फिरोजपुर केंद्र के कृषि कानूनों से नाराज किसान मजदूर संघर्ष कमेटी कहा कि पंजाब भर में किसान-मजदूर 14 नवंबर को काली दिवाली मनाएंगे। उस दिन केंद्र सरकार और कॉरपोरेट घरानों के पुतलें फूंकें जाएंगे। कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने बताया कि रेल रोको आंदोलन 21 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है, लेकिन किसान जत्थेबंदियां रेल पटरी और प्लेटफार्म पर धरना न देकर स्टेशन के बाहर अलग जगह पर धरना देंगी। उन्होंने कहा कि केंद्र ने कॉरपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने की खातिर कृषि कानून और पराली जलाने संबंधी…
Read MoreYear: 2020
पसंद का वीआईपी नंबर खरीद सकेंगे अब वाहन मालिक
शिमला दिवाली के चलते अब वाहन मालिक नई गाड़ी खरीदने के साथ अपनी पसंद का नंबर भी खरीद सकेंगे। नंबर लेने के लिए परिवहन विभाग की वेबसाइट पर नंबर लेने के लिए ई-ऑक्शन करनी होगी। विभाग ने फिर से वाहनों की ई-ऑक्शन शुरू की है। यह व्यवस्था पिछले कई महीनों से बंद थी। परिवहन विभाग ने वीवीआई नंबरों को लेकर हो रहे घोटाले और धांधलियों के चलते इनकी ई-ऑक्शन पर रोक लगा दी थी। अब परिवहन विभाग ने सॉफ्टवेयर में कुछ बदलाव और अपडेशन के बाद इसे फिर से शुरू…
Read Moreकोरोना ने हिमाचल के 3 जिलों में बरपाया कहर, तेजी से बढ़ रहा है मौत का आंकड़ा
शिमला हिमाचल में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के हाथपांव फूल गए हैं। बीमारी पर काबू पाने को विभाग की योजनाएं जमीनी स्तर पर नहीं दिख रही हैं। बढ़ते मामलों के चलते सरकार के इंतजाम नाकाफी लग रहे हैं। प्रदेश में विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा अब यह बीमारी स्कूली विद्यार्थियों को भी चपेट में ले रही है। सरकार ने विभागों में अधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा स्कूलों में अध्यापकों के रेंडम सैंपलिंग का निर्णय लिया है। जिला प्रशासन और जिला चिकित्सा अधिकारी को सैंपल…
Read Moreकोरोना मामले बढ़ने पर प्रिंसिपल ले सकेंगे शिक्षण संस्थानों को बंद करने का फैसला
शिमला कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर प्रिंसिपल खुद शिक्षण संस्थानों को बंद करने का फैसला ले सकेंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय ने स्थिति स्पष्ट करते हुए शनिवार को सभी जिला अधिकारियों को मौके को देखते हुए फैसला लेने की छूट दी है। सरकारी स्कूलों में अभी करीब तीस विद्यार्थी और सौ से अधिक शिक्षक संक्रमित हो चुके हैं। उधर, मंडी के तिब्बती स्कूल में 101 विद्यार्थियों के पॉजिटिव आने पर शिक्षा सचिव राजीव शर्मा ने शिक्षा निदेशक से रिपोर्ट मांगी है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया…
Read Moreनिजी विश्वविद्यालयों के इन कुलपतियों को दिया अयोग्य करार, कुलपतियों का हटना तय, प्रबंधनों को निर्देश जारी
शिमला हिमाचल के दस निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को अयोग्य करार दे दिया गया है। यूजीसी से तय नियमों के अनुसार इन कुलपतियों की नियुक्तियां नहीं करने का आरोप है। आठ कुलपति नियुक्ति प्रक्रिया और न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पर खरे नहीं उतरे, जबकि दो की आयु 70 साल से अधिक पाई गई। अब राज्य निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग ने इन कुलपतियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने के विश्वविद्यालय प्रबंधनों को निर्देश जारी किए हैं। अब कुलपतियों का हटना तय है। प्रदेश में वर्तमान में 16 निजी विश्वविद्यालय हैं। इनके…
Read Moreटीसीवी स्कूल में कोरोना संक्रमित सभी विद्यार्थी बाहरी राज्यों से, सरकार द्वारा उठाए जा रहे हैं एहतियाती कदम
शिमला : प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि जिला मंडी के जोगिन्द्रनगर के तिब्बतियन चिल्ड्रन विलेज (टीसीवी) स्कूल सोझा की 47 छात्राएं और 20 छात्र कोरोना जांच में संक्रमित पाए गए हैं। इसके पश्चात स्कूल स्टाफ के 25 सदस्य भी कोरोना संक्रमित हुए हैं। इस बात का पता तब चला जब इनके बाहरी राज्यों से आने के दृष्टिगत प्रशासन ने सक्रिय दृष्टिकोण अपनाते हुए विशेष जांच अभियान के तहत कोरोना के लिए रूटीन ऐन्हान्सड टैस्टिंग की गई थी। यह सभी विद्यार्थी 25 से 31 अक्तूबर, 2020…
Read Moreविधानसभा चुनाव 2020: प्रचार के बाद सीएम ने किया आराम तो तेजस्वी-चिराग रहे परिवार के साथ
पटना Bihar Election 2020: तीन चरण के चुनाव प्रचार से लौटे राजनेता शुक्रवार को दिन भर आराम के मूड में रहे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी पुरानी दिनचर्या में लौट आए। सुबह नियत समय पर जग गए। योग किया और अखबार पढ़ कर आराम करने चले गए। राजद नेता तेजस्वी यादव के लिए अन्य दिनों की अपेक्षा शुक्रवार का दिन थोड़ी निराशा भरा रहा। पिता लालू प्रसाद की जमानत मामले की सुनवाई टल जाने से वे उदास दिखे। दिन भर मां राबड़ी देवी के साथ रहे। दोपहर बाद दल के नेताओं-कार्यकर्ताओं…
Read Moreयूजेवीएनएल में खुलने वाला है नौकरियों का पिटारा, युवा हो जाएं तैयार
देहरादून निगम ने सहायक अभियंता और जियोलॉजिस्ट के पदों पर भर्ती की सिफारिश पंतनगर विवि को भेजी जून 2021 से पूर्व सभी पदों पर की जाएंगी भर्तियां, तीन साल बाद आया मौका उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) में इस साल भर्तियों का पिटारा खुलने वाला है। तीन साल से यहां नई भर्तियां नहीं हुई हैं। इंजीनियरों और जियोलॉजिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए यूजेवीएनएल ने पंतनगर विश्वविद्यालय को सिफारिश भेजी है। यूजेवीएनएल में पिछली भर्तियां फरवरी 2017 में हुई थीं। इन भर्तियों के बाद रिक्त हुए पदों पर…
Read Moreकाम न करने वाले सरपंचों को हटा सकेंगे ग्रामीण, हरियाणा विधानसभा में विधेयक पास
चंडीगढ़ हरियाणा सरकार ने सदन में पारित किया महत्वपूर्ण हरियाणा पंचायती राज द्वितीय संशोधन विधेयक 33 फीसदी अविश्वास प्रस्ताव के बाद होगा गुप्त मतदान, विरोध में 67 फीसदी मत पड़े तो हटेगा जन प्रतिनिधि हरियाणा सरकार ने पंचायती राज से जुड़े एक विधेयक में संशोधन करते हुए तीन महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। इन फैसलों में राइट टू रीकॉल, पंचायती चुनावों में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण और बीसी-ए वर्ग के पिछड़ों को भी 8 फीसदी आरक्षण दिए जाना शामिल हैं। विधानसभा में सरकार ने शुक्रवार को हरियाणा पंचायती राज (द्वितीय…
Read Moreबदनौर के पास पहुंचा सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल
चंडीगढ़ सीएम मनोहर लाल ने की अगुवाई, सदन में पारित प्रस्ताव की प्रति सौंपी बदनौर का आश्वासन, हरियाणा को अवश्य मिलेगा हिस्सा, तीन सदस्यीय कमेटी होगी गठित विधानसभा में पंजाब से अपने हिस्से के 20 कमरे लेने के लिए हरियाणा का सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अगुवाई में पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर से मिला। विधानसभा सत्र में सर्वसम्मति से पारित एक प्रस्ताव की प्रति व ज्ञापन उन्हें सौंपा गया। बदनौर ने आश्वासन दिया कि हरियाणा को विधानसभा में उसका हिस्सा अवश्य मिलेगा। प्रतिनिधिमंडल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल,…
Read More