भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से, नेताओं की बढ़ी धुकधुकी

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से, नेताओं की बढ़ी धुकधुकी

शिमला हाल ही में मंडी लोकसभा सीट के अलावा अर्की, फतेहपुर और जुब्बल-कोटखाई विधानसभा सीटों के उपचुनाव में भाजपा की करारी हार पर बुधवार से शिमला में मंथन शुरू होगा। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश भाजपा के नेताओं से जवाब तलब किया है। बैठक में मंत्रणा के बाद इस संबंध में रिपोर्ट तैयार की जाएगी। बैठक के बाद जो रिपोर्ट भाजपा हाईकमान को दी जाएगी, उसी पर विचार कर केंद्रीय नेतृत्व अगली करवाई करेगा। माना जा रहा है कि सरकार और संगठन के स्तर पर बड़े बदलाव हो सकते…

Read More

पीएम ने की पुलिस तकनीकी मिशन के गठन की घोषणा, स्मार्ट बनेगी खाकी

पीएम ने की पुलिस तकनीकी मिशन के गठन की घोषणा, स्मार्ट बनेगी खाकी

लखनऊ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में केंद्रीय गृहमंत्री के नेतृत्व में उच्चाधिकार प्राप्त पुलिस तकनीकी मिशन का गठन होगा। यह जमीनी स्तर पर पुलिसिंग की जरूरतों को पूरा करने के लिए भविष्य की तकनीकों को अपनाने में मददगार साबित होगा। राजधानी में 56वीं डीजीपी कॉन्फ्रेंस के समापन समारोह में प्रधानमंत्री ने बदलते वक्त के साथ पुलिसिंग में बदलाव की जरूरत बताई। प्रधानमंत्री ने पुलिस के रोजमर्रा के काम में आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए हैकेथॉन का आयोजन कर तकनीक में कुशल व प्रतिभाशाली युवाओं को…

Read More

युवाओं, महिलाओं और सामाजिक संगठनों से मुख्यमंत्री धामी आज करेंगे संवाद

युवाओं, महिलाओं और सामाजिक संगठनों से मुख्यमंत्री धामी आज करेंगे संवाद

देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सोमवार को को बोधिसत्व कार्यक्रम के तहत युवाओं, महिलाओं और सामाजिक संगठनों से संवाद करेंगे। प्रदेश की पारिस्थितिकी व आर्थिकी पर आधारित विकास का मॉडल तैयार करने के लिए मुख्यमंत्री की ओर से लगातार जन संवाद किया जा रहा है। ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से संवाद नियोजन विभाग के निदेशक मनोज पंत ने बताया कि सोमवार को सीएम आवास में युवाओं, महिलाओं और सामाजिक संगठनों के साथ ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से संवाद करेंगे। सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी एंड डेवलपमेंट की ओर से संचालित संवाद…

Read More

फर्जीवाड़ा: अब चार भर्तियों की साक्षात्कार प्रक्रिया पर रोक, अब दोबारा से जारी होगा शेड्यूल

फर्जीवाड़ा: अब चार भर्तियों की साक्षात्कार प्रक्रिया पर रोक, अब दोबारा से जारी होगा शेड्यूल

चंडीगढ़ हरियाणा लोक सेवा आयोग में नौकरियों के नाम पर चल रहे फर्जीवाड़े के खुलासे के बाद परीक्षाओं और भर्ती प्रक्रिया के रुकने का दौर थमा नहीं है। अब आयोग ने पंजाबी और केमिस्ट्री के असिस्टेंट प्रोफेसर समेत चार विभागों की भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाते हुए साक्षात्कार तिथि स्थगित कर दी है। इनके साक्षात्कार 23 से 25 नवंबर तक होने थे। एचपीएससी द्वारा हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के साइंटिस्ट-बी, कॉआपरेटिव सोसाइटी में ऑडिट आफिसर, उच्च शिक्षा विभाग में पंजाबी और केमिस्ट्री विभाग के सहायक प्रोफेसर के लिए पद…

Read More

डेंगू बेकाबू : सात साल का रिकॉर्ड टूटा, 10 हजार से अधिक मामले, सात जिले बने हॉटस्पॉट

डेंगू बेकाबू : सात साल का रिकॉर्ड टूटा, 10 हजार से अधिक मामले, सात जिले बने हॉटस्पॉट

चंडीगढ़ हरियाणा में बेकाबू डेंगू ने इस बार सात साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 2015 के बाद पहली बार डेंगू के केसों की संख्या 10 हजार पार पहुंच गई है। गंभीर बात ये है कि अभी भी केस थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। रोजाना औसतन 150 नए केस मिल रहे हैं। सात जिले डेंगू के हॉटस्पॉट बने हैं। इनमें फतेहाबाद, पंचकूला, हिसार, सिरसा, सोनीपत, कैथल और अंबाला जिले शामिल हैं।  प्रदेश में अब तक 80814 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। रोजाना 500 लोगों के सैंपल…

Read More

चन्नी ने अशोक गहलोत से की मुलाकात, नहरी पानी के बंटवारे पर हुई चर्चा

चन्नी ने अशोक गहलोत से की मुलाकात, नहरी पानी के बंटवारे पर हुई चर्चा

चंडीगढ़ पंजाब और राजस्थान के बीच नहरी पानी के बंटवारे को लेकर कई साल से चल रहा विवाद सुलझने की उम्मीद है। रविवार को जयपुर पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बैठक में नहरी पानी के बंटवारे पर चर्चा की।  चन्नी ने गहलोत को पंजाब आने का न्योता दिया, जिसको गहलोत ने स्वीकार कर लिया है। अब संभावना है कि जल्द ही गहलोत पंजाब दौरे पर आएंगे, जहां पंजाब और राजस्थान के बीच चल रहे विवादों पर चर्चा कर समाधान ढूंढा…

Read More

लापरवाही: ऊधमपुर-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन में कोच लगाना भूले कर्मचारी, पठानकोट में यात्रियों ने किया हंगामा

लापरवाही: ऊधमपुर-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन में कोच लगाना भूले कर्मचारी, पठानकोट में यात्रियों ने किया हंगामा

पठानकोट (पंजाब) ऊधमपुर में रेलवे की एक बड़ी लापरवाही सामने आई। ऊधमपुर से प्रयागराज जाने वाली ट्रेन में कर्मचारी एक कोच लगाना ही भूल गए। इसके चलते 72 यात्रियों को फर्श पर बैठ कर सफर करना पड़ा। वहीं पठानकोट कैंट पर विवाद बढ़ने के बाद ट्रेन दो घंटे देरी से रवाना हो सकी। इस दौरान यात्रियों ने काफी हंगामा किया। इसके बाद रेल अधिकारियों ने जालंधर कैंट में एक अतिरिक्त कोच लगाने का आश्वासन दिया तो ट्रेन शनिवार शाम 6:40 के बजाय रात 8:40 पर रवाना हो सकी। दरअसल, ऊधमपुर…

Read More

दस्तावेजों में हेरफेर कर गबन करने के आरोप में बीओ समेत पांच पर केस दर्ज

दस्तावेजों में हेरफेर कर गबन करने के आरोप में बीओ समेत पांच पर केस दर्ज

शिमला स्टेट विजिलेंस ब्यूरो ने चंबा जिले में तैनात रहे एक रेंज अफसर, एक ब्लॉक (बीओ) अफसर और दो फॉरेस्ट गार्ड समेत कुल पांच लोगों के खिलाफ करीब साढ़े चार लाख रुपये के सरकारी धन के गबन के मामले में एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि बीओ ने रेंज अफसर और फॉरेस्ट गार्डों के साथ फर्जी दस्तावेज तैयार कर सड़क निर्माण के लिए आई राशि में से बड़ा हिस्सा हड़प लिया। मामले की शिकायत चंबा के ही एक ठेकेदार ने की थी, जिसने उक्त सड़क का निर्माण किया था।…

Read More

लक्ष्य : एक दिन में एक लाख से ज्यादा को लगानी होगी वैक्सीन की दूसरी डोज

लक्ष्य : एक दिन में एक लाख से ज्यादा को लगानी होगी वैक्सीन की दूसरी डोज

शिमला स्वास्थ्य विभाग को अब एक दिन में एक लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगानी होगी। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार प्रदेश में 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों की संख्या 53.77 लाख है। प्रदेश में अब तक 45.52 लाख लोगों को दूसरी डोज लगी है। लोग वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। ऐसे में विभाग को 30 नवंबर तक लक्ष्य पूरा करना चुनौती से कम नहीं है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल सरकार को कहा था कि…

Read More