नई दिल्ली दिल्ली के प्रतिष्ठित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पैनल ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर अपने निष्कर्ष प्रस्तुत सौंप दिए हैं। केंद्रीय जांच ब्यूरो के अनुरोध पर डॉक्टर सुधीर गुप्ता की अध्यक्षता में एक पैनल का गठन किया गया था, जिसने सुशांत की ऑटोप्सी और विसरा रिपोर्ट की जांच की। सूत्रों के अनुसार, ‘एक विस्तृत बैठक हुई, इस दौरान एम्स के डॉक्टरों के पैनल ने अपने निर्णायक निष्कर्ष सीबीआई को सौंपे।’ सूत्रों का कहना है कि पिछले 40 दिनों में सीबीआई के निष्कर्षों के साथ एम्स…
Read MoreYear: 2020
चौंकाने वाला खुलासा : जेएनयू के 87 फीसदी स्कॉलर्स मानसिक तनाव से गुजर रहे
नई दिल्ली जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के 87 फीसदी एमफिल और पीएचडी स्कॉलर्स मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। जबकि 64.7 फीसदी स्कॉलर्स की स्कॉलरशिप तक रूक गई हैं। यह चौंकाने वाला खुलासा जेएनयू के ही तीन रिसर्च स्कॉलर्स द्वारा कोविड-19 के चलते शिक्षण संस्थान बंद होने से एमफिल और पीएचडी स्कॉलर्स की दिक्कतों पर शोध में हुआ है। जेएनयू के इन तीन रिसर्च स्कॉलर्स अलामू आर, सोमाश्री दास और यांगचेन ने कोरोना काल के दौरान छात्रों की स्थिति पर एक ऑनलाइन सर्वे किया है। इसके लिए इन्होंने जेएनयू के…
Read Moreटटोली पंजाब कांग्रेस की नब्ज, सिद्धू पर भी हुई चर्चा, जल्द हो सकती मुलाकात
चंडीगढ़ बैठक में नवजोत सिंह सिद्धू और कैप्टन के संबंधों को लेकर भी की चर्चा जाखड़ को अनुशासन बनाए रखने को कहा, जुबानी जंग से बचने की दी सलाह पंजाब कांग्रेस के प्रभारी बनने के बाद पहली बार चंडीगढ़ पहुंचे कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सोमवार को कांग्रेस विधायकों से रूबरू हुए। विधायकों और कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ चर्चा के दौरान उन्होंने पंजाब कांग्रेस की नब्ज टटोली। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर भी इस दौरान उपस्थित रहे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को उन्होंने अनुशासन बनाए रखने और जुबानी…
Read Moreपाक की खुफिया एजेंसी आईएसआई किसान आंदोलन का फायदा उठा सकती है : कैप्टन अमरिंदर
चंडीगढ़ पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आशंका जताई है कि किसान आंदोलन का पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई फायदा उठा सकती है। उन्होंने बताया कि एक माह में सरहद से 150 आतंकी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। साथ ही उनके पास से भारी मात्रा में गोला बारूद भी बरामद हुई है। इससे पंजाब राज्य की सरहदें असुरक्षित हो रही हैं। चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस भवन में सोमवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री ने सावधान करते हुए कहा कि इन नए कानूनों से सरहदी राज्य पंजाब की सुरक्षा खतरे में…
Read Moreशादी करने वाली बाहरी राज्यों की महिलाओं को भी मिलेगा डोमिसाइल, नियमों में जल्द होगा बदलाव
जम्मू जम्मू-कश्मीर डोमिसाइल नियमों में जल्द बदलाव होगा। इसके लिए केंद्र शासित सरकार जल्द ही संशोधन आदेश जारी करेगी। इसके तहत बाहरी राज्यों की जम्मू कश्मीर में शादी करने वाली महिलाओं को भी डोमिसाइल मिल सकेगा। साथ ही माता-पिता में किसी एक के भी पीआरसी धारक होने पर बच्चों को डोमिसाइल प्रमाणपत्र मिलेगा। यह जानकारी केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने दी। डॉ. सिंह ने ट्वीट कर कहा कि केंद्र शासित प्रदेश ने सिद्धांतत: नियमों में बदलाव पर सहमति जता दी है। इसके लिए उप राज्यपाल मनोज सिन्हा तथा मुख्य…
Read Moreजम्मू से कश्मीर तक गोलाबारी, कई मकानों को नुकसान, जवान जख्मी
जम्मू/श्रीनगर पाकिस्तान ने एलओसी पर जम्मू से लेकर कश्मीर तक कई स्थानों पर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलाबारी की। अग्रिम चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। इसमें एक जवान घायल हो गया। कई मवेशी मारे गए और मकानों को भी नुकसान पहुंचा। सेना ने भी गोलाबारी का करारा जवाब दिया है। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में सुबह पाकिस्तानी गोलाबारी में जख्मी जवान को तत्काल एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जाती है। वहीं, राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर…
Read Moreराजनाथ दो अक्तूबर को करेंगे 3 पुलों का उद्घाटन
केलांग (लाहौल-स्पीति) सामरिक महत्व के मनाली-लेह मार्ग से चीन को करारा जवाब देने के लिए भारत ने पूरी तैयारी कर ली है। बॉर्डर से सटे इलाकों में सड़कों और पुलों का निर्माण कर सामरिक लिहाज से कई बड़ी परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की कवायद तेज हो गई है। इसी कड़ी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अब दो अक्तूबर को मनाली-लेह सामरिक मार्ग पर बने तीन पुलों का उद्घाटन करेंगे। इसके लिए वह खुद मनाली पहुंच रहे हैं। जिन तीन पुलों का उद्घाटन होना है, उनमें मनाली-लेह मार्ग पर बना…
Read Moreरिपोर्ट : प्रदेश के 23,000 विद्यार्थी सरकारी स्कूल छोड़कर गए
शिमला हिमाचल में सरकारी स्कूलों को मजबूत करने में जुटी प्रदेश सरकार को यू डाइस रिपोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। साल 2019-20 में प्रदेश भर में 23,000 विद्यार्थियों ने सरकारी स्कूल छोड़ दिया है। छठी से दसवीं कक्षा तक 14,000, पहली से पांचवीं तक 8,000 ड्राप आउट हुआ है। हालांकि, 11वीं और 12वीं कक्षा में सिर्फ 102 विद्यार्थी सरकारी स्कूल छोड़कर गए हैं। साल 2018-19 की रिपोर्ट में पहली से जमा दो कक्षा तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या 8,24,073 थी। अब यह संख्या घटकर 8,01,043 रह गई है। साल…
Read Moreबाहरी राज्यों के लिए शुरू होंगी बसें, खुलेंगे खेल परिसर एसओपी जारी
शिमला कोरोना काल के छह महीने बाद हिमाचल में खेल परिसरों को मंगलवार से खोल दिया जाएगा। एसओपी जारी कर युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से सभी जिला खेल अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी गई है। जिला अधिकारियों को तैयारियों के हिसाब से परिसर खोलने का अंतिम फैसला लेने की छूट भी दी गई है। राजधानी शिमला स्थित इंदिरा गांधी खेल परिसर अभी कुछ दिन बंद ही रहेगा। बीते दिनों यहां कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के चलते परिसर को बंद रखने का फैसला लिया गया…
Read Moreसेहत से खिलवाड़ : बिना ट्रायल पूरा किए दस हजार लोगों को लगाई वैक्सीन, चीन की खुली पोल
न्यूज सर्विस औपचारिक परीक्षणों को किनारे कर तीन टीकों का किया इस्तेमाल सरकारी दबाव में ‘असुरक्षित’ वैक्सीन लगवाने को मजबूर विशेषज्ञों ने चेताया, लोगों में पल जाएगा प्रतिरक्षा का भ्रम उलटे बढ़ सकता है संक्रमण एक ओर दुनियाभर के वैज्ञानिक सुरक्षित कोरोना वैक्सीन बनाने के लिए संघर्षरत हैं तो दूसरी ओर चीन बिना ट्रायल पूरा किए टीके दसियों हजार लोगों को लगा भी चुका है। ताजा खुलासे से पता चला है कि चीनी अधिकारियों की देखरेख में आवश्यक सेवाओं, फार्मास्युटिकल फर्मों, सुपर मार्केट के कर्मचारियों और शिक्षकों समेत जोखिमग्रस्त इलाकों…
Read More