शिमला राजकीय अध्यापक संघ के तीन पदाधिकारी चार्जशीट होने से बच गए हैं। उच्च शिक्षा निदेशक ने संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान सहित महावीर कैंथला और कैलाश ठाकुर को सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ दिया है। सरकार के फैसले पर सवाल उठाने पर राजकीय अध्यापक संघ के पदाधिकारियों को बीते दिनों कारण बताओ नोटिस जारी हुए थे। उच्च शिक्षा निदेशक ने कर्मचारी नियमों के उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए नोटिस जारी किए थे। अब सरकार ने इस मामले पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए तीनों पर की जाने वाली कार्रवाई…
Read MoreYear: 2021
कथित घोटाले में पूर्व मंत्री सिंघी राम को क्लीन चिट देने की तैयारी
शिमला कैंची और आरी खरीद के कथित घोटाले में हिमाचल प्रदेश के पूर्व बागवानी मंत्री सिंघी राम को क्लीन चिट देने की तैयारी कर दी गई है। विजिलेंस ब्यूरो को इस मामले में पूर्व बागवानी मंत्री सिंघी राम को लपेटने के लिए सीधे सबूत नहीं मिले हैं। अब इस प्रकरण की पूरी फाइल ही बंद करने की तैयारी है। इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो ने अभियोजन अधिकारियों की राय भी मांगी है। कैंची और आरी खरीद पर हुए कथित घपले की फाइल बंद करने की यह हलचल ठीक मंडी लोकसभा…
Read Moreईआरपी सिस्टम में लगी सेंध, परिणाम से पहले ही निकाल ली मार्क्सशीट
शिमला हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) की परीक्षा और परिणाम के ऑनलाइन सिस्टम में सेंध लगाने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एचपीयू के स्नातक डिग्री कोर्स के फाइनल ईयर के रिजल्ट घोषित होने से पहले ही एक एप्लीकेशन के माध्यम से छात्रों ने अंतिम वर्ष का रिजल्ट कार्ड डाउनलोड कर लिया गया, जो कि परीक्षा और परिणाम की गोपनीयता पर बड़ा हमला है। यह साइबर अपराध का बहुत बड़ा कारनामा है। शुरू से विवादों में रहे विवि के ऑनलाइन सिस्टम की यह सबसे बड़ी खामी सामने आई है। छात्र संगठन…
Read Moreखड़ी कार का टोल टैक्स कटा 300 किलोमीटर दूर! जानिए ऐसा हो तो क्या करें
भोपाल मध्यप्रदेश के दो लोगों को घर बैठे फास्टैग से चपत लगने के मामले सामने आए हैें। दोनों मामलों में कार उस लोकेशन पर नहीं थी, जिस टोल नाके पर टैक्स काटा गया। एक मामले में 175 किलोमीटर दूर तो दूसरे में 295 किलोमीटर दूर स्थित टोल नाके पर टैक्स काटा लिया गया। जबकि दोनों वाहन संबंधित हाईवे से गुजरे तक नहीं थे। छिंदवाड़ा के कारोबारी अंबेश बलवापुरी की कार उनके घर के बाहर खड़ी थी, लेकिन करीब 295 किलोमीटर दूर महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के केलापुर टोल प्लाजा पर…
Read Moreदक्षिण एशिया का बड़ा लॉजिस्टिक हब बनेगा एनसीआर, औैद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार
नई दिल्ली केंद्र सरकार दिल्ली-एनसीआर को लॉजिस्टिक हब के तौर पर विकसित करने की योजना पर काम रही है। इसमें एनसीआर के सभी औद्योगिक संस्थान व गतिविधियां एक-दूसरे पर निर्भर होंगे। वहीं, तैयार माल को बाजार में पहुंचाने के लिए सभी केंद्र परिवहन के तेज माध्यमों से जुड़ जाएंगे। एनसीआर प्लानिंग बोर्ड के रीजनल प्लान-2041 के ड्राफ्ट में इसका खाका पेश किया गया है। इसमें माना गया है कि एनसीआर दक्षिण एशिया का बड़ा हब बन सकता है। बशर्ते, अलग-अलग गतिविधियों के लिए जगह की पहचान कर बेहतर तरीके से…
Read Moreकेंद्रीय मंत्रियों की फौज फिर उतरेगी जम्मू-कश्मीर में
जम्मू जम्मू-कश्मीर में केंद्रीय मंत्रियों की फौज फिर उतरेगी। दौरा अगले सप्ताह 10 सितंबर से प्रस्तावित है। केंद्रीय गृह मंत्रालय दौरे को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। अगले एक-दो दिन में मंत्रियों का कार्यक्रम तय हो जाएगा। जम्मू और कश्मीर दोनों ही संभाग में मंत्री जाकर केंद्रीय योजनाओं से अवाम को अवगत कराएंगे। साथ ही समाज के अंतिम व्यक्ति को योजनाओं से जोड़ने की पहल करेंगे। सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्रालय जम्मू और कश्मीर संभाग के सभी 20 जिलों में केंद्रीय मंत्रियों के दौरे का कार्यक्रम तय…
Read Moreचीन सीमा से लगी दारमा और व्यास घाटी में ढाई हजार रुपये में पड़ता है एक गैस सिलिंडर, ये है वजह
धारचूला (पिथौरागढ़) पढ़कर हैरानी होगी कि चीन सीमा से सटी दारमा और व्यास घाटी के साथ ही दैवी आपदा झेल रहे गांवों में रसोई गैस सिलिंडर ढाई हजार रुपये तक में मिल पा रहा है। कहीं-कहीं तो तीन हजार रुपये तक भी देना पड़ रहा है। लेकिन यही हकीकत है। इसकी वजह है, इन दूरस्थ इलाकों में टैक्सियों के जरिये सिलिंडरों का ढुलान। भाड़ा इतना अधिक होता है कि करीब नौ सौ रुपये का सिलिंडर गांव तक पहुंचते-पहुंचते तीन गुना कीमत का हो जाता है। देहरादून: खाद्य तेलों और दालों…
Read Moreसीबीआई अदालत ने पीएनबी के प्रबंधक को सुनाई चार साल की सजा, एक लाख रुपये जुर्माना भी लगाया
पंचकूला (हरियाणा) सीबीआई की विशेष अदालत ने पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक धर्मपाल ढुल को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेने के मामले में दोषी करार देते हुए चार साल की सजा सुनाई। अदालत ने दोषी बैंक प्रंबधक पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। सीबीआई की टीम ने दोषी को रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़ा था। दायर मामला तीन मार्च 2016 का है। सीबीआई की टीम ने पंजाब नेशनल बैंक फतेहपुर (हिसार) के प्रबंधक धर्मपाल ढुल को लोन पास करने की एवज में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा…
Read Moreपुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा, एक इनकार बना हत्याकांड का कारण
रोहतक (हरियाणा) रोहतक के विजय नगर में हुए सनसनीखेज चौहरे हत्याकांड से पुलिस ने पर्दा उठा दिया है। पुलिसिया पूछताछ में खुलासा हुआ है कि मृतक के बेटे अभिषेक ने ही माता-पिता, बहन व नानी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिसिया खुलासे से हर कोई हैरत में है। लोगों को यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है। शुक्रवार को प्रॉपर्टी डीलर बबलू पहलवान, उसकी पत्नी बबली, बेटी नेहा और बबली की मां रोशनी को गोली मार दी गई थी। बबलू, बबली और रोशनी ने मौके पर ही दम…
Read Moreकलह: नवजोत सिद्धू फिर दिल्ली पहुंचे, रावत की कैप्टन को सलाह-नाराज मंत्रियों, विधायकों को मनाएं
चंडीगढ़ पंजाब कांग्रेस में मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा। पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू हरीश रावत से मुलाकात के बाद बुधवार को दिल्ली रवाना हो गए। इसकी पुष्टि खुद हरीश रावत ने की। हालांकि उन्होंने कहा कि सिद्धू दिल्ली में किससे मिलेंगे, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। इससे पहले मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पंजाब प्रभारी हरीश रावत के बीच मैराथन बैठक हुई। बैठक में रावत ने मुख्यमंत्री को नाराज मंत्रियों और विधायकों से मिलकर उनकी शिकायतों को जल्द दूर करने की सलाह दी। इसके अलावा…
Read More