नई दिल्ली कोरोना संकट के बीच आज देश 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश के नागरिकों के लिए 10 बड़े एलान किए। अपने 86 मिनट के भाषण में पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत, कोरोना संकट, आतंकवाद और विस्तारवाद जैसे मुद्दों पर बोला। पीएम मोदी ने हर नागरिक को हेल्थ कार्ड देने वाली नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन जैसी बड़ी योजना के तत्काल प्रभाव से शुरू होने का एलान किया। इसके अलावा, देश में हो रहे डिजिटलीकरण को लेकर उन्होंने…
Read MoreYear: 2020
मुख्यमंत्री ने राज्य पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए बधाई दी
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश पुलिस विभाग के आईजीपी पुनीता भारद्वाज, डीआईजी संतोष पटियाल एवं सुनील कुमार और सीआईडी सब-इंस्पेक्टर उमा दत्ता को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक(पीपीएमडीएस) और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस पदक (पीपीएमएस) के लिए चयनित होने पर बधाई दी है। दिल्ली में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर पुनीता भारद्वाज को पीपीएमडीएस पदक जबकि संतोष पटियाल, सुनील कुमार और उमा दत्ता को पीएमएमएस पदक से सम्मानित किया जाएगा।
Read Moreऐतिहासिक शांति समझौते का भारत ने किया स्वागत
नई दिल्ली यूएई और इस्राइल के बीच हुए ऐतिहासिक शांति समझौते का भारत ने स्वागत किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा है कि हम यूएई और इस्राइल के बीच संबंधों के सामान्य होने का स्वागत करते हैं। गौरतलब है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मदद से इस्राइल और यूएई के बीच गुरुवार को ऐतिहासिक शांति समझौता किया गया। दोनों देशों के बीच कई सालों से चल रही दुश्मनी नए समझौते के साथ ही महत्वपूर्ण हो गई। नए समझौते के तहत अब दोनों देश एक दूसरे के साथ…
Read Moreअर्थव्यवस्था के ये संकेत कब समझेगी सरकार, रोजगार मॉडल शहरों में नहीं, गांवों में छुपा है
नई दिल्ली एफएमसीजी उत्पादों की खपत, वाहनों की बिक्री के मामले में ग्रामीण भारत ने जगाई उम्मीद, विशेषज्ञों का अनुमान, अर्थव्यवस्था मजबूत करने में बड़ा सहयोग दे सकती है ग्रामीण आबादी… सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) के आंकड़े बताते हैं कि अपेक्षाकृत ज्यादा ग्रामीण आबादी और कृषि आधारित अर्थव्यवस्था वाले राज्यों में जुलाई के महीने में बेरोजगारी की दर कम रही, जबकि औद्योगिक विकास में आगे ज्यादातर राज्यों में बेरोजगारी की दर अपेक्षाकृत ज्यादा रही। इस दौरान ज्यादा कृषि प्रधान क्षेत्र वाले राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी दर…
Read Moreमुख्यमंत्री ने कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण किए
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में लगभग 12.50 करोड़ रुपये की विकासात्मक योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने 1.84 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 7वीं गृह रक्षा वाहिनी के कार्यालय भवन, 3.52 करोड़ की लागत से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आइटीआई) शमशी में निर्मित शहरी आजीविका भवन और छात्रावास, मलाणा में 1.03 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बहुद्देशीय भवन और अनुसूचित जाति विशेष घटक योजना के अन्तर्गत 1.24 करोड़ रुपये की लागत से सुम्मा में सरवरी खड्ड पर निर्मित पुल का उद्घाटन…
Read Moreबिक्रम सिंह ने परिवहन विभाग के विकास कार्यों की समीक्षा की
परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने गत सांय शिमला में परिवहन विभाग और रोप-वे एवं रैपिड ट्रांसपोर्ट प्रणाली विकास निगम के कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर बिक्रम ठाकुर ने अधिकारियों को जन सेवाओं को सुगम, सरल, सहज और सुविधाजनक बनाने के निर्देश दिए। परिवहन मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की स्वर्णिम हिमाचल की परिकल्पना को साकार करने के लिए परिवहन विभाग ने महत्वाकांक्षी कदम उठाए हैं। विभाग द्वारा प्रदान की जा रही जन सेवाओं को समयबद्ध और दक्ष बनाने के लिए आनलाइन किया गया है। लोगों को…
Read Moreस्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए डाॅ. जगत राम को मुख्यमंत्री ने हिमाचल गौरव पुरस्कार से नवाजा
शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च, चंडीगढ़ के निदेशक पदमश्री डाॅ. जगत राम को ‘हिमाचल गौरव पुरस्कार-2019’ से पुरस्कृत किया। डाॅ. जगत राम राज्य के जिला सिरमौर की ग्राम पंचायत सेर-जगास के पबियाना गांव के निवासी हैं। डाॅ. जगत राम किन्हीं परिस्थितियों के कारण पिछले वर्ष ‘हिमाचल गौरव पुरस्कार’ प्राप्त करने के लिए समरोह में शामिल नहीं हो सके। इस अवसर पर मुख्य सचिव अनिल खाची, सचिव जीएडी देवेश कुमार और अन्य वरिष्ठ…
Read Moreसीमा पर तनातनी के बीच किन्नौर के छितकुल से उत्तराखंड के गंगोत्री तक सड़क निर्माण का प्रस्ताव
शिमला पड़ोसी राज्य चीन के साथ सीमा पर बढ़ती तनातनी के बीच हिमाचल पुलिस ने प्रदेश सरकार के माध्यम से केंद्र सरकार को किन्नौर के छितकुल से उत्तराखंड के गंगोत्री तक सड़क निर्माण का प्रस्ताव भेजा है। इसके अलावा किन्नौर में स्थित राजीव गांधी बिजली परियोजना से स्पीति के अलावा सांगला से रोहडू के बीच सड़क बनाने का सुझाव है। पुलिस का कहना है कि अगर सड़कों का निर्माण होता है तो यहां से सैन्य गतिविधियों को तेजी से संचालित किया जा सकेगा। साथ ही रणनीतिक और व्यापारिक लिहाज से…
Read Moreहिमाचल में सबसे पहले लागू किया जाएगा नई शिक्षा नीति को : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
कुल्लू मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि नई शिक्षा नीति को हिमाचल में सबसे पहले लागू किया जाएगा। नई शिक्षा नीति बच्चों का भविष्य बदलने वाली नीति है। दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को कुल्लू पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शमशी में एक कार्यक्रम के दौरान यह बात कही। उन्होंने विपक्ष पर भी जमकर हमला किया। कहा कि कोरोना काल में भी विपक्ष की राजनीति नहीं छूट रही है। इस संकट में जहां सभी को एकजुट होने की जरूरत है, वहीं विपक्ष कहता है कि मुख्यमंत्री ओकओवर और सचिवालय में…
Read Moreहिमाचल में मानसून का कहर, प्रशासन ने सावधानी बरतने की अपील की
नगवाई(मंडी) हिमाचल में मानसून की बारिश ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार सुबह शुक्रवार सुबह चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर मंडी जिले के हणोगी माता मंदिर के पास पहाड़ी दरकने से दो गाड़ियां इसकी चपेट में आ गईं। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन घायल हैं। जानकारी के अनुसार सुबह करीब सवा पांच बजे हणोगी माता मंदिर के पास अचानक खड़ी गाड़ी के ऊपर पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरने लगीं। एक टेंपो सामान की आपूर्ति लेकर पंजाब की तरफ जा रहा था। इसी दौरान चालक…
Read More