बड़ा झटका: कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाना आसान नहीं, जानें- पंजाब में कांग्रेस विधायकों का गणित

बड़ा झटका: कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाना आसान नहीं, जानें- पंजाब में कांग्रेस विधायकों का गणित

चंडीगढ़ कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाने पर अड़े विरोधी गुट को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के अधिकांश विधायक और मंत्री मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ हैं। कैप्टन के खिलाफ बैठक में शामिल 26 विधायकों में से सात ने स्पष्टीकरण दिया और कहा कि वे मुख्यमंत्री के साथ हैं। 17 मंत्रियों में से केवल चार मंत्रियों ने बगावत का बिगल बजा रखा है। ऐसे में कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाने का सपना देखने वाले विरोधियों की राह इतनी आसान नहीं है।  पंजाब कांग्रेस में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को…

Read More

बोर्ड चलाएगा 20 दिन का विशेष अभियान, 6.32 लाख उपभोक्ता नहीं चुका रहे बिजली बिल

बोर्ड चलाएगा 20 दिन का विशेष अभियान, 6.32 लाख उपभोक्ता नहीं चुका रहे बिजली बिल

शिमला हिमाचल प्रदेश के कुल 26 लाख उपभोक्ताओं में से 6,32,441 उपभोक्ता समय से बिजली बिल नहीं चुका रहे हैं। घाटे में चल रहे बिजली बोर्ड प्रबंधन की लेनदारी 381 करोड़ तक पहुंच गई है। अब पेंडिंग बिल वसूलने के लिए बोर्ड प्रबंधन ने 20 दिन का विशेष अभियान चलाने का फैसला लिया है। इस बाबत फील्ड अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित अवधि में अगर इन उपभोक्ताओं ने बिजली बिल नहीं भरे तो इनके खिलाफ बोर्ड के नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। तीन महीने बाद भी बिजली बिल…

Read More

बाजार में उतरेगी स्पूतनिक-वी, बद्दी में तैयार होगी कोविड वैक्सीन

बाजार में उतरेगी स्पूतनिक-वी, बद्दी में तैयार होगी कोविड वैक्सीन

सोलन हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी की पनेशिया बायोटेक फार्मा कंपनी जल्द स्पूतनिक-वी कोविड वैक्सीन बाजार में उतारेगी। इसके लिए कंपनी में इन दिनों तेजी से काम चला हुआ है। कंपनी वैक्सीन की वैधता जांचने के लिए लगातार सैंपल भेज रही है, जिसमें कंपनी को सफलता भी मिल चुकी है।  कंपनी ने बीते दिनों वैक्सीन की वैधता जांचने के लिए सैंपल सेंट्रल ड्रग लैबोरेटरी (सीडीएल) कसौली भेजे थे। जहां पर जांच के दौरान यह सैंपल पास हो गए हैं। सीडीएल कसौली ने वेलिडेशन बैच पास कर कंपनी को भेज…

Read More

एनओसी नहीं मिलने से लटका प्रोजेक्ट, फाइलों में ही तैर रहे गोबिंदसागर झील में उतरने वाले शिकारे

एनओसी नहीं मिलने से लटका प्रोजेक्ट, फाइलों में ही तैर रहे गोबिंदसागर झील में उतरने वाले शिकारे

बिलासपुर गोबिंदसागर झील में उतरने वाले शिकारे फाइलों में ही तैर रहे हैं। साहसिक जल क्रीड़ाओं के लिए भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) की अनुमति न मिलने से यह प्रोजेक्ट लटक गया है। कश्मीर की डल झील की तर्ज पर पर्यटन विभाग ने सालों पहले बिलासुपर की गोबिंदसागर झील में शिकारे चलाने की योजना का खाका बनाया था। इस प्रोजेक्ट के लिए विभाग ने पूरी तैयारी कर ली थी, लेकिन बीबीएमसी इसके लिए अनुमति नहीं दे रहा है। इसके लिए बीबीएमबी की दोहरी नीति सामने आई है। ऊना जिले के…

Read More

हिमाचल में अरबों के सेब कारोबार पर संकट

हिमाचल में अरबों के सेब कारोबार पर संकट

शिमला हिमाचल प्रदेश में सेब के दामों में भारी गिरावट से अरबों के कारोबार पर संकट पैदा हो गया है। बीते 15 दिनों के भीतर सेब के दाम 1000 से 1200 रुपये प्रति पेटी (25 से 30 किलो) तक गिर चुके हैं। मंडियों में रेट गिरने पर बागवान निजी कंपनियों से अच्छे रेट की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन सेब खरीद करने वाली अडानी की कंपनी ने इस साल 10 साल पुराने रेट खोले हैं। 2011 में अडानी ने 65 रुपये प्रति किलो रेट पर सेब खरीद की थी। इस…

Read More

क्रिकेट खेल रहे थे खूंखार आतंकी, फिल्मी अंदाज में कमांडो ने संभाला मोर्चा और कर दिया खात्मा

क्रिकेट खेल रहे थे खूंखार आतंकी, फिल्मी अंदाज में कमांडो ने संभाला मोर्चा और कर दिया खात्मा

जम्मू फिल्मी अंदाज में एसओजी के दस कमांडों ने सादे कपड़ों में श्रीनगर के आलूचिबाग क्रिकेट मैदान में सोमवार शाम क्रिकेट खेलने पहुंचे टीआरएफ के सरगना अब्बास शेख और उसके साथी डिप्टी कमांडर साकिब मंजूर को घेरकर मार गिराया। अब्बास आतंकियों की टॉप-10 सूची में शामिल था। दोनों लंबे समय से पुलिस की रडार पर थे। मारे गए आतंकियोंं से हथियार भी बरामद किए गए हैं। दोनों कई नागरिकों की हत्या में शामिल थे। आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि दोनों आतंकियों के बारे में इनपुट मिलने पर पुलिस के दस जवान…

Read More

एक्सक्लूसिव: मुक्त विश्वविद्यालय इतना मुक्त कि गुपचुप कर दीं 56 भर्तियां 

एक्सक्लूसिव: मुक्त विश्वविद्यालय इतना मुक्त कि गुपचुप कर दीं 56 भर्तियां 

देहरादून उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में बिना पद और आदेश के 56 लोगों की नियुक्ति का मामला सामने आया है। ऑडिट में इसका खुलासा होने के बाद मामले में वित्त सचिव अमित नेगी ने उच्च शिक्षा सचिव को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए पत्र भी लिखा गया। लेकिन मामला नेताओं व अफसरों के चहेतों की नियुक्ति से जुड़ा होने की वजह से पत्र लिखने के एक साल बाद भी कार्रवाई नहीं हुई।   शासनादेश है कि यदि पद स्वीकृत हैं तो उन पर भी नियुक्तियां शासन के आदेश के बिना नहीं…

Read More

मानसून सत्र: तीन माह में 980 डॉक्टरों की होगी भर्ती, 1443 वाहन खरीदेगी पुलिस

मानसून सत्र: तीन माह में 980 डॉक्टरों की होगी भर्ती, 1443 वाहन खरीदेगी पुलिस

चंडीगढ़ आगामी तीन माह में प्रदेश सरकार 980 डॉक्टरों की भर्ती करने जा रही है। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए यह तैयारी की जा रही है। सोमवार को विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की तरफ से मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने यह जानकारी दी। विधानसभा में समालखा से कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छोक्कर द्वारा यह मामला उठाया गया।  उन्होंने बताया कि समालखा में अस्पताल का भवन तो अच्छा है लेकिन यहां पर डॉक्टर नहीं है। कुल 13 स्वीकृत पद हैं लेकिन मात्र दो ही डॉक्टर यहां…

Read More

विधेयक पारित: हरियाणा में अब लोकायुक्त को मिलेगा कम वेतन, अवैध कालोनियों के बहुरेंगे दिन

विधेयक पारित: हरियाणा में अब लोकायुक्त को मिलेगा कम वेतन, अवैध कालोनियों के बहुरेंगे दिन

चंडीगढ़ हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सोमवार को पांच विधेयक पारित किए गए। इनमें हरियाणा नगर पालिका क्षेत्र में अपूर्ण नागरिक सुख सुविधाओं व अवसंरचना का प्रबंधन विशेष उपबंध संशोधन विधेयक 2021, महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय कैथल संशोधन विधेयक 2021, हरियाणा लोकायुक्त संशोधन विधेयक 2021, हरियाणा उद्यम प्रोन्नति द्वितीय संशोधन विधेयक, 2021 और पंडित लख्मीचंद राज्य प्रदर्शन और दृश्य कला विश्वविद्यालय रोहतक संशोधन विधेयक, 2021 शामिल हैं। अब विश्वविद्यालय के नाम को महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय कैथल के रूप में पढ़ा जाएगा। लोकायुक्त को अब प्रदेश में कम…

Read More

आरोप: पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप ने कहा- उन्हीं की सलाह पर कोटकपूरा केस हारे, जल्द सुबूत पेश करेंगे

आरोप: पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप ने कहा- उन्हीं की सलाह पर कोटकपूरा केस हारे, जल्द सुबूत पेश करेंगे

चंडीगढ़ कोटकपूरा गोलीकांड संबंधित केस में पंजाब सरकार की हाईकोर्ट में हार और अकाली दल को मिली बड़ी राहत के पीछे चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर का हाथ था। यह बात राज्य पुलिस के पूर्व आईजी और आप नेता कुंवर विजय प्रताप ने कही। अपने फेसबुक पेज पर डाले एक वीडियो क्लिप में पूर्व आईजी ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव एक बार फिर से कांग्रेस और अकाली दल बादल मिलजुल कर फ्रेंडली मैच की तरह लड़ना चाहते थे, जिसके लिए अकाली दल की छवि सुधारना बहुत जरूरी था। कुंवर विजय…

Read More