बुलंदशहर श्री रामजन्म भूमि मंदिर निर्माण के नाम पर चंदा वसूलने के लिए फर्जी रसीदें छपवाने का मामला सामने आया है। फर्जी रसीद के जरिए आरोपी धन वसूलने की तैयारी में थे। सूचना के आधार पर पुलिस ने रसीद छापने वाले प्रिटिंग प्रेस पर छापा मारा और मौके से प्रिंटर, सीपीयू, एलईडी आदि सामान बरामद कर लिया। मामले में आरएसएस के पदाधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार,…
Read MoreYear: 2021
बिजनौर में प्रियंका गांधी 15 को करेंगी किसान महासभा, किसान परिवारों से भी करेंगी मुलाकात
बिजनौर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा 15 फरवरी को बिजनौर और मेरठ का दौरा करेंगी। इस दौरान प्रियंका गांधी किसान पंचायत में शामिल होंगी और किसान परिवारों से मिलेंगी। बिजनौर कांग्रेस जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान ने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 15 फरवरी को चांदपुर आएंगी। वह रामलीला मैदान में किसान महासभा को संबोधित करेंगी। कार्यक्रम के लिए जोरों पर तैयारी चल रही हैं। प्रियंका गांधी व कांग्रेस के बाकी नेता किसानों को कृषि कानूनों के खिलाफ जागरूक कर रहे हैं। पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व किसानों को महापंचायत में शामिल…
Read Moreयुवाओं ने पोस्टर संग निकाला मार्च, दीप सिद्धू व लक्खा सिधाना को कहा देशद्रोही
सोनीपत (हरियाणा) कुंडली में टीडीआई से मंच तक निकाला गया मार्च, 120 से ज्यादा लोगों की रिहाई की मांग हरियाणा के युवाओं को चलने को कहा गया तो दीप सिद्धू व लक्खा सिधाना को देशद्रोही कहकर रिहाई की मांग गलत बताई ट्रैक्टर परेड के दौरान दिल्ली में बवाल के आरोपी दीप सिद्धू व लक्खा सिधाना के पोस्टर लेकर कुंडली बॉर्डर पर गुरुवार को मार्च निकाला गया। जहां उनके समेत करीब 120 किसानों व अन्य लोगों की रिहाई की मांग की गई। उस मार्च में हरियाणा के युवाओं को शामिल होकर…
Read Moreखापों ने बागडोर संभाली , आंदोलन में अब यूपी और हरियाणा का दबदबा
सोनीपत (हरियाणा) ट्रैक्टर परेड के बाद टूटते आंदोलन को हरियाणा व यूपी की खापों समेत किसानों ने अपने दम पर दोबारा खड़ा किया पहले पंजाब के 32 संगठनों के फैसले पर लगती थी संयुक्त किसान मोर्चा की मुहर, अब तीन का फैसला सबसे अहम यूपी के राकेश टिकैत, ऋषिपाल अंबावता, गुरनाम सिंह चढूनी के साथ हरियाणा व यूपी के किसानों को मिल रही तवज्जो हरियाणा व यूपी में खाप करा रही अधिकतर महापंचायत, आंदोलन के लिए करोड़ों रुपये भी जुटाकर पहुंचा रही खाप विस्तार किसान आंदोलन में अब पूरी तरह…
Read Moreसत्र के पहले दिन ही स्कूलों में बंटेगी निशुल्क किताबें
शिमला हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में एक अप्रैल से शुरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र के पहले दिन ही विद्यार्थियों को निशुल्क किताबें उपलब्ध करवा दी जाएंगी। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने किताबों की सप्लाई खंड स्तर पर उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 15 फरवरी से किताबों की सप्लाई खंड स्तर पर पहुंचना शुरू हो जाएगी। वीरवार को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने सभी जिलों के शिक्षा खंडों में किताबें एकत्र करने का शेड्यूल जारी कर दिया है। 15 फरवरी से 16 मार्च तक किताबों को सभी शिक्षा…
Read Moreप्रदेश में दस से ज्यादा निजी विश्वविद्यालयों के एजेंट फर्जी मार्कशीट बनाकर लाखों रुपये में बेच रहे हैं
शिमला हिमाचल प्रदेश के दस से ज्यादा निजी विश्वविद्यालयों पर फर्जी अंक तालिका बनाने वाले रैकेट का साया पड़ गया है। एक विश्वविद्यालय (विवि) की फर्जी अंक तालिका पाए जाने के बाद मिली शिकायत के आधार पर शुरू हुई पुलिस जांच में पता चला है कि एजेंट विश्वविद्यालयों की मार्कशीट फर्जी बनाकर लाखों रुपये में बेच रहे हैं। खास बात यह है कि एजेंटों ने बाकायदा मार्क्सशीट के खरीदारों से बातचीत के लिए टेलीकॉलर रखे हैं जो विश्वविद्यालय से मार्क्सशीट सत्यापित करवाने तक का ठेका लेते हैं। इसी वजह से शुरुआती दौर…
Read Moreमोनाल पक्षी की कलगी वाली टोपी पहनने पर रोक, आदेश जारी
शिमला हिमाचल प्रदेश के वन विभाग ने मोनाल पक्षी की कलगी को टोपी पर लगाकर पहनने पर रोक लगा दी है। प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन्यप्राणी ने आदेश में स्पष्ट किया है कि जो भी व्यक्ति मोनाल पक्षी के किसी भी भाग को धारण करेगा, उसके खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आदेश की अवहेलना पर 3 से 7 साल की जेल और कम से कम 10,000 रुपये जुर्माना लग सकता है। पीसीसीएफ वन्यजीव डॉ. अर्चना शर्मा ने बताया कि अधिनियम के अंतर्गत मोनाल पक्षी…
Read Moreराष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार बाइडन ने शी जिनपिंग से बात की, हांगकांग में मानवाधिकार के हनन पर जताई चिंता
वाशिंगटन जो बाइडन ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद संभालने के बाद पहली बार बुधवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बात की।अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने जिनपिंग से बातचीत के दौरान हांगकांग और शिनजियांग प्रांत में हो रहे मानवाधिकार के हनन को लेकर चिंता भी जताई। व्हाइट हाउस ने बयान जारी कर यह जानकारी दी। व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने चीन के राष्ट्रपति और चीनी जनता को चीनी लूनर न्यू ईयर की शुभकामनाएं दीं। बता दें कि चीन का लूनर न्यू…
Read Moreवैज्ञानिक दिवस : देश में महज 16.6 प्रतिशत महिलाएं ही शोध व विकास से जुड़ीं
नई दिल्ली संयुक्त राष्ट्र हर वर्ष 11 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय महिला वैज्ञानिक दिवस मनाता है। इसका मकसद महिलाओं और लड़कियों को स्टेम यानी विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग और गणित (एसटीईएम) के क्षेत्र में लाने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस बार की थीम ‘कोविड-19 के खिलाफ संघर्ष में अग्रणी महिला विज्ञानी’ रखी गई है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अनुसार, 2019-20 में 16.6 फीसदी महिलाएं देश में सीधे तौर पर शोध एवं विकास (आरएंडडी) से जुड़ी हैं। यह संख्या पुरुषों की तुलना में बेहद कम है। वहीं आईआईटी दिल्ली के सहयोग से वीमन…
Read Moreराजनाथ सिंह आज संसद में देंगे एलएसी की मौजूदा स्थिति की जानकारी
नई दिल्ली चीन के वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) से सेना के पीछे हटाने के दावा करने के एक दिन बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को पूर्वी लद्दाख की मौजूदा स्थिति और भारत-चीन संबंध को लेकर राज्यसभा में बयान देंगे। रक्षा मंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। बता दें कि बुधवार को लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ने भारत-चीन बॉर्डर की स्थिति को लेकर सदन में सवाल पूछे थे। चीनी विदेश मंत्रालय की ओर से बुधवार को बयान जारी कर कहा गया कि…
Read More