जान गंवाने वाले 150 किसानों पर पीएम ने एक शब्द नहीं बोला

जान गंवाने वाले 150 किसानों पर पीएम ने एक शब्द नहीं बोला

चंडीगढ़ पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण पर निराशा व्यक्त की। हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि मुझे लगता है कि यह समय किसानों की बात सुनने का है कि वो क्या चाहते हैं। पीएम ने कहा कि पंजाब में मंत्रियों ने जाकर किसानों से बात की। काश वह बताते कि किस किसान से बात की गई थी क्योंकि जहां तक मुझे याद है, पंजाब में जो मंत्री गए थे, उन्होंने तो बात करने के बजाय किसानों को गुंडा कहा था। दिल्ली की सीमा…

Read More

सबसे कम उम्र की जिला परिषद अध्यक्ष बनीं मुस्कान

सबसे कम उम्र की जिला परिषद अध्यक्ष बनीं मुस्कान

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के गृह जिला बिलासपुर में भाजपा समर्थित जिप सदस्य के सिर अध्यक्ष का ताज सजा। महज 21 साल की मुस्कान हिमाचल प्रदेश की सबसे युवा जिला परिषद अध्यक्ष बनी हैं। मुस्कान ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरमाणा से पूरी की है। वह सिरमौर जिला के लॉ कॉलेज कालाअंब से अपनी बीए, एलएलबी के अंतिम वर्ष की पढ़ाई पूरी कर रही हैं। उधर, भाजपा समर्थित जिला परिषद अध्यक्ष बनाने के लिए पार्टी को खूब पसीना बहाना पड़ा। खाद्य आपूर्ति मंत्री राजिंद्र गर्ग…

Read More

संजौली हेलीपोर्ट में मई से मिलेगी हेलीटैक्सी सेवा

संजौली हेलीपोर्ट में मई से मिलेगी हेलीटैक्सी सेवा

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली हेलीपोर्ट में मई से हेलीटैक्सी की सेवा शुरू होगी। चंडीगढ़, धर्मशाला और कुल्लू से शिमला हेलीकाप्टर से आने-जाने वाले लोगों और सैलानियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। अभी शिमला से 20 किलोमीटर दूर जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे से हेलीटैक्सी की उड़ानें हो रही हैं। संजौली हेलीपोर्ट का करीब दो माह का निर्माण कार्य शेष है। अप्रैल तक इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। उड़ान योजना के फ्लाइट्स शेड्यूल के लिए भारत सरकार की मंजूरी का इंतजार है।  पर्यटन विभाग ने केंद्र के पास प्रस्ताव…

Read More

तकनीकी संस्थानों पर बैठेगी जांच, हिमाचल ने केंद्र से मांगीं शक्तियां

तकनीकी संस्थानों पर बैठेगी जांच, हिमाचल ने केंद्र से मांगीं शक्तियां

शिमला हिमाचल में चल रहे 159 निजी तकनीकी संस्थानों की जांच होगी। प्रदेश सरकार ने जांच की शक्तियां देने के लिए केंद्र सरकार से मंजूरी मांगी है। केंद्र सरकार से निजी आईटीआई का पंजीकरण होता है। प्रदेश तकनीकी शिक्षा विभाग को एक या दो कमरों में आईटीआई चलाए जाने की शिकायतें मिली हैं। इन शिकायतों की जांच के लिए संयुक्त निदेशक स्तर के अधिकारियों की अध्यक्षता में जांच कमेटियां बनाई जाएंगी। तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने बताया कि कई निजी संस्थानों की लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं।…

Read More

निजी स्कूलों पर शिकंजा, वित्तीय ऑडिट करवाना किया अनिवार्य

निजी स्कूलों पर शिकंजा, वित्तीय ऑडिट करवाना किया

शिमला मनमानी फीस वसूली को लेकर प्रदेश में हो रहे विरोध के बीच शिक्षा विभाग ने हर साल निजी स्कूलों का वित्तीय ऑडिट करवाना अनिवार्य कर दिया है। निजी शिक्षण संस्थान नियामक एक्ट 1997 के प्रावधानों का हवाला देते हुए शिक्षा विभाग ने सभी निजी स्कूलों से नियमित तौर पर ऑडिट रिपोर्ट उच्च शिक्षा निदेशालय में जमा करवाने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को उच्च शिक्षा निदेशक की ओर से जारी पत्र में निजी स्कूलों के प्रिंसिपलों से वित्तीय लेनदेन की जानकारी तलब की है।  शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार…

Read More

साल में एक बार जिला स्तर पर भी आयोजित होगी योजना बैठक: जयराम ठाकुर

साल में एक बार जिला स्तर पर भी आयोजित होगी योजना बैठक: जयराम ठाकुर

सीएम जयराम ठाकुर ने कहा है कि विकास कार्यों की आधारशिलाओं और लोकार्पण की पट्टिकाओं को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उपायुक्तों को निर्देश दिए कि जिन पट्टिकाओं को नुकसान पहुंचाया गया है उन्हें तुरंत ठीक किया जाए।वर्ष में एक बार योजना बैठक जिला स्तर पर भी आयोजित की जाएगी, जिससे निर्वाचित प्रतिनिधियों को जिला स्तर पर अपनी विकासात्मक जरूरतों को सरकार के समक्ष रखने का अवसर प्राप्त हो सके।  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को शिमला में विधायक प्राथमिकता बैठक के दूसरे सत्र…

Read More

कमजोर होने लगे ग्लेशियर, ऊपरी परतें हुईं हल्की, अब हिमनदों के ज्यादा टूटने का खतरा बढ़ा

कमजोर होने लगे ग्लेशियर, ऊपरी परतें हुईं हल्की, अब हिमनदों के ज्यादा टूटने का खतरा बढ़ा

ग्लेशियर का मतलब आम तौर पर बर्फ का पहाड़ होता है। जहां बारह महीने बर्फ जमी रहती है। लेकिन अब ग्लेशियर की परिभाषा बदलने वाली है। लद्दाख से लेकर उत्तराखंड और सिक्किम से लेकर अरुणाचल प्रदेश के हिमालयन क्षेत्र में इस वक्त 88 प्रमुख ग्लेशियर हैं। हैरानी की बात यह है कि यह सभी ग्लेशियर बढ़ते तापमान की वजह से बहुत तेजी से पिघल रहे हैं। यही नहीं, वर्षों की रिसर्च बताती हैं कि इन ग्लेशियरों पर अब बर्फ भी कम पड़ रही है। यानी कि ग्लेशियर की सतह पतली…

Read More

लाहौल में 56 बिजली परियोजनाओं का विरोध तेज, चमोली जल प्रलय से सबक लेने की दी नसीहत

लाहौल में 56 बिजली परियोजनाओं का विरोध तेज, चमोली जल प्रलय से सबक लेने की दी नसीहत

पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के चमोली में जल प्रलय के बाद हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में प्रस्तावित 56 बिजली परियोजनाओं के खिलाफ लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। जिले के सबसे बड़े गांव गोशाल और तांदी के लोगों ने बैठक कर सरकार को चमोली की घटना से सबक लेने की नसीहत दी है। परियोजनाओं को अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) न देने का पंचायत से प्रस्ताव भी पारित कर दिया गया है। लोगों ने मांग की है कि चंद्रभागा नदी पर प्रस्तावित पावर प्रोजेक्टों को रद्द किया जाए।  छह माह…

Read More

चमोली हादसा: सीएम जयराम ने हिमाचलियों को राहत दिलाने के लिए उत्तराखंड सरकार से संपर्क साधा

चमोली हादसा: सीएम जयराम ने हिमाचलियों को राहत दिलाने के लिए उत्तराखंड सरकार से संपर्क साधा

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को उत्तराखंड में चमोली हादसे में प्रभावित हिमाचलियों को उचित राहत दिलाने के लिए वहां की सरकार से संपर्क किया है। सीएम जयराम ठाकुर ने इस संबंध में खुद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से बात की है। जयराम ठाकुर के कार्यालय के अधिकारी भी मंगलवार को वहां बातचीत करते रहे। वहीं, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने रामपुर में चमोली में फंसे युवकों के परिजनों से मुलाकात की और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।  चमोली आपदा पर राठौर ने जताया दुख   प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप…

Read More

बर्फ का लुत्फ उठाने शिमला पहुंचीं हेट स्टोरी की अभिनेत्री उर्वशी रौतेला, कुफरी में की स्कीइंग

बर्फ का लुत्फ उठाने शिमला पहुंचीं हेट स्टोरी की अभिनेत्री उर्वशी रौतेला, कुफरी में की स्कीइंग

हेट स्टोरी फिल्म की अभिनेत्री उर्वशी रौतेला सोमवार को शिमला पहुंचीं। उन्होंने माल रोड और रिज मैदान की सैर की। इस दौरान उर्वशी ने प्रशंसकों से   घिरी रहीं। उन्होंने पर्यटन स्थल कुफरी में दोस्तों संग स्कीइंग का लुत्फ भी उठाया। स्कीइंग की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी डालीं हैं जिन्हें उनके प्रशंसक खूब पसंद कर रहे हैं। पोस्ट में अभिनेत्री ने लिखा है कि जन्मदिन का महीना मनाने के लिए शिमला सबसे खूबसूरत जगह है। उन्होंने बताया कि वह हिमाचल की खूबसूरती की कायल हैं और मौका मिलते ही शिमला…

Read More