चंडीगढ़ भाजपा से नाता तोड़ चुके शिरोमणि अकाली दल (शिअद) को झटका देते हुए केंद्र सरकार ने सीनियर अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की जेड श्रेणी सुरक्षा वापस ले ली है। केंद्र से भेजे गए पत्र के बाद पंजाब सरकार ने अब मजीठिया की सुरक्षा की समीक्षा करने का फैसला लिया है ताकि यह तय किया जा सके कि उन्हें किस प्रकार की सुरक्षा प्रदान की जाए। इस बीच, शिअद ने केंद्र सरकार के इस फैसले को राजनीतिक रंजिश की कार्रवाई करार दिया है। मजीठिया को केंद्र सरकार से जेड…
Read MoreYear: 2020
आतंकियों को सुरक्षा बलों ने नहीं दिया संभलने का मौका, जवान तुरंत आए हरकत में
जम्मू चावल के ट्रक में सवार होकर कश्मीर जा रहे आतंकियों को भागने का मौका सुरक्षाबलों ने नहीं दिया। चेकिंग के दौरान चालक के भागने के बाद तुरंत जवान हरकत में आए और फायरिंग शुरू हुई। इस दौरान जवानों ने ग्रेनेड दागकर आतंकियों के भागने का मंसूबा पूरा नहीं होने दिया। इससे पहले जनवरी माह में दहशतगर्द ट्रक में सवार होकर घाटी की ओर जा रहे थे। जब सुरक्षाबलों ने तलाशी लेने पर ट्रक का केबिन खोला तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जब तक जवान जवाबी कार्रवाई करते वह…
Read Moreराष्ट्रीय औसत से भी खराब हिमाचल में सड़कों के निर्माण की गुणवत्ता
शिमला हिमाचल समेत 13 राज्यों का प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण में प्रदर्शन अच्छा नहीं है। इनकी गुणवत्ता राष्ट्रीय औसत से भी खराब है। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों के लिए इस असंतोषजनक ग्रेडिंग का औसत चार प्रतिशत रखा था, जबकि देश का यह औसत 7.7 फीसदी है। हिमाचल समेत 13 राज्यों का यह यू ग्रेडिंग स्तर 7.7% से भी ज्यादा है। इस पर केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने असंतोष जताया है और हिमाचल को सड़कों की गुणवत्ता में सुधार करने को कहा है। हिमाचल के अलावा…
Read Moreकोरोना के गंभीर मरीजों को वेंटिलेटर पर रखना सही नहीं : एम्स
मंडी कोरोना से संक्रमित गंभीर मरीजों को वेंटिलेटर पर रखना सही नहीं है। वेंटिलेटर पर रोगियों का सरवाइवल रेट बहुत ही कम है। यह कहना है एम्स दिल्ली के विशेषज्ञों का। हाल ही में हुई एम्स के विशेषज्ञों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस में प्रदेश के मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञों को कोविड संक्रमण के गंभीर रोगियों को वेंटिलेटर परन रखने की सलाह दी है। बताया जा रहा है कि मंडी के नेरचौक मेडिकल कॉलेज में वेंटिलेटर पर रखे गए संक्रमितों का सरवाइवल रेट जीरो है। मंडी जिले में अब तक कोरोना…
Read Moreस्कूल वर्दी के आवंटन पर रोक
शिमला हिमाचल के सरकारी स्कूलों में पास सैंपल रिपोर्ट के बिना स्मार्ट स्कूल वर्दी के आवंटन पर रोक लगा दी गई है। शिक्षा सचिव राजीव शर्मा ने सभी जिला उप निदेशकों को निर्देश जारी कर दिए हैं। बिना सैंपल रिपोर्ट के प्रति आवंटन करने वालों को कार्रवाई के प्रति भी चेताया गया है। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में इन दिनों स्मार्ट स्कूल वर्दी का आवंटन जारी है। बीते दिनों जिला बिलासपुर में बिना सैंपल रिपोर्ट आए ही वर्दी को बांटने का मामला सामने आया था। अब कुछ अन्य स्कूलों से…
Read Moreहिमाचल में बर्फबारी के चलते सैलानी कर रहे हैं शिमला और मनाली का रुख
शिमला हिमाचल में करीब आठ माह से ठप पड़ा पर्यटन कारोबार बर्फबारी के चलते रफ्तार पकड़ने लगा है। बर्फ की चाह में पर्यटकों ने हिमाचल का रुख करना शुरू कर दिया है। सबसे अधिक संख्या में सैलानी शिमला और मनाली का रुख कर रहे हैं। शिमला के कुफरी और नारकंडा समेत मनाली और सोलंगनाला में इन दिनों भारी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं। होटलों की ऑक्यूपेंसी में करीब 30 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। अब वीकेंड पर ही नहीं, बल्कि पूरे सप्ताह पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार हो…
Read Moreमुठभेड़ में चार आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी
जम्मू जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया है। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे स्थित नगरोटा में यह मुठभेड़ हुई है। वाहनों की चेकिंग के समय एक ट्रक में आए आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर सुबह पांच बजे फायरिंग कर दी। फायरिंग करते ही ट्रक में मौजूद आतंकी जंगल की और भाग निकले। सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू किया।
Read Moreतय समय में फ्लैट न मिलने पर खरीदार ब्याज पाने का हकदार : हाईकोर्ट
प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रमोटर द्वारा समय से प्रोजेक्ट पूरा करके ग्राहकों को फ्लैट उपलब्ध न करा पाने की स्थिति में रियल स्टेट रेग्युलेटरी अथॉरिटी (रेरा) द्वारा सुनवाई और आदेश देने की अधिकारिता को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि प्रमोटर ने बिल्डिंग के सभी विकास कार्य पूरे किए बिना ही बिल्डिंग की पूर्णता का प्रमाणपत्र पाने के लिए आवेदन कर दिया। इतना करने मात्र से वह रेरा की अधिकारिता से बाहर नहीं हो जाता है। कोर्ट ने रेरा द्वारा प्रमोटर को 60 दिन…
Read Moreआज खुल जाएगा रॉक गार्डन, ग्रुप सेल्फी पर प्रतिबंध, पर्यटकों के लिए दिशा-निर्देश तय
चंडीगढ़ करीब आठ महीने से बंद पड़ा शहर का सबसे प्रमुख पर्यटन स्थल रॉक गार्डन आज से पर्यटकों और शहरवासियों के लिए खुल जाएगा। शहर में कोरोना के केस फिर से बढ़ रहे हैं, इसलिए प्रशासन ने रॉक गार्डन में घूमने वाले लोगों के लिए कई दिशा-निर्देश तय किए हैं। प्रशासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार, रॉक गार्डन घूमने जाने वाले पर्यटकों को मास्क पहना जरूरी होगा। इसके अलावा प्रवेश द्वार पर हाथ को सैनिटाइज करना होगा। यहां पर प्रत्येक व्यक्ति के शरीर का तापमान भी जांचा जाएगा। तापमान के सामान्य…
Read Moreसुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच बन टोल प्लाजा के पास मुठभेड़, जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद
जम्मू जम्मू में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच बन टोल प्लाजा के पास मुठभेड़ शुरू हो गई है। मुठभेड़ के चलते नगरौटा में सरक्षा-व्यवस्था चौकस कर दी गई है और साथ जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद कर दिया गया है।
Read More