जयपुर राजस्थान में गुरुवार को आयकर विभाग ने रेत खनन, शराब और रियल एस्टेट व्यवसायों से संबंधित 33 परिसरों पर छापेमारी की। इस दौरान विभाग ने 50 करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाब आय का पता लगाया है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने इसकी जानकारी दी है। सीबीडीटी के अनुसार यह कार्रवाई राज्य के सीमावर्ती शहरों में की गई थी। छापेमारी के दौरान कुछ दस्तावेजी साक्ष्य भी पाए गए जिसे जब्त कर लिया गया। वहीं सीबीडीटी ने अपने एक बयान में कहा कि रेत की नकद बिक्री के सबूत…
Read MoreYear: 2021
बर्बाद फसल का मिलेगा बढ़ा हुआ मुआवजा, प्रभावित किसानों का 1 माह का बिजली बिल होगा माफ, सीएम
खरखौदा/सोनीपत(हरियाणा) मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि बारिश व ओलावृष्टि से खराब हुई फसल का किसानों को उचित मुआवजा दिया जाएगा। यह मुआवजा फिलहाल मिल रहे 12 हजार रुपये प्रति एकड़ से कहीं ज्यादा होगा। कैबिनेट की अगली बैठक में इसकी घोषणा कर दी जाएगी। इसके साथ ही प्रभावित किसानों का एक माह का बिजली का बिल भी माफ किया जाएगा। मुख्यमंत्री शनिवार को गांव सोनीपत के झरोठी में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले उन्होंने गोहाना, खरखौदा व गन्नौर क्षेत्र में बर्बाद हुई फसलों का हेलिकॉफ्टर से…
Read Moreहरियाणा में पेट्रोल 95.30 डीजल 86.53 रुपये प्रति लीटर हुआ
हरियाणा हरियाणा में 7 नवंबर को पेट्रोल का दाम 95.30 रुपये प्रति लीटर हो गया है। डीजल का दाम 86.53 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं, राजधानी चंडीगढ़ में डीजल 80.90 और पेट्रोल का दाम बढ़कर 94.23 रुपये प्रति लीटर हो गया है। लगातार बढ़ रही तेल की कीमतों से लोग परेशान हैं। वाहन चालकों के अनुसार लगातार कीमतें बढ़ने से उनकी जेब पर गहरा असर पड़ रहा है। जानिए आपके शहर में कितना है दाम पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल…
Read Moreखाद की किल्लत दूर करने के लिए आज लगेगा रैक, सात जिलों को होगी आपूर्ति
झज्जर डीएपी खाद की किल्लत को दूर करने के लिए रविवार को झज्जर में रैक लगाया जा रहा है, ताकि जिले के किसानों को खाद की परेशानी का सामना न करना पड़े। शनिवार को भी सोनीपत से झज्जर के किसानों के लिए करीब 2000 बैग डीएपी खाद आई है, जोकि प्राइवेट बिक्री खरीद केंद्रों पर वितरित की जाएगी। झज्जर में लगने वाले रैक से प्रदेश के सात जिलों को डीएपी खाद की आपूर्ति की जाएगी, लेकिन सबसे अधिक डीएपी की आपूर्ति झज्जर के किसानों के लिए की जाएगी। रैक लगने…
Read Moreमैदानी इलाकों में प्रदूषण बढ़ने से घुटने लगा दम, साफ हवा के लिए हिमाचल पहुंच रहे सैलानी
शिमला दिल्ली सहित उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में बढ़ रहे प्रदूषण से तंग आकर लोग पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। राजधानी शिमला सहित मनाली, नारकंडा, कुफरी, चायल, कसौली और धर्मशाला सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की संख्या में भारी इजाफा हो रहा है। दिवाली के बाद पहले ही वीकेंड पर हिल्स क्वीन शिमला में ऑक्यूपेंसी 70 से 80 फीसदी पहुंच गई। पहाड़ों के सुहावने मौसम का लुत्फ लेने के लिए दिल्ली, चंडीगढ, पंजाब और हरियाणा से सबसे ज्यादा टूरिस्ट पहुंच रहे हैं। हरियाणा से शिमला घूमने आए योगराज,…
Read Moreसीधी भर्ती से भरे जाएंगे शिक्षकों के 1300 पद
शिमला हिमाचल प्रदेश के पहली से आठवीं कक्षा के सरकारी स्कूलों में सीधी भर्ती से शिक्षकों के करीब 1300 पद भरे जाएंगे। चुनाव आचार संहिता हटते ही प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने लिखित परीक्षा लेने के लिए कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर को पद भरने की संस्तुति भेज दी है। आयोग को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए जल्द विज्ञापन जारी करने को कहा है। सीधी भर्ती के तहत जेबीटी, टीजीटी नॉन मेडिकल, शास्त्री, शारीरिक और कला शिक्षकों के पद भरे जाने हैं। कुछ माह पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में…
Read Moreविद्यार्थियों के लिए नियमित स्कूल-कॉलेज खुलेंगे या नहीं, कल होगा फैसला
शिमला हिमाचल प्रदेश में विद्यार्थियों के लिए स्कूल और कॉलेज नियमित खुले रहेंगे या बंद होंगे, इसका फैसला सोमवार को कैबिनेट बैठक में होगा। सोमवार को राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में सुबह साढ़े 10 बजे कैबिनेट बैठक होगी। हालांकि दिवाली की छुट्टियों के बाद सोमवार से 8वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खुलने है। इसके बावजूद शिक्षा विभाग कैबिनेट बैठक में स्कूलों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों से अवगत करवाएगा। विभागीय अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर सरकार आगामी फैसला लेगी। स्वास्थ्य…
Read Moreमोदी आज आसियान-भारत सम्मेलन को करेंगे संबोधित, इटली-ब्रिटेन के दौरे पर जाएंगे
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को 18वें आसियान-भारत सम्मेलन को वीडियो लिंक के जरिये संबोधित करेंगे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच सामरिक साझेदारी की समीक्षा होगी। साथ ही कोरोना के बाद आर्थिक सुधारों के चलते व्यापार और निवेश के क्षेत्र में हुई प्रगति पर चर्चा होगी। इन मुद्दों पर होगी चर्चा 18वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन कोरोना महामारी, अंतर्राष्ट्रीय विकास, व्यवसायों और अन्य मुद्दों पर केंद्रित होगा। इसके साथ ही सम्मेलन में रणनीतिक साझेदारी की स्थिति की समीक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और वाणिज्य, कनेक्टिविटी और शिक्षा व संस्कृति सहित प्रमुख…
Read Moreसीएनजी बसों को अब सरकार की न, दिल्ली में आएंगी सिर्फ ई-बसें
नई दिल्ली दिल्ली की खराब आबोहवा को बेहतर करने के लिए दिल्ली सरकार सार्वजनिक परिवहन के क्षेत्र में बड़ा बदलाव करने जा रही है। सीएनजी बसों की जगह डीटीसी के बेड़े में अब सिर्फ ई-बसें शामिल होंगी। सीएनजी बसों का सरकार कोई भी नया टेंडर जारी नहीं करेगी। इसी कड़ी में आने वाले महीनों में चरणबद्ध तरीके से 2500 ई-बसें शामिल की जाएंगी। दूसरी तरफ ई-ऑटो, कार व टू व्हीलर की संख्या बढ़ाने पर भी सरकार को जोर है। इसके लिए चार्जिंग स्टेशन, बिजली और बैटरी सहित दूसरी बुनियादी सुविधाओं…
Read Moreरंगदारी वसूलने का मामला: तीन दिनों में आरोपियों की गिरफ्तारी न हुई तो आंदोलन करेंगे व्यापारी
जींद(हरियाणा) हरियाणा के जींद में व्यापारी से रंगदारी वसूलने के मामले में बुधवार को शहर के व्यापारी एएसपी नीतिश अग्रवाल से मिले और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने कहा कि अगर तीन दिन में रंगदारी लेने के सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो वह बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वह व्यापारियों के साथ इस तरह के घटना के विरोध में काली दिवाली मनाकर पुलिस सुरक्षा का लोगों को संदेश…
Read More