बजट : आज बतौर वित्त मंत्री दूसरी बार मनोहर लाल ऑन करेंगे रियायतों का टैब

बजट  :  आज बतौर वित्त मंत्री दूसरी बार मनोहर लाल ऑन करेंगे रियायतों का टैब

चंडीगढ़ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल शुक्रवार दोपहर 12 बजे बतौर वित्त मंत्री अपना दूसरा बजट पेश करेंगे। गठबंधन सरकार कर मुक्त बजट लाने की तैयारी में है, साथ ही वे रियायतों का टैबलेट ऑन करेंगे। मुख्यमंत्री इस बार भी डिजिटल बजट पेश करेंगे। विधायकों को विधानसभा की तरफ से मिले टैब लाने को कहा गया है। इस बार का बजट स्वास्थ्य, कृषि और अंत्योदय पर आधारित होगा। गठबंधन सरकार ने विधायकों, सांसदों व अन्य हितधारकों के सुझावों को शामिल करते हुए बजट तैयार किया है। इस पर कोरोना की…

Read More

पुलिस को मिला हवेली में दफन कंकाल, ऐसे खुला हत्या का राज

पुलिस को मिला हवेली में दफन कंकाल, ऐसे खुला हत्या का राज

अमृतसर (पंजाब) अमृतसर में थाना चौक मेहता की पुलिस ने गांव दयालगढ़ में 10 वर्ष पहले कत्ल की गई तलाकशुदा महिला का कंकाल बुधवार की शाम को बरामद किया है। मृतका के भाई की सूचना पर पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बंद हवेली के आंगन की खुदाई कराकर कंकाल कब्जे में लिया है। पुलिस ने भाई की शिकायत पर हत्या के आरोप में चाचा-चाची को गिरफ्तार कर मामला दर्जकर लिया है। पुलिस कंकाल का डीएनए टेस्ट कराने की तैयारी कर रही है। पुलिस को मृतका के भाई के भी…

Read More

वित्तमंत्री समेत 1310 पॉजिटिव मामले, 18 की मौत, दो शहरों में रात्रि कर्फ्यू

वित्तमंत्री  समेत 1310 पॉजिटिव मामले, 18 की मौत, दो शहरों में रात्रि कर्फ्यू

चंडीगढ़ पंजाब में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। संक्रमण के फैलाव को देखते हुए पटियाला और लुधियाना जिला प्रशासन ने भी शुक्रवार से रात्रि कर्फ्यू लगाने की घोषणा कर दी है। यह कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक रहेगा। वहीं, मुक्तसर के पूर्व विधायक और एसजीपीसी सदस्य सुखदर्शन सिंह मराड़ सहित सूबे में 1310 लोगों की रिपोर्ट संक्रमित आई है। कोरोना से 18 मौतों के नए मामले आने के बाद अब पंजाब में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 5996 पहुंच गई है। वहीं, वित्त मंत्री…

Read More

पहली से चौथी कक्षा तक स्कूल खुलने के आसार कम

पहली से चौथी कक्षा तक स्कूल खुलने के आसार कम

शिमला हिमाचल प्रदेश में एक अप्रैल से पहली से चौथी कक्षा तक स्कूल खुलने के आसार कम हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने से शिक्षा विभाग की मुश्किलें बढ़ गई हैं। 31 मार्च तक इन छोटी कक्षाओं के विद्यार्थियों की ऑनलाइन परीक्षाएं ली जा रही हैं। एक अप्रैल से सरकारी स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होना है। आने वाले दिनों में होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में इसको लेकर चर्चा की जाएगी। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल कुछ दिन तक स्कूल बंद रखना ठीक रहेगा। छोटे…

Read More

बोर्ड परीक्षा में फेल नहीं होंगे विद्यार्थी

बोर्ड परीक्षा में फेल नहीं होंगे विद्यार्थी

शिमला राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध हिमाचल प्रदेश के निजी और सरकारी स्कूलों में इस वर्ष पांचवीं और आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों को फेल नहीं किया जाएगा। कोरोना संकट के चलते सरकार ने लगातार दूसरे साल असेसमेंट के आधार पर ही विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट करने का फैसला लिया है। वर्ष 2019 में पांचवीं और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम के आधार पर अगली कक्षा में भेजने का फैसला हुआ था। परीक्षा में 33 से कम अंक लाने वाले विद्यार्थियों को अगली…

Read More

खुलासा : नशे की गिरफ्त में शिमला समेत हिमाचल के चार जिले

खुलासा : नशे की गिरफ्त में शिमला समेत हिमाचल के चार जिले

शिमला देश भर में नशे से प्रभावित 272 जिलों में हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला का नाम भी दर्ज हो गया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और एम्स दिल्ली की ओर से किए गए सर्वे में इसका खुलासा हुआ है। सर्वे के मुताबिक प्रदेश में जिला शिमला में लोग नशे से सबसे ज्यादा ग्रस्त हैं। जिला कुल्लू, मंडी और चंबा का नाम भी सूची में शामिल है। राष्ट्रीय नशामुक्ति एवं पुनर्वास समिति के सदस्य सुमित सिंह ने बताया कि इन 272 जिलों की पहचान नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो से प्राप्त इनपुट और…

Read More

चंबा हादसा: बस की सीटों के स्ट्रेचर बनाकर, कंबल-बेडशीट के सहारे खाई से निकाले घायल

चंबा हादसा: बस की सीटों के स्ट्रेचर बनाकर, कंबल-बेडशीट के सहारे खाई से निकाले घायल

दिन बुधवार, स्थान कॉलोनी मोड़, समय सुबह सवा दस बजे। बस हादसे के घायलों की चीखें सुनकर हर कोई स्तब्ध था। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के इलाके के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। उनके हाथ में जो सामान लगा वे उसके बाद मदद को पहुंच गए। देखते ही देखते मौके पर जुटी लोगों की भीड़ बचाव कार्य में जुट गई। घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस कम पड़ गईं। एक एंबुलेंस में तीन-तीन घायलों को ले जाना पड़ा। एक घायल को एंबुलेंस में नीचे लिटाना पड़ा। …

Read More

तीरथ सिंह रावत: जिस भी भाजपा नेता ने देवभूमि में बहाया पसीना, पलटी उसकी ‘किस्मत’

तीरथ सिंह रावत: जिस भी भाजपा नेता ने देवभूमि में बहाया पसीना, पलटी उसकी ‘किस्मत’

भाजपा नेताओं के लिए देवभूमि हिमाचल से जुड़ा किस्मत कनेक्शन लगातार अपना असर दिखा रहा है। बाहर से आए पार्टी के जिस नेता ने भी बतौर प्रभारी पसीना बहाया, उसकी किस्मत बदली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शुरू हुआ पार्टी नेताओं का यह किस्मत कनेक्शन लगातार आगे बढ़ रहा है। इस फेहरिस्त में अब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने सांसद तीरथ सिंह रावत का नाम भी जुड़ गया है।  वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने तीरथ सिंह रावत को हिमाचल में बतौर चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी थी। हिमाचल…

Read More

शिमला पहुंचीं प्रियंका, प्रभारी शुक्ला ने घर पर की मुलाकात

शिमला पहुंचीं प्रियंका, प्रभारी शुक्ला ने घर पर की मुलाकात

अखिल भारतीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को छराबड़ा स्थित अपने घर पहुंची हैं। रिश्तेदार और परिवार के सदस्य भी उनके साथ घूमने आए हैं। प्रियंका यहां चार दिन रुकेंगी। सूत्रों के अनुसार प्रियंका बुधवार सुबह करीब 10.35 बजे छराबड़ा पहुंचीं। पूरा दिन वह घर पर ही रहीं। बताया जा रहा है कि शिमला में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में हिस्सा लेने के बाद पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने दोपहर बाद प्रियंका से उनके घर जाकर मुलाकात की है। यह मुलाकात करीब 15 मिनट तक…

Read More

रोहतांग सहित पांगी की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, मैदानी जिलों में खिली धूप

रोहतांग सहित पांगी की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, मैदानी जिलों में खिली धूप

हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट के बीच वीरवार को रोहतांग सहित पांगी की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई। मैदानी जिलों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से वीरवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में सामान्य से तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। शुक्रवार को भी प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में अंधड़, ओलावृष्टि और बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 14 मार्च तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। 15 से 17 मार्च तक प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना…

Read More