जमीन हथियाने पर चीन के खिलाफ नेपाल में प्रदर्शन

जमीन हथियाने पर चीन के खिलाफ नेपाल में  प्रदर्शन

काठमांडो नेपाल की जमीन पर कब्जा करने को लेकर नेशनल यूनिटी मूवमेंट से जुड़े कार्यकर्ताओं ने रविवार को चीन के खिलाफ काठमांडो स्थित सर्वे विभाग के सामने धरना दिया। प्रदर्शनकारी चीन के सीमावर्ती इलाकों में जीपीएस आधारित निगरानी की मांग कर रहे थे। उन्होंने नेपाल सरकार से चीन द्वारा जमीन नहीं हथियाए के सुबूत भी मांगे। प्रदर्शनकारियों का दावा है कि चीन ने नेपाली सीमा के भीतर हुमला जिले में 12 से 15 इमारतें बनाई हैं। वहीं सरकार ने इस आरोप को खारिज कर दिया है।

Read More

भारतीय वायुसेना को पहला विकसित लड़ाकू विमान तेजस मार्च 2024 में मिलेगा

भारतीय वायुसेना को पहला विकसित लड़ाकू विमान तेजस विमान मार्च 2024 में मिलेगा

नई दिल्ली भारतीय वायुसेना को स्वदेश में विकसित लड़ाकू विमान तेजस की 48 हजार करोड़ रुपये के खरीद सौदे के तहत पहली डिलीवरी मार्च, 2024 में मिलेगी। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के चेयरमैन आर. माधवन ने रविवार को कहा कि पहली डिलीवरी में चार विमान दिए जाने के बाद 2025 से 83 विमानों की सप्लाई पूरी होने तक हर साल 16 विमान वायुसेना को उपलब्ध कराए जाएंगे।  कई देश दिखा रहे भारतीय लड़ाकू विमान की खरीद में दिलचस्पी एचएएल के प्रबंध निदेशक पद की भी जिम्मेदारी संभाल रहे माधवन ने…

Read More

भारत ने कहा- चीन को पूरी तरह से हटना पड़ेगा पीछे, 15 घंटे चली नौंवे दौर की वार्ता

भारत ने कहा- चीन को पूरी तरह से हटना पड़ेगा पीछे,  15 घंटे चली नौंवे दौर की वार्ता

नई दिल्ली भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर पिछले साल मई की शुरुआत से गतिरोध जारी है। इसी तनाव को कम करने के लिए रविवार को मोल्डो में भारत और चीन ने नौंवे दौर की कॉर्प्स कमांडर स्तर की वार्ता की जो देर रात ढाई बजे तक चली। 15 घंटे तक चली इस वार्ता में सीमा पर तनाव कम करने को लेकर बातचीत हुई। इस बातचीत से पहले वायुसेनाध्यक्ष एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने चीन को दो टूक कह दिया था कि…

Read More

हिंसा की पाकिस्तानी साजिश, तीन राज्य देंगे पुलिस सुरक्षा

हिंसा की पाकिस्तानी साजिश, तीन राज्य देंगे पुलिस सुरक्षा

नई दिल्ली गणतंत्र दिवस पर किसानों को ट्रैक्टर रैली के लिए दिल्ली पुलिस ने रविवार को तीन रूटों की आधिकारिक मंजूरी दे दी। राजपथ की मुख्य परेड खत्म होने के बाद टीकरी, सिंघु और गाजीपुर सीमा से ट्रैक्टरों को दिल्ली में प्रवेश दिया जाएगा। पाकिस्तान में 6 दिन में बने 308 ट्विटर हैंडल के आधार पर पुलिस का दावा इस बीच पुलिस का दावा है कि रैली में गड़बड़ी फैलाने के लिए पाकिस्तान साजिश कर रहा है। इसके लिए पाकिस्तान में 13 से 18 जनवरी के बीच 308 ट्विटर हैंडल बने…

Read More

परीक्षा में दूसरा मौका देने के मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

परीक्षा में दूसरा मौका देने के मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

नई दिल्ली कोविड-19 के कारण यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में नहीं बैठ पाए उम्मीदवारों को दूसरा मौका देने के मामले में सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा। यह सुनवाई इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि पिछले शुक्रवार को केंद्र ने इस बात पर जोर था कि वह सिविल सेवा के उन अभ्यर्थियों को एक और मौका देने के पक्ष में नहीं है जो 2020 में अपने आखिरी प्रयास के तहत परीक्षा नहीं दे पाए थे। जस्टिस एएम खानविलकर, जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस कृष्ण मुरारी की पीठ ने अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू…

Read More

सीमाओं के पार 20 किलोमीटर लंबी कतार, ट्रैक्टर परेड के लिए किसान तैयार

सीमाओं के पार 20 किलोमीटर लंबी कतार, ट्रैक्टर परेड के लिए किसान तैयार

दिल्ली किसानों की ओर से गणतंत्र दिवस पर निकाले जाने वाले परेड में शामिल होने के लिए टीकरी बॉर्डर से करीब 20 किलोमीटर पीछे तक टैक्टरों की लाइन लग गई है। सिंघु से कुंडली की तरफ भी कई किलोमीटर तक वाहन पहुंचने लगे हैं। ट्रैक्टरों की संख्या की गिनती न होने की वजह से सभी सीमाओं से रवाना होने वाले ट्रैक्टरों के लिए लाइन में चलना और फिर लौटने में घंटों वक्त लगेगा। इस दौरान उन सड़कों पर आवाजाही में दिक्कत न हो इसके लिए हर 100 मीटर की दूरी…

Read More

घुसपैठ की ताक में पाक आतंकी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

घुसपैठ की ताक में पाक आतंकी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

चंडीगढ़ पंजाब के अधिकांश किसानों के ट्रैक्टर परेड के लिए दिल्ली कूच के बाद अब गांव महिलाओं के भरोसे हो गए हैं। इसका फायदा पड़ोसी घुसपैठिए उठाने की फिराक में हैं। सुरक्षा एजेंसियां आतंकियों की घुसपैठ की आशंका को लेकर पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ को लेकर अलर्ट मोड पर आ गईं हैं। सुरक्षा के मद्देनजर पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में नाकों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। पंजाब के सभी जिलों में पठानकोट क्षेत्र को सबसे संवेदनशील माना जा रहा है। कृषि कानूनों के विरोध में 26 जनवरी को…

Read More

इंदिरा गांधी ने हिमपात के बीच की थी पूर्ण राज्यत्व दिवस की घोषणा

इंदिरा गांधी ने हिमपात के बीच की थी पूर्ण राज्यत्व दिवस की घोषणा

शिमला जगह शिमला और दिन था 25 जनवरी 1971। बर्फ गिर रही थी। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी बड़ी मुश्किल से अनाडेल से रिज मैदान तक पहुंची थीं। उन्होंने रिज मैदान से हिमाचल के पूर्ण राज्यत्व की घोषणा की थी। उस वक्त कई संस्थाएं हिमाचल के पूर्ण राज्यत्व के खिलाफ भी थीं। बावजूद इसके लंबे संघर्ष के बाद हिमाचल को पूरे राज्य का स्टेटस दिया गया। तब डॉ. यशवंत सिंह परमार हिमाचल के पहले मुख्यमंत्री बने थे।  हिमाचल प्रदेश देश की आजादी के पूरे आठ महीने बाद 15 अप्रैल 1948 को…

Read More

ट्रेन और वोल्वो 26 तक एडवांस बुक, होटल भी पैक

ट्रेन और वोल्वो 26 तक एडवांस बुक, होटल भी पैक

शिमला गणतंत्र दिवस मनाने हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों की भीड़ उमड़ी है। दिल्ली से शिमला आने वाली एचआरटीसी की वोल्वो बसें और कालका से शिमला आने वाली टॉय ट्रेनों की एडवांस बुक हो चुकी हैं। शिमला, मनाली के होटल 26 जनवरी तक पैक हो गए हैं। शनिवार से मंगलवार तक छुट्टियों के चलते पर्यटकों ने पहाड़ों का रुख कर लिया है। हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों कुल्लू-मनाली, लाहौल-स्पीति, चंबा, धर्मशाला की धौलाधार पर्वत शृंखला में बर्फबारी हो रही है। पर्यटन स्थल मनाली में होटलों में 90 से 100 फीसदी तक…

Read More

भाजपा-कांग्रेस के पास सिरमौर में 8-8 सीटें निर्दलीय प्रत्याशी की भूमिका अहम

भाजपा-कांग्रेस के पास सिरमौर में 8-8 सीटें निर्दलीय प्रत्याशी की भूमिका अहम

नाहन (सिरमौर) जिला परिषद सिरमौर में सियासी संकट गहरा गया है। पांवटा साहिब में छह जिला परिषद वार्डों के परिणाम घोषित होते ही जिला परिषद की सियासी तस्वीर साफ हो गई है। इस बार के चुनाव में कांग्रेस और भाजपा का प्रदर्शन बराबरी पर छूटा। सियासत के इस खेल में दोनों ही राजनीतिक दल 8-8 सीटें जीतने में कामयाब हुए। हालांकि, बहुमत के लिए जरूरी 9 का आंकड़ा दोनों दल नहीं छू पाए। लिहाजा, पच्छाद क्षेत्र के बाग पशोग से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव में उतरीं नीलम शर्मा की भूमिका…

Read More