जम्मू दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले काकापोरा इलाके में स्थित मरवाल गांव में मंगलवार सुबह आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी हुई। एक अधिकारी ने बताया कि इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसी सूचना पर पुलिस, 50 राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने इलाके को सील करके तलाशी अभियान चलाया। अधिकारी ने बताया कि जिस जगह पर उनके छिपे होने की सूचना मिली थी, वहां सुरक्षाबलों की टीम के पहुंचते ही आतंकियों ने उनपर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने जवाबी फायरिंग की…
Read MoreYear: 2020
पढ़ाई छोड़ने वाले करीब 500 छात्रों को गोल्डन चांस
धर्मशाला हिमाचल के 500 छात्र-छात्राएं अपनी पॉलिटेक्निक की पढ़ाई पूरी कर सकेंगे। हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने 2007 और 2012 पाठ्यक्रमों के तहत डिप्लोमा कर रहे अभ्यर्थियों को यह मौका दिया है। अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए अभ्यर्थियों को अक्तूबर और नवंबर माह में अन्य अभ्यर्थियों के साथ आवेदन करना होगा। आवेदन करने के बाद ही उन्हें मौका मिलेगा। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की बीते दिनों हुई बैठक में बहुतकनीकी संस्थानों से पाठ्यक्रम एन-2007 और एन-2012 में डिप्लोमा कर रहे उन छात्रों को अपनी…
Read Moreउत्पादन की जरूरत के अनुसार रखे जा सकेंगे उद्योगों में मजदूर : मंत्री बिक्रम सिंह
शिमला उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने प्रदेश में इन्वेस्टर्स मीट के बाद उद्योग लगाने के लिए निवेशक आकर्षित करने को तीन संशोधन विधेयक सदन में पारित कर दिए हैं। हिमाचल प्रदेश ठेका श्रम विनियमन और उत्सादन अधिनियम संशोधन विधेयक सदन में पारित करने को लाया गया। इस संशोधन के बाद अब उद्योगों में उत्पादन की जरूरत के अनुसार कामगार रखे जा सकेंगे। उद्योगों में जरूरत के अनुसार 20 या 20 से अधिक कामगारों को अनुबंध पर रखा जा सकेगा। कामगार एक साल तक अनुबंध पर रख सकेंगे। 20 से नीचे…
Read Moreलोकसभा के पांच सांसद हुए कोरोना पॉजिटिव
नई दिल्ली सोमवार से संसद के मानसून सत्र की शुरुआत हो रही है। इसी बीच लोकसभा के पांच सांसद कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। सत्र की शुरुआत से पहले सभी सांसदों की कोरोना जांच की गई जिसमें पांच सांसदों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी बाकी सांसदों का परीक्षण किया जा रहा है। कोरोना संकट के चलते इस बार संसद सत्र काफी कुछ बदला हुआ नजर आएगा। सत्र के दौरान सांसदों को कोरोना के दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। इस बार लोकसभा की कार्यवाही चार घंटे के लिए चलेगी। शून्य…
Read Moreबुजुर्ग की बेदर्दी से हत्या, विधायक और एसपी मौके पर पहुंचे, भारी पुलिस बल भी मौजूद
चरखी दादरी (हरियाणा) ग्रामीणों और परिजनों ने हत्यारे की गिरफ्तार होने तक शव का पोस्टमार्टम करवाने से किया इंकार मौके पर पहुंचे एसपी और विधायक केआश्वासन देने पर माने पिछले 12 सालों से लांबा गांव के अड्डे पर चाय का खोखा चल रहा था मृतक हत्यारे का नहीं लगा सुराग, न हत्या की कोई वजह आई सामने दादरी-चंडीगढ़ मुख्यमार्ग स्थित गांव लांबा अड्डे पर चाय का खोख चलाने वाले बुजुर्ग की शनिवार रात अज्ञात ने गला रेतकर हत्या कर दी। रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे परिजनों को वारदात का…
Read Moreपूर्व डीजीपी की बढ़ीं मुश्किलें, अदालत ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट
मोहाली (पंजाब) जिला अदालत ने पुलिस को दिए आदेश- 25 सितंबर तक गिरफ्तार कर पेश करें वारंट न होने से दूसरे राज्यों की पुलिस नहीं दे रही थी पंजाब पुलिस को सहयोग विस्तार 29 साल पुराने आईएएस के बेटे बलवंत सिंह मुल्तानी के अपहरण और हत्या के मामले में पंजाब के पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी के खिलाफ जिला अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। वारंट न होने के कारण दूसरे राज्यों में पंजाब पुलिस को सहयोग नहीं मिल रहा था। शनिवार को सरकारी वकील अदालत पहुंचे और…
Read Moreहवाई अड्डे पर दो लड़कियों के साथ पकड़ा गया सैन्यकर्मी, सेना की यूनिट के हवाले किया गया
जम्मू श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक सैन्यकर्मी को दो लड़कियों समेत पकड़ा गया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद सैन्यकर्मी को अगली जांच के लिए सेना के हवाले कर दिया। हालांकि इस घटना को लेकर पुलिस या सेना की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है। सूत्रों के अनुसार यूपी निवासी जवान बांदीपोरा जिले के अजस में तैनात है। शनिवार को शक होने पर एयरपोर्ट अथारिटी ने उसे पकड़ा। एक लड़की 23 साल की और दूसरी नाबालिग बताई जा रही है। इस संबंध में एक पुलिस…
Read Moreड्रोन के जरिये हथियारों की खेप पहुंचने की आशंका, सुरंग की खुदाई शुरू
जम्मू कश्मीर के जवाहर टनल से गत दिनों पकड़े गए दोनों आतंकियों से शनिवार को भी पूछताछ जारी रही। रक्षा सूत्रों के अनुसार, आतंकी बार-बार हथियार ड्रोन से आने की बात कह रहे हैं, जिन्हें उन्होंने कश्मीर पहुंचाना था। उधर सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार हथियार पंजाब से आने की बात को भी नकारा नहीं जा सकता। पंजाब के फिरोजपुर में पकड़े गए हथियारों की पैकिंग भी ऐसे ही थी जो जवाहर टनल से बरामद हथियारों की है। हो सकता है पंजाब में हथियार ड्रोन के जरिये आए हों। दोनों आतंकी…
Read Moreजवान ने पत्नी की हत्या के बाद की आत्महत्या, साली पर भी किया हमला
जम्मू जम्मू-कश्मीर में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने जम्मू के बाहरी इलाके में अपनी एक रिश्तेदार के घर में अपनी पत्नी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी, इसके बाद उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान उसने अपनी साली पर हमला किया। जिससे उसकी साली गंभीर रूप से घायल हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल मदन सिंह (38) जम्मू में सेक्टर मुख्यालय में तैनात था। वह शनिवार रात…
Read Moreशिक्षा निदेशक का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर मांगे पैसे
शिमला साइबर ठगों ने फर्जी अकाउंट बनाकर ठगी का नया गोरखधंधा शुरू किया है। उच्च शिक्षा निदेशक अमरजीत शर्मा का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर साइबर ठगों ने उनके परिचितों से पैसों की मांग की। उच्च शिक्षा निदेशक ने एसपी साइबर क्राइम से मामले की शिकायत की है। साइबर क्राइम पुलिस ने अकाउंट डिलीट कराने के प्रक्रिया शुरू कर दी है। एसपी साइबर क्राइम संदीप धवल ने लोगों से फेसबुक मैसेंजर के जरिए पैसे की डिमांड पर राशि जमा न कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोग पैसे मांगने…
Read More