णय लिया जा सकता है।                      स्कूलों-कॉलेजों में एक सितंबर से विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं लगने के आसार भी कम हैं। कोरोना के मामले…

Read More

काबुल से दोहा होते हुए भारतीयों का दूसरा जत्था पहुंचा दिल्ली, 146 लोग लौटे स्वदेश

काबुल से दोहा होते हुए भारतीयों का दूसरा जत्था पहुंचा दिल्ली, 146 लोग लौटे स्वदेश

नई दिल्ली अफगानिस्तान से निकाले गए भारतीयों का दूसरा जत्था आज दिल्ली पहुंच गया।  इनमें 146 भारतीय शामिल हैं। रविवार को काबुल से विमान के जरिए निकालकर दोहा के रास्ते दिल्ली लाया गया। इससे पहले रविवार को भारतीय एयरफोर्स का विमान 135 लोगों को लेकर वतन लौटा था। अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद से दुनिया के तमाम देश अपने नागरिकों को सुरक्षित निकाल रहे हैं। इसी कड़ी में भारत भी वहां से लोगों को लाने में जुटा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत 22 अगस्त को 392 लोगों…

Read More

पैनल ने चेताया: अक्तूबर में सबसे उच्च स्तर पर होंगे कोरोना के मामले, बच्चों पर बड़ा खतरा

पैनल ने चेताया: अक्तूबर में सबसे उच्च स्तर पर होंगे कोरोना के मामले, बच्चों पर बड़ा खतरा

दिल्ली गृह मंत्रालय की नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजास्टर मैनेजमेंट कमेटी ने तीसरी लहर की आशंका जाहिर की है। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजी है। इसके मुताबिक अक्तूबर में कोरोना की तीसरी लहर अपने पीक पर होगी। साथ ही कमेटी ने प्रधानमंत्री कार्यालय को बच्चों और युवाओं के लिए मेडिकल सुविधाओं का इंतजाम करने की सलाह भी दी है। विशेषज्ञों की कमेटी का मानना है कि तीसरी लहर बच्चों व युवाओं के लिए बड़ा खतरा बन सकती है।  रिपोर्ट के मुताबिक, देश में बच्चों के लिए मेडिकल सुविधाएं, वेंटीलेटर,…

Read More

पीएम मोदी से मिले नीतीश-तेजस्वी, बोले- जानवर की गणना होती है तो इंसानों की जातिगत जनगणना क्यों नहीं ?

पीएम मोदी से मिले नीतीश-तेजस्वी, बोले- जानवर की गणना होती है तो इंसानों की जातिगत जनगणना क्यों नहीं ?

दिल्ली जातिगत जनगणना की मांग के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अन्य दस विपक्षी नेताओं के प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रधानमंत्री से मिलकर बाहर आ चुके हैं। नीतीश कुमार ने बयान दिया है कि प्रधानमंत्री ने हमारी पूरी बात सुनी। सभी नेताओं ने जातिगत जनगणना के हर पहलू से प्रधानमंत्री को अवगत कराया है।  उधर, तेजस्वी यादव का कहना है कि यह राष्ट्रहित का काम है। जातिगत जनगणना ऐतिहासिक होगी। जब देश में जानवरों, पेड़-पौधों की गणना होती है तो इंसानों की क्यों नहीं होगी। उन्होंने कहा है कि धर्म…

Read More

कोरोना: बीते 24 घंटे में 25 हजार से ज्यादा नए मामले, 389 लोगों ने तोड़ा दम

कोरोना: बीते 24 घंटे में 25 हजार से ज्यादा नए मामले, 389 लोगों ने तोड़ा दम

नई दिल्ली देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आ रही है। बीते 24 घंटे में 25 हजार नए मामले सामने आए हैं, जबकि 389 लोगों की मौत हो गई। वहीं 44  हजार से ज्यादा मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। काफी लंबे समय बाद स्वस्थ्य होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। वहीं, कोरोना के नए मामले कम आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोरोना की रफ्तार कम हो रही है।   देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में बीते 24 घंटे में कुल नए केस…

Read More